आजमगढ़ः समलैंगिक युवकों की पहचान कर लूट करने वाले गैंग का खुलासा, एक गिरफ्तार

द न्यूज 15

आजमगढ़। आजमगढ़ में महराजगंज थाना क्षेत्र के परशुरामपुर नहर के पास पुलिस से मुठभेड़ में गोली लगने से एक लुटेरा घायल हो गया। इस दौरान उसका साथी फरार हो गया। पुलिस उसे तलाश रही है। गोली से घायल बदमाश का मंडलीय अस्पातल में उपचार चल रहा है। उसके पास से लूट की एक बाइक, आठ मोबाइल, तमंचा आदि बरामद हुआ।
घटना की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि यह बदमाश बेहद शातिर तरीके से लूटपाट करते थे। यह लोग समलैंगिक डेटिंग एप के जरिये युवकों की पहचान करते थे। इसके बाद सुनसान इलाके में मिलने के लिए बुलाते थे। वहां लूट की वारदात को अंजाम दिया जाता था। महराजगंज थाना प्रभारी हीरेन्द्र प्रताप सिंह हमराहियों के साथ रग्घूपुर बैरियर पर मंगलवार की रात चेकिंग कर रहे थे। रात करीब साढ़े बारह बजे बिलरियागंज की ओर से एक बाइक सवार दो लोग आ रहे थे। बैरियर पर पुलिस ने रुकने का इशारा किया। बाइक पर बैठा व्यक्ति पुलिस पर फायर कर दिया। इसके बाद दोनों बाइक से भागने  लगे।
थाना प्रभारी ने कंट्रोल रूम को जानकारी देते हुए बदमाशों का पीछा किया। इस दौरान भाग रहे बदमाश पुलिस पर फायर कर कर रहे थे। परशुरामपुर नहर पुलिया से मदुरी की तरफ जाने वाले मार्ग पर भागे, थानाध्यक्ष की जबाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो कर बाइक से गिर गया।
पुलिस ने घेराबंदी करके उसे पकड़ लिया। दूसरा बदमाश जीशान अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। घायल बदमाश  मेराज अहमद पुत्र मो. आजम निवासी जमीलपुर को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके पास से आठ मोबाइल सेट, तमंचा, कारतूस व लूट की बाइक बरामद हुई।
एसपी ने बताया कि घायल बदमाश मेराज अपने साथी मो. दानिश पुत्र अब्दुल सलाम व जिशान पुत्र इस्तेयाक निवासीगण जमीलपुर के साथ घटना का अंजाम देता था। छह मार्च को बाइक व मोबाइल लूटे थे। बदमाश ने बताया कि समलैंगिक डेटिंग एप के जरिये सुनसान स्थान पर बुलाकर वारदात को अंजाम देते थे।

Related Posts

Malviya Nagar Fire: 21 मौतें, होटल मालिक का नाम लोकेश बजाज, पकड़ने के लिए छापेमारी 

दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में एक होटल…

Continue reading
मदरसे जा रही 12 साल की बच्ची का शव बरामद, बडगाम में रेप और हत्या की आशंका से सनसनी

मध्य कश्मीर के बडगाम ज़िले के गालवानपोरा गांव…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’

  • By TN15
  • June 11, 2026
CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’

क्या टीएमसी का कांग्रेस में होने जा रहा विलय? घंटों की बैठक के बाद हुआ ये बड़ा फैसला !

  • By TN15
  • June 11, 2026
क्या टीएमसी का कांग्रेस में होने जा रहा विलय? घंटों की बैठक के बाद हुआ ये बड़ा फैसला !

‘ममता बनर्जी अगर अभिषेक के साथ तो मैं…’, कल्याण बनर्जी ने TMC प्रमुख को दे दिया अल्टीमेटम

  • By TN15
  • June 11, 2026
‘ममता बनर्जी अगर अभिषेक के साथ तो मैं…’, कल्याण बनर्जी ने TMC प्रमुख को दे दिया अल्टीमेटम

सेक्टर 16, 17 एवं 18 की झुग्गी बस्तियों में चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा

  • By TN15
  • June 11, 2026
सेक्टर 16, 17 एवं 18 की झुग्गी बस्तियों में चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा

पिता की पुण्यतिथि पर सचिन पायलट बड़ा सियासी संदेश, अशोक गहलोत का नाम लेकर कही मोहब्बत की दुकान 

  • By TN15
  • June 11, 2026
पिता की पुण्यतिथि पर सचिन पायलट बड़ा सियासी संदेश, अशोक गहलोत का नाम लेकर कही मोहब्बत की दुकान 

दिल्ली की 72 लाख में से सिर्फ 10 हजार इमारतों में सुरक्षा सिस्टम, अब अनिवार्य बनाने की तैयारी

  • By TN15
  • June 11, 2026
दिल्ली की 72 लाख में से सिर्फ 10 हजार इमारतों में सुरक्षा सिस्टम, अब अनिवार्य बनाने की तैयारी