पबजी खेलते हुए शादीशुदा महिला को युवक से हुआ प्यार, परिवार छोड़ प्रेमी से मिलने पहुंची बिहार, पुलिस ने किया पति के हवाल

द न्यूज 15 
मुजफ्फरपुर। आज देश की एक बड़ी आबादी टाइमपास करने के लिए स्मार्टफोन का सहारा लेती है। ज्यादातर लोग ऑनलाइन गेम खेलने में मशगूल रहते हैं। इसके साइड इफेक्ट भी कई बार सामने आए हैं लेकिन फिर भी लोग इसे नहीं छोड़ते हैं। इसका ताजा उदाहरण बिहार में देखने को मिला। जहां एक शादीशुदा महिला पबजी प्लेयर के प्यार में इस कदर डूबी की उसके लिए अपना परिवार छोड़ दिया और यूपी से बिहार चली आई।
यह मामला उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र का है। यहां रहने वाली शादीशुदा महिला अपने पबजी प्लेयर प्रेमी से मिलने के लिए बिहार पहुंच गई। पति की शिकायत पर पुलिस ने महिला को बरामद करके पति को सौंप दिया है। पुलिस के अनुसार, महिला अक्सर खाली समय में पबजी खेला करती थी। इस दौरान उसे बिहार के मुजफ्फरपुर में रहने वाले एक पबजी प्लेयर से प्यार हो गया।
तीन मार्च की रात को अचानक महिला अपने घर से गायब हो गई। महिला के पति ने श्यामदेउरवा थाने पहुंचकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। थानाध्यक्ष के अनुसार, महिला के लापता होने के बाद चार मार्च को पति ने रिपोर्ट दर्ज कराई। महिला के लापता होने का मामला दर्ज होते ही पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी। जांच में सामने आया कि महिला को पबजी खेलने की आदत थी।
पबजी खेलने के दौरान उसकी बात बिहार के मुजफ्फरपुर में रहने वाले एक लड़के से होने लगी। दोनों के बीच बातचीत हुई और जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। महिला घर से फरार होकर लड़के से मिलने पहुंच गई। महिला के पति की शिकायत पर पुलिस ने उसे बरामदकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस के अनुसार, महिला और उसका पति मूल रूप से बंगाल के रहने वाले हैं और काफी समय से यूपी के महाराजगंज जिले में रह रहे हैं।

Related Posts

लखनऊ में पारिवारिक विवाद का खूनी अंत, पत्नी-बहन की हत्या के बाद खुदकुशी
  • TN15TN15
  • August 20, 2026

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक पारिवारिक…

Continue reading
प्रिंसिपल को 27 बार गोदा चाकू, ‘बाबू’ शब्द ने कातिल छात्र तक पहुंचाया
  • TN15TN15
  • August 20, 2026

नलगोंडा जिले में प्राइवेट स्कूल की प्रिंसिपल रूपा…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एशियन गेम्स में भारत को मिला छठा गोल्ड, बेटियों ने किया कमाल

एशियन गेम्स में भारत को मिला छठा गोल्ड, बेटियों ने किया कमाल

आसपा नेत्री रविता गौतम गिरफ्तार

आसपा नेत्री रविता गौतम गिरफ्तार

गुजरात में हलचल, पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला थाम सकते हैं इस पार्टी का दामन

गुजरात में हलचल, पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला थाम सकते हैं इस पार्टी का दामन

लोकतंत्र के मामले में कहीं चीन और रूस जैसी स्थिति न हो जाए हमारी?

लोकतंत्र के मामले में कहीं चीन और रूस जैसी स्थिति न हो जाए हमारी?

जयपुर में बकाया मांगने पर युवक की लाठी डंडों से पीटकर ले ली जान 

जयपुर में बकाया मांगने पर युवक की लाठी डंडों से पीटकर ले ली जान 

UP MLC Election 2026 में BJP ने घोषित किए 6 उम्मीदवार 

UP MLC Election 2026 में BJP ने घोषित किए 6 उम्मीदवार