नोएडा : योगी आदित्यनाथ और मायावती की मोर्फ्ड फोटो शेयर कर फंसा युवक, पुलिस ने किया गिरफ्तार

द न्यूज 15 
नोएडा। दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की कथित रूप से आपत्तिजनक तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के आरोप में 24 वर्षीय एक व्यक्ति को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया है।
अधिकारियों ने बताया कि आरोपी ने 13 मार्च को फेसबुक पर योगी आदित्यनाथ और मायावती की मॉर्फ्ड तस्वीर शेयर की थी। इस पोस्ट पर कई सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रिया को ध्यान में रखते हुए जेवर पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेकर एक एफआईआर दर्ज की थी।
एक पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि आरोपी की पहचान जेवर थाना क्षेत्र के दयानतपुर गांव निवासी आमिर खान के रूप में हुई है। उसे मंगलवार सुबह सबौता अंडरपास के पास गिरफ्तार किया गया।
एक स्थानीय पुलिस अधिकारी की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई है, जिसने एक ट्विटर यूजर द्वारा इस मुद्दे को उजागर किए जाने के बाद मामले की जांच की थी।
पुलिस के अनुसार, आमिर खान पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 152बी (राष्ट्रीय एकता के लिए हानिकारक आरोप और दावे), 505 (2) (सार्वजनिक शरारत) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Related Posts

लखनऊ में पारिवारिक विवाद का खूनी अंत, पत्नी-बहन की हत्या के बाद खुदकुशी
  • TN15TN15
  • August 20, 2026

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक पारिवारिक…

Continue reading
प्रिंसिपल को 27 बार गोदा चाकू, ‘बाबू’ शब्द ने कातिल छात्र तक पहुंचाया
  • TN15TN15
  • August 20, 2026

नलगोंडा जिले में प्राइवेट स्कूल की प्रिंसिपल रूपा…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एशियन गेम्स में भारत को मिला छठा गोल्ड, बेटियों ने किया कमाल

एशियन गेम्स में भारत को मिला छठा गोल्ड, बेटियों ने किया कमाल

आसपा नेत्री रविता गौतम गिरफ्तार

आसपा नेत्री रविता गौतम गिरफ्तार

गुजरात में हलचल, पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला थाम सकते हैं इस पार्टी का दामन

गुजरात में हलचल, पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला थाम सकते हैं इस पार्टी का दामन

लोकतंत्र के मामले में कहीं चीन और रूस जैसी स्थिति न हो जाए हमारी?

लोकतंत्र के मामले में कहीं चीन और रूस जैसी स्थिति न हो जाए हमारी?

जयपुर में बकाया मांगने पर युवक की लाठी डंडों से पीटकर ले ली जान 

जयपुर में बकाया मांगने पर युवक की लाठी डंडों से पीटकर ले ली जान 

UP MLC Election 2026 में BJP ने घोषित किए 6 उम्मीदवार 

UP MLC Election 2026 में BJP ने घोषित किए 6 उम्मीदवार