Asad Ahmed Encounter : ‘बाइक की चाबी गायब, हेलमेट भी नहीं’, असद के एनकाउंटर पर उठ रहे ये 6 बड़े सवाल

Asad Encounter: माफिया अतीक के बेटे असद अहमद के एनकाउंटर के बाद यूपी एसटीएफ से लेकर योगी सरकार तक की मंशा पर विपक्षी दलों के नेताओं ने सवाल खड़े किए हैं. असद के मामले में कई पेंच नजर आ रहे हैं.

Atiq Ahmed Son Asad Encounter : अतीक अहमद के बेटे असद को यूपी एसटीएफ ने गुरुवार (13 अप्रैल) को झांसी में हुए एक मुठभेड़ में मार गिराया. असद उमेश पाल मर्डर केस में वांटेड था. उसके साथ ही हत्याकांड का एक और आरोपी गुलाम मोहम्मद भी एनकाउंटर में मारा गया था. दोनों के ऊपर 5-5 लाख रुपये का इनाम रखा गया था. पुलिस ने दावा किया है कि उसने असद को जिंदा पकड़ने की कोशिश की थी, लेकिन उसने फायरिंग की, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में वह मारा गया. हालांकि, पुलिस के दावे को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं.

एनकाउंटर को लेकर पुलिस एफआईआर में कहा गया है कि असद और गुलाम बिना लाइसेंस नंबर प्लेट वाली लाल और काले रंग की डिस्कवर मोटरसाइकिल से भाग रहे थे. वे चिरगांव से आगे पारीछा की तरफ जा रहे थे, जब पुलिस ने उन्हें देखा और रुकने को कहा. असद और गुलाम ने अंधाधुंध फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस टीम ने जवाबी फायरिंग की जिसमें दोनों मारे गए. राज्य की बीजेपी सरकार ने पुलिस की तारीफ की है, लेकिन कई सवाल हैं जो एनकाउंटर को लेकर उठ रहे हैं.

1- बाइक पर स्क्रैच नहीं

एसटीएफ ने जानकारी देते हुए बताया था कि असद और गुलाम बाइक से भाग रहे थे. पुलिस ने उनका पीछा किया और देखा कि दोनों की बाइक पलटकर रोड के किनारे गिर गई. एनकाउंटर के बाद आई तस्वीरों में बाइक गिरी हुई दिख रही है, जिसके बगल में असद और गुलाम के शव पड़े हैं. हैरानी की बात ये है कि बाइक के पलटने के बाद भी उस पर कोई स्क्रैच नहीं नजर आ रहा है.

2- बाइक की चाबी

 

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक किसी भी एनकाउंटर की जांच मजिस्ट्रेट से करानी होती है. ऐसे में जांच के दौरान पुलिस के सामने बाइक की चाबी को लेकर सवाल उठ सकता है. एनकाउंटर के बाद मीडियाकर्मी पहुंचे थे और उन्होंने जो तस्वीरें उतारी थीं, उसमें बाइक में चाबी नहीं लगी दिखाई दे रही है. हालांकि, हो सकता है कि बाइक पलटते समय चाबी गिर गई हो.

3- लाइसेंस प्लेट और चेसिस नंबर नहीं

 

एसटीएफ टीम ने एनकाउंटर के बाद असद और गुलाम के पास से जो बाइक बरामद की है, उस पर नंबर प्लेट नहीं मिली है. ऐसे में हो सकता है कि बाइक चोरी की गई है. हर गाड़ी पर एक इंजन नंबर भी होता है, लेकिन इस पर वह भी नहीं है. ऐसे में पुलिस के लिए बाइक के मालिक की पहचान करना मुश्किल काम होगा.

 

4- हेलमेट भी नहीं

 

एनकाउंटर वाली जगह से कोई हेलमेट नहीं मिला है. हालांकि, हेलमेट न लगाना कई बार सामान्य बात है, लेकिन यहां मामला थोड़ा अलग है. असद और गुलाम चर्चित उमेश पाल हत्याकांड में वांटेड थे. दोनों का पीछा पुलिस कर रही थी और वे ये बात जानते थे. यही वजह है कि लगातार ठिकाना बदल रहे थे. ऐसे में यह सवाल उठता है कि वे भले ही सुरक्षा के लिए नहीं, लेकिन पहचाने जाने से बचने के लिए तो हेलमेट लगाते.

 

5- जिस रोड से भागे वह थी बेहद खराब

 

पुलिस ने बताया कि असद और गुलाम पारीछा बांध के पास छिपे थे. यह जगह हाईवे से लगभग 2 किलोमीटर दूर है. यहां पहुंचने का रास्ता इतना खराब है कि कोई भी गाड़ी 10 या 20 किलोमीटर प्रतिघंटे की स्पीड से ज्यादा तेज नहीं चल सकती. ऐसे में सवाल उठता है कि जब एसटीएफ उनका पीछा कर रही थी, ऐसे में वह इतनी दूर तक कैसे पहुंच सके.

 

6- एनकाउंटर की लोकेशन

 

सवाल एनकाउंटर की जगह पर उठ रहा है. जिस जगह एनकाउंटर हुआ वहां तक पहुंचने का रास्ता बहुत ही पथरीला और ऊबड़-खाबड़ है. पुलिस की मानें तो इसके पहले असद कानपुर, दिल्ली, अजमेर, मुंबई जैसी जगहों पर छिपा था, ऐसे में वह यहां तक कैसे और क्यों आया ये भी सवाल बना हुआ है.

  • Related Posts

    ऐसे ही तो अजय प्रताप ने गोली नहीं मारी दोनों अधिकारियों को ?
    • TN15TN15
    • March 13, 2026

    कितना जायज था अजय प्रताप को नौकरी से…

    Continue reading
    ठगी की दुनिया में हरियाणा के धनीराम मित्तल ने अच्छे अच्छे को छोड़ दिया था पीछे
    • TN15TN15
    • February 27, 2026

    अपराध की दुनिया में चार्ल्स शोभराज के बाद…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सारा अर्जुन ने दुनिया के सामने बताया असली धुरंधर

    • By TN15
    • March 18, 2026
    सारा अर्जुन ने दुनिया के सामने बताया असली धुरंधर

    मुजफ्फरपुर में पुलिस ने गोली मारकर की शख्स हत्या, बवाल, भड़के पप्पू यादव

    • By TN15
    • March 18, 2026
    मुजफ्फरपुर में पुलिस ने गोली मारकर  की शख्स हत्या, बवाल,  भड़के पप्पू यादव

    राज्यसभा सांसदों के लिए PM मोदी की फेयरबल स्पीच, खरगे और शरद पवार का जिक्र कर क्या कहा

    • By TN15
    • March 18, 2026
    राज्यसभा सांसदों के लिए PM मोदी की फेयरबल स्पीच, खरगे और शरद पवार का जिक्र कर क्या कहा

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का ‘एग्जिट प्लान’

    • By TN15
    • March 17, 2026
    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का ‘एग्जिट प्लान’

    पाकिस्तान ने काबुल में 400 निर्दोष लोगों को एयर स्ट्राइक में मारा, गुस्से में भारत, बोला- ‘बर्दाश्त नहीं…’

    • By TN15
    • March 17, 2026
    पाकिस्तान ने काबुल में 400 निर्दोष लोगों को एयर स्ट्राइक में मारा, गुस्से में भारत, बोला- ‘बर्दाश्त नहीं…’

    हरियाणा : राज्यसभा चुनाव रिजल्ट के बाद कांग्रेस में कलह! कार्यकारी अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

    • By TN15
    • March 17, 2026
    हरियाणा : राज्यसभा चुनाव रिजल्ट के बाद कांग्रेस में कलह! कार्यकारी अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा