लखनऊ में पारिवारिक विवाद का खूनी अंत, पत्नी-बहन की हत्या के बाद खुदकुशी

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक पारिवारिक विवाद का अंत ऐसा हुआ जो शायद परिवार ने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा। यहां गोमतीनगर थाना क्षेत्र में गुरुवार को बैंक में तैनात महिला कर्मी दिव्या मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि महिला के पति मानस ने बैंक के बाहर ही उसे गोली मार दी। दोनों के बीच पारिवारिक विवाद का मामला फैमिली कोर्ट में चल रहा था. पुलिस के मुताबिक, सुबह करीब 11:22 बजे मानस ने बैंक के सामने दिव्या पर गोली चलाई और वहां से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल दिव्या को लोहिया संस्थान ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी के मुताबिक, पति मानस ने दिव्या को फोन कर उन्हें अपने बैंक के बाहर बुलाया. कुछ देर तक दोनों के बीच बातचीत हो रही। इसके बाद मानस ने अचानक से बंदूक निकाली और दिव्या को गोली मार दी।

पत्नी को मार के घर पहुंचा, बहन को मारी गोली

अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक, वारदात के बाद आरोपी पति मानस मौके से फरार होकर हुसड़िया स्थित अपने घर पहुंचा। पुलिस के अनुसार, घर पर उसने अपनी बहन विभा बाजपेई की भी गोली मारकर हत्या कर दी और इसके बाद खुद को भी गोली मार ली. इस गोलीकांड में तीन लोगों की मौत हो गई है।  अब लखनऊ पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और वारदात के पीछे पारिवारिक विवाद को शुरुआती वजह मानकर पड़ताल कर रही है। पुलिस ने दिव्या मिश्रा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
  • Related Posts

    लॉरेंस के गैंग : कितने लोग हैं और कहां-कहां फैलाई दहशत?
    • TN15TN15
    • October 19, 2026

    Attack On Tiger Shroff: रविवार शाम को मुंबई…

    Continue reading
     टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, तीन शूटर गिरफ्तार, तीनों मुंबई से जा रहे थे दिल्ली
    • TN15TN15
    • October 19, 2026

    टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में संजय राउत ने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मणिपुर हिंसा के दौरान जबरदस्त बवाल, 4 की मौत के बाद मुख्यमंत्री आवास पर ले गए शव!

    • By TN15
    • October 19, 2026
    मणिपुर हिंसा के दौरान जबरदस्त बवाल, 4 की मौत के बाद मुख्यमंत्री आवास पर ले गए शव!

    भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा! 

    • By TN15
    • October 19, 2026
    भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा! 

     चंबल नदी पर बनेगा हैंगिग ब्रिज, जलीय जीवों की सुरक्षा के लिए नदी के अंदर नहीं बनेंगे पिलर!

    • By TN15
    • October 19, 2026
     चंबल नदी पर बनेगा हैंगिग ब्रिज, जलीय जीवों की सुरक्षा के लिए नदी के अंदर नहीं बनेंगे पिलर!

    मूसलाधार बारिश में कैसे जलेगा रावण ? 17 घंटे के भीतर 13 राज्यों में भारी बारिश!

    • By TN15
    • October 19, 2026
    मूसलाधार बारिश में कैसे जलेगा रावण ? 17 घंटे के भीतर 13 राज्यों में भारी बारिश!

    तेजप्रताप यादव के घर पूजा में सारी लालू फैमिली, सिर्फ तेजस्वी यादव नहीं आए!

    • By TN15
    • October 19, 2026
    तेजप्रताप यादव के घर पूजा में सारी लालू फैमिली, सिर्फ तेजस्वी यादव नहीं आए!

    Opinion: दवाएं सस्ती करना काफी नहीं, भारत में गैर जरूरी दवाएं लिखने, ज्यादा जांच कराने की आदत

    • By TN15
    • October 19, 2026
    Opinion: दवाएं सस्ती करना काफी नहीं, भारत में गैर जरूरी दवाएं लिखने, ज्यादा जांच कराने की आदत