पंजाब में बोले अरविंद केजरीवाल, हम कांग्रेस का कचरा लेना नहीं चाहते वरना शाम तक 25 MLA आ जाएं

सिद्धू के सवाल पर दिल्ली CM ने दिया जवाब

चंडीगढ़ । पंजाब विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को अमृतसर से कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वो कांग्रेस का कचरा नहीं लेना चाहते, वरना शाम तक 25 विधायक आप में आ जाएं। इसके साथ ही दिल्ली के सीएम ने कहा कि इन विधायकों के साथ दो तीन एमपी भी आम आदमी पार्टी का दामन थाम लेंगे। आगे केजरीवाल ने सिद्धू की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्हें सिद्धू द्वारा दिखाए गए साहस पर गर्व है, जिन्होंने चरणजीत सिंह चन्नी सरकार द्वारा किए गए झूठे वादों को उजागर किया है।

केजरीवाल ने कहा- “कल, मुख्यमंत्री चन्नी ने दावा किया कि उनकी सरकार ने रेत माफिया को खत्म कर दिया है और रेत की कीमत कम कर दी है। तुरंत सिद्धू ने कहा कि यह जानकारी गलत है। उन्होंने कहा कि रेत माफिया अभी भी काम कर रहा है। मैं उनके साहस को सलाम करता हूं।” आप संयोजक ने कहा कि सिद्धू ने खुद कहा है कि चन्नी झूठ बोल रहे हैं। उन्होंने कहा- “वह जनकेंद्रित मुद्दे उठा रहे हैं लेकिन पूरी कांग्रेस पार्टी उनकी आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है। पहले कैप्टन थे, अब चन्नी।”  अरविंद केजरीवाल ने जिस ऑटो वाले के घर खाया वह आम आदमी पार्टी का ही कार्यकर्ता, खाने गए ऑटो में और लौटे इनोवा में इसके बाद उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने अपने वादों को पूरा नहीं किया है। उन्होंने कहा कि वो चन्नी साहब से सहमत हैं। दिल्ली सीएम ने कहा- मुझे चन्नी साहब की तरह गिल्ली डंडा, कंचे खेलना, गाय का दूध निकालना नहीं आता। मुझे बच्चों के अच्छे स्कूल बनाना, मोहल्ला क्लीनिक बनाना, बिजली फ्री करना आता है। अब पंजाब तय करेगा, उन्हें नौटंकी सरकार चाहिए या काम करने वाली सरकार चाहिए”। केजरीवाल ने कहा कि नेताओं की जब फ्री में सुविधाएं मिलतीं हैं तो कोई नहीं बोलता है। उन्होंने कहा कि नेताओं को 4000 यूनिट बिजली फ्री मिले तो वो ठीक और मैं अगर महिलाओं को हजार रुपया प्रति महीना दूं तो वो मुफ्तखोरी? आप नेता ने कहा- “मैंने ठान लिया है, जो-जो चीजें नेताओं को मुफ्त में मिलती है, वो सभी जनता को दिलाऊंगा!”

Related Posts

एसआईआर को कांग्रेस गंभीर, ज्ञानेश कुमार की बड़ी घेराबंदी  

कांग्रेस की सबसे बड़ी नीति निर्धारक इकाई कांग्रेस…

Continue reading
TMC के चुनाव चिह्न पर SC ने EC को दी डेडलाइन

तृणमूल कांग्रेस के नाम और चुनाव चिह्न को…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

UP MLC Election 2026 में BJP ने घोषित किए 6 उम्मीदवार 

UP MLC Election 2026 में BJP ने घोषित किए 6 उम्मीदवार 

एससी एसटी के दुरुपयोग के चलते चित्रकूट में एक युवक ने दे दी अपनी जान!

एससी एसटी के दुरुपयोग के चलते चित्रकूट में एक युवक ने दे दी अपनी जान!

हम तो बस हार ही चुके थे साथी

हम तो बस हार ही चुके थे साथी

मैं क्या देख रही हूं …

मैं क्या देख रही हूं …

आरके सिंह ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खोला मोर्चा 

आरके सिंह ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खोला मोर्चा 

एसआईआर को कांग्रेस गंभीर, ज्ञानेश कुमार की बड़ी घेराबंदी  

एसआईआर को कांग्रेस गंभीर, ज्ञानेश कुमार की बड़ी घेराबंदी