गलती से जिम में घंटों बंद हुईं Armaan Malik की पहली बीवी, ढूंढता रह गया पूरा परिवार

Armaan Malik Wife Payal Locked: यूट्यूबर अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल मलिक गलती से जिम में लॉक हो गईं. काफी समय तक गायब रहने के बाद उनके पति अरमान ने उन्हें ढूंढा.

Armaan Malik first wife payal malik was locked in the gym without phone and water गलती से जिम में घंटों बंद हुईं Armaan Malik की पहली बीवी, ढूंढता रह गया पूरा परिवार

Armaan Malik First Wife Payal Locked In Gym: फेमस यूट्यूबर अरमान मलिक की तरह उनकी दोनों पत्नियां पायल मलिक (Payal Malik) और कृतिका मलिक (Kritika Malik) भी अपने व्लॉग्स के जरिए सुर्खियों में रहती हैं. अरमान और उनकी दोनों पत्नियां अपनी लाइफ से जुड़े हर अपडेट्स फैंस के साथ शेयर करते हैं. हाल ही में, पायल मलिक अपने नए जिम में बंद हो गईं और इसकी भनक किसी को भी नहीं पड़ी.

जिम में बंद हुईं पायल मलिक

हुआ यूं कि अरमान मलिक के घर की छत पर नया जिम शुरू हुआ तो इसकी पूजा रखी गई. प्रेग्नेंट पायल मलिक भी वहां पहुंचीं. पूजा वगैरह खत्म होने के बाद सभी घर चले गए, लेकिन पायल जिम में ही बंद हो गईं. अरमान से लेकर कृतिका मलिक तक सभी पायल को घर ढूंढने लगे, लेकिन उनका कुछ अता-पता नहीं लगा. फिर अरमान अंदाजा लगाकर जिम में गए और तब पता चला कि वह जिम की बालकनी में बंद हैं. वह वहां पायल रोती हुई दिखाईं दीं. पायल अपना फोन भी भूल आई थीं, जिसकी वजह से कोई उन्हें कॉन्टैक्ट भी नहीं कर पाया.

पायल को पड़ी डांट

जब अरमान ने जिम का खोला और पायल को वहां देखा तो हैरान रह गए. पायल भी फूट-फूटकर रो रही थीं. पायल ने कहा कि वह कब से चिल्ला रही थीं. अरमान और बाकी घरवालों ने उन्हें डांटा कि वह अपने साथ फोन क्यों नहीं रखती हैं. उन्हें अपने साथ फोन रखना चाहिए था. फिर पायल घर में आईं. अरमान ने बताया कि वह डेढ़-पौने घंटे जिम में बंद रहीं और वहां पानी भी नहीं था.

पायल जल्द देंगी जुड़वा बच्चों को जन्म

पायल मलिक अरमान की पहली पत्नी हैं, जिनसे उन्होंने 2011 में शादी रचाई थी. कपल को एक बेटा भी है. जल्द ही पायल दो जुड़वा बच्चों को जन्म देंगी. हाल ही में, उन्होंने खुलासा किया था कि उनकी 3 हफ्ते बाद डिलीवरी होगी. अरमान की दूसरी पत्नी कृतिका ने कुछ दिन पहले ही एक बेटे को जन्म दिया है.

  • Related Posts

    RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
    • TN15TN15
    • August 3, 2026

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत…

    Continue reading
    प्रेमचंद और हमारा समय : केरल विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग में परिचर्चा का आयोजन
    • TN15TN15
    • July 28, 2026

     सौरभ कुमार केरल विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग द्वारा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत

    • By TN15
    • August 3, 2026
    RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत

    यौन शोषण पीड़ित महिला पहलवानों को न्याय दिलाने जेन- ज़ी पीढ़ी आगे आए!

    • By TN15
    • August 3, 2026
    यौन शोषण पीड़ित महिला पहलवानों को न्याय दिलाने जेन- ज़ी पीढ़ी आगे आए!

    अब CM थलपति विजय सरकार ने संभाला मोर्चा, थिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर दीप जलाने का विरोध, सुप्रीम कोर्ट से झटका

    • By TN15
    • August 3, 2026
    अब CM थलपति विजय सरकार ने संभाला मोर्चा, थिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर दीप जलाने का विरोध, सुप्रीम कोर्ट से झटका

    दामोदर यादव भले हारे, पर बीजेपी से छीन ली जीत, चंद्रशेखर रावण की पार्टी ने 18000 वोट झटककर हिलाए दतिया के सियासी समीकरण

    • By TN15
    • August 3, 2026
    दामोदर यादव भले हारे, पर बीजेपी से छीन ली जीत, चंद्रशेखर रावण की पार्टी ने 18000 वोट झटककर हिलाए दतिया के सियासी समीकरण

    मुख्तार अंसारी गैंग के शूटर की 9300000 रुपये की संपत्ति कुर्क, गाजीपुर पुलिस का एक्शन 

    • By TN15
    • August 3, 2026
    मुख्तार अंसारी गैंग के शूटर की 9300000 रुपये की संपत्ति कुर्क, गाजीपुर पुलिस का एक्शन 

    आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा –

    • By TN15
    • August 3, 2026
    आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा –