महिला पुरस्कारों के लिए अब 2 दिसंबर तक करें आवेदन : सीमा प्रसाद

उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को दिए जा रहे पुरस्कार

करनाल, (विसु)। जिला कार्यक्रम अधिकारी सीमा प्रसाद ने बताया कि विभाग द्वारा महिलाओं एवं बच्चों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। इसी कड़ी में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को राज्य स्तर पर अवार्ड देने की घोषणा की गई है। जिन महिलाओं द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में प्रशंसनीय उपलब्धि प्राप्त की गई है, वे जिला स्तर पर महिला एवं बाल विकास विभाग कार्यालय में ऑफलाईन माध्यम से अब 2 दिसंबर तक आवेदन कर सकती हैं।

सीमा प्रसाद नेे विभिन्न पुरस्कारों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि जिन महिलाओं द्वारा कठिन परिस्थितियों के दौरान भी जनसेवा में सराहनीय कार्य किया गया हो व अन्य महिलाओं व बच्चों के लिए रोल मॉडल रही हों, उन्हें इंदिरा गांधी महिला शक्ति अवार्ड के तहत एक लाख पचास हजार रुपए की राशि बतौर पुरस्कार प्रदान की जाएगी। इसी प्रकार कल्पना चावला शौर्य अवार्ड के तहत जिन महिलाओं द्वारा अपने जीवन में जोखिम उठाकर कोई बहादुरी का कार्य किया गया हो, उन्हें एक लाख रुपए की राशि प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि बहन शन्नो देवी पंचायती राज अवार्ड में महिला पंचायत नेता, ब्लाक समिति की महिला अध्यक्ष/सदस्य, जिला परिषद की महिला अध्यक्ष/सदस्य, नगर निगम की महिला अध्यक्ष/सदस्य द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में जैसे कि महिला साक्षरता, स्वास्थ्य व पोषण, महिला सशक्तिकरण, कन्या भ्रूण हत्या, बाल विवाह व लिंगानुपात में सुधार इत्यादि के क्षेत्र में सराहनीय कार्य किया गया हो, ऐसी महिलाओं को एक लाख रुपए की राशि पुरस्कार के रूप में दी जाती है। इसी प्रकार से लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड के तहत जिन महिलाओं की उम्र 60 वर्ष या इससे अधिक हो तथा जिनके द्वारा रचनात्मक कार्य, सराहनीय कार्य, प्रशासनिक कौशल के क्षेत्र में सराहनीय कार्य किया गया हो एवं जिन्होंने समाज व राष्ट्र की जनसेवा/भलाई के नाम ताउम्र समर्पित की हो, उन महिलाओं को 51 हजार रुपए की राशि पुरस्कार स्वरूप प्रदान की जाएगी।
उन्होंने बताया कि वुमेन आउटस्टैंडिंग अचीवर्स अवार्ड के तहत जिन महिलाओं द्वारा स्वास्थ्य विभाग से सम्बंधित क्षेत्र में कार्य या कोई सराहनीय उपलब्धि प्राप्त की गई हो अथवा खेल के क्षेत्र में उल्लेखनीय व प्रशंसनीय उपलब्धि प्राप्त की गई हो उन्हें 21 हजार रुपए की राशि प्रदान की जाएगी। जिन महिलाओं ने सामाजिक कार्यकर्ता के तौर पर प्रशंसनीय कार्य किया हो या महिलाओं की शिक्षा, कन्या भ्रूण हत्या, बाल विवाह रोकने, टीकाकरण या पोषण सम्बंधित कार्यक्रमों में अहम भूमिका निभाई है, उन महिलाओं को 21 हजार रुपये की राशि प्रोत्साहन के रूप में दी जाएगी। इसी प्रकार से सरकारी कर्मचारी श्रेणी में जिन महिलाओं द्वारा महिलाओं के हितों के लिए विशेष रूप से नैतिक कार्यों के क्षेत्र में सराहनीय कार्य किया हो, उन्हें 21 हजार रुपए की राशि प्रदान की जाएगी। सामाजिक कार्यकर्ता श्रेणी में जिन महिलाओं ने सामाजिक कार्यकर्ता के तौर पर महिला कल्याण के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल की हो और पिछले 5 वर्षों में प्रशंसनीय कार्य किए हों, उन्हें इनाम राशि स्वरूप 21 हजार रुपए दिए जाएंगे। महिला उद्यमी श्रेणी में जिन महिलाओं द्वारा व्यापार व उद्योग क्षेत्र में सराहनीय कार्य किया गया हो एवं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया हो, उन्हें 21 हजार रुपए प्रदान किए जाएंगे। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रेणी में भारत सरकार द्वारा पिछले वर्ष आये हुए नामांकन में से चयन करेगी उन्हें 21 हजार रुपए की राशि प्रदान की जाएगी ।

जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि उक्त पुरस्कार लेने की पात्र महिलाएं अपना आवेदन महिला एवं बाल विकास विभाग कार्यालय में व्यक्तिगत तौर पर उपस्थित होकर 2 दिसम्बर तक जमा करवा सकती हैं।

  • Related Posts

    अखिलेश यादव जी के जन्मदिन PDA पखवाड़ा पर रक्तदान समाजवाद की पहचान : रविंद्र पाल

    शामली–समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष…

    Continue reading
    जन संवाद यात्रा के अंतर्गत ग्राम हरौला में जनहित के मुद्दों पर हुआ सार्थक संवाद

    जन संवाद यात्रा के अंतर्गत आज ग्राम हरौला…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ पश्चिम चंपारण अंतर्गत विद्यालय अध्यापक प्रकोष्ठ का गठित किया गया.

    • By TN15
    • July 6, 2026
    परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ पश्चिम चंपारण अंतर्गत विद्यालय अध्यापक प्रकोष्ठ का गठित किया गया.

    अखिलेश यादव जी के जन्मदिन PDA पखवाड़ा पर रक्तदान समाजवाद की पहचान : रविंद्र पाल

    • By TN15
    • July 6, 2026
    अखिलेश यादव जी के जन्मदिन PDA पखवाड़ा पर रक्तदान समाजवाद की पहचान : रविंद्र पाल

    जन संवाद यात्रा के अंतर्गत ग्राम हरौला में जनहित के मुद्दों पर हुआ सार्थक संवाद

    • By TN15
    • July 6, 2026
    जन संवाद यात्रा के अंतर्गत ग्राम हरौला में जनहित के मुद्दों पर हुआ सार्थक संवाद

    Greater Noida News : बिजनौर के रवा राजपूतों ने किया समाज के उत्थान पर मंथन! 

    • By TN15
    • July 6, 2026
    Greater Noida News : बिजनौर के रवा राजपूतों ने किया समाज के उत्थान पर मंथन! 

    13 साल से फरार कुख्यात अपराधी STF के हत्थे चढ़ा, मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी

    • By TN15
    • July 6, 2026
    13 साल से फरार कुख्यात अपराधी STF के हत्थे चढ़ा, मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी

    मोतीपुर के भारत ऊर्जा एथेनॉल प्लांट में लगी आग, कर्मचारियों की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

    • By TN15
    • July 6, 2026
    मोतीपुर के भारत ऊर्जा एथेनॉल प्लांट में लगी आग, कर्मचारियों की सतर्कता से टला बड़ा हादसा