अपोलो क्लीनिक ने मानसून की बीमारियों से निपटने के लिए राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान शुरू

ऋषि तिवारी
भारतीयों को मानसून से संबंधित बीमारियों और रोगों से निपटने में मदद करने के लिए, भारत में मल्टी-स्पेशियलिटी क्लीनिक्स की अग्रणी चेन में से एक, अपोलो क्लीनिक ने एक राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान शुरू किया है। इसके तहत, क्लीनिक चेन मानसून में होने वाली बीमारियों से बचाव के लिए 10 टीकाकरण और 10 परीक्षणों का एक और सेट प्रदान करेगी। इस अभियान के माध्यम से, अपोलो क्लीनिक सभी 102 क्लीनिक्स में ज्यादा से ज्यादा रोगियों को लाभ पहुँचाना चाहती है।

अपोलो क्लीनिक के प्रवक्ता ने इस कैम्पेन के बारे में कहा, “हर साल, मानसून के मौसम में कई बीमारियों के बढ़ने और फैलने की अनेक खबरें देखी हैं। इसमें डेंगू, मलेरिया, इन्फ्लूएंजा, सीजनल फ्लू जैसी अनेक बीमारियाँ शामिल हैं। इन बीमारियों के प्रकोप से कई अस्पतालों में रोगियों की संख्या बढ़ जाती है और इससे आम लोगों का जीवन भी प्रभावित होता है। इसे ध्यान में रखते हुए, हमने इस वर्ष इस बीमारी के बोझ को कम करने के लिए इस अभियान की शुरुआत की। हमें विश्वास है कि हम इस मौसम में अपने मरीजों को खुशहाल और स्वस्थ जीवन प्रदान करेंगे।

भारत में, हर साल बारिश के मौसम में डेंगू, मलेरिया, टाइफाइड, सीजनल फ्लू आदि जैसी बीमारियों में वृद्धि देखी जाती है। डब्ल्यूएचओ की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत डेंगू के लिए दुनिया के मुख्य 30 सबसे अधिक संवदेनशील देशों में शामिल है। नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल (एनसीडीसी) की एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार, टाइफाइड, डेंगू, मलेरिया, स्क्रब टाइफस और इन्फ्लूएंजा पिछले 2 वर्षों में सार्वजनिक स्वास्थ्य चिंता के रूप में उभर कर सामने आई हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि सालाना टाइफाइड भारत में लगभग 4.5 मिलियन लोगों को प्रभावित करता है, जिसके परिणामस्वरूप लगभग 9,000 मौतें होती हैं।

इस समस्या से निपटने के लिए, इस महीने क्लीनिक चेन ने स्वास्थ्य अभियान की शुरुआत की। क्लीनिक ने अन्य बीमारियाँ जैसे वायरल बुखार, इन्फ्लूएंजा, मौसमी फ्लू, पेट में संक्रमण, लेप्टोस्पायरोसिस, चकत्ते और सामान्य बीमारियों के लिए परामर्श, प्रयोगशाला जांच और रेडियोलॉजी जैसी परीक्षण भी प्रदान करते हैं। इन क्लीनिक्स में वैक्सीन से बचाव योग्य बीमारियों और मौसमी बीमारियों जैसेकि डेंगू, मलेरिया, टाइफाइड, चिकनगुनिया के लिए बुखार की जांच के लिए विशेष कॉम्प्रीहेंसिव पैकेज भी प्रदान करेंगे। फीवर पैनल में कम्प्लीट ब्लड काउंट, मलेरिया एंटीजन, विडाल टेस्ट, पूर्ण मूत्र परीक्षण, डेंगू आईजीएम और आईजीजी, डेंगू एनएस 1 एंटीजन, टाइफिडॉट-आईजीएम और अन्य जाँच शामिल हैं।

31 अगस्त, 2024 तक सभी क्लीनिक्स में यह स्वास्थ्य पैकेज उपलब्ध होंगे। इसके लिए ऑनलाइन क्लीनिक की वेबसाइट से, कॉल के माध्यम से या पास के क्लीनिक में जाकर आप अपॉइंटमेंट बुक कर सकते है।

  • Related Posts

    किसानों के शांतिपूर्ण आंदोलन पर पुलिस दमन की सीटू ने की कड़ी निंदा
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    गिरफ्तार किसानों को तत्काल रिहा करने की मांग,…

    Continue reading
    अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो की इस बात पर कांग्रेस की ओर से आया जवाब
    • TN15TN15
    • October 21, 2026

    नई दिल्ली। भारत दौरे पर आए अमेरिकी विदेश…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘ऐसा खाना दिया जिसे अवारा कुत्ता भी न खाए’, जेल की हालत पर बोले आजम खान

    • By TN15
    • November 19, 2026
    ‘ऐसा खाना दिया जिसे अवारा कुत्ता भी न खाए’, जेल की हालत पर बोले आजम खान

    दाढ़ी रख लेने से हर कोई मौलाना नहीं बन जाता’, ओवैसी पर आजम खान का निशाना

    • By TN15
    • November 19, 2026
    दाढ़ी रख लेने से हर कोई मौलाना नहीं बन जाता’, ओवैसी पर आजम खान का निशाना

    कुंडा की कथा में लहराए राजा भैया सीएम और योगी आदित्यनाथ पीएम के पोस्टर?

    • By TN15
    • November 19, 2026
    कुंडा की कथा में लहराए राजा भैया सीएम और योगी आदित्यनाथ पीएम के पोस्टर?

    भगवान दास: आंबेडकरवादी आंदोलन के एक सच्चे विचारक, योद्धा और संरक्षक

    • By TN15
    • November 19, 2026
    भगवान दास: आंबेडकरवादी आंदोलन के एक सच्चे विचारक, योद्धा और संरक्षक

    यूपी में इंकलाब लाएंगे आजम खान, बनेगी सपा की सरकार?

    • By TN15
    • November 19, 2026
    यूपी में इंकलाब लाएंगे आजम खान, बनेगी सपा की सरकार?

    दिल्ली में गूँजा हरियाणा की बेटी का नाम, डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिला भिवानी गौरव पुरस्कार–2026

    • By TN15
    • November 17, 2026
    दिल्ली में गूँजा हरियाणा की बेटी का नाम, डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिला भिवानी गौरव पुरस्कार–2026