रामकथा में प्रभु राम और भरद्वाज मुनि संवाद का रोचक वर्णन किया

नोएडा सेक्टर 93 स्थित सुपर एमआईजी सनातन धर्म में आयोजित श्रीराम कथा के सातवें दिन कथा व्यास महामंडलेश्वर स्वामी पंचमानंद जी महाराज ने आगे का प्रसंग सुनाते हुए बताया कि भगवान राम, लक्ष्मण,सीता और गृह राज निषाद के साथ गंगा पार उतरकर मां गंगा को प्रणाम करके आगे बढ़ते हैं। प्रयागराज पहुंचकर वह त्रिवेणी में स्नान करते हैं और मुनि भारद्वाज जी के आश्रम पहुंचते हैं। मुनि की दंडवत प्रणाम करते हैं और भारद्वाज जी उनको गले से लगाकर आशीर्वाद देते हैं। भारद्वाज जी आनन्द मग्न हो जाते हैं और सोचते हैं कि आज हमारी तपस्या सफल हो गई , मेरा जीवन धन्य हो गया। मुनि प्रभु राम सहित सभी को पवित्र आसान बैठने के लिए देते हैं और खाने में कंद मूल फल देते हैं। सभी प्रकार से संतुष्ट कर प्रभु की वंदना करते हैं लेकिन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम कहते हैं कि हे मुनि जिस को आपका आशीर्वाद मिल जाता है वही बड़ा हो जाता है। रात्रि विश्राम के बाद प्रभु राम मार्ग पूछकर आगे के लिए प्रस्थान कर जाते हैं।
13 जून को राम भरत मिलाप सहित कई प्रसंगों का वर्णन किया जाएगा। इस मौके पर राजेश कुमार गुप्ता, वीरेंद्र द्विवेदी, राजवीर सिंह, रमेश चंद्र शर्मा, राज दूबे, वीरेंद्र राय, अंगद सिंह तोमर, शैलेश द्विवेदी, रोहित सिंह राठौर,देवमणि शुक्ल , रवि राघव, गोरे लाल, रमेश कुमार वर्मा, संजय पांडे, हरि शंकर सिंह रमेश दास, जितेंद्र सतपति, उमाकांत त्रिपाठी, विकास शर्मा, विश्वनाथ त्रिपाठी, आचार्य गौरव ,हंसमणि शुक्ल, संगम प्रसाद मिश्रा, दिनेश पाठक, सर्वेश कुमार तिवारी, धर्मेंद्र कुमार मिश्रा, विनय त्रिवेदी, धर्मेंद्र सिंह, सी एल तिवारी, आदित्य अग्रवाल, श्याम मौर्य, एल एस तिवारी, रंजन गिरि, प्रमोद भारद्वाज, रमेश चंद्र शर्मा, राम भरोसे झा, शिव कुमार पाठक सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

  • Related Posts

    किसान संघर्ष मोर्चा के धरने के तीसरे दिन सैकड़ों किसानों और महिलाओं ने भरी हुंकार

    “10% प्लॉट लेकर रहेंगे—जमीन हमारी है, आपकी नहीं,…

    Continue reading
    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में आंतरिक…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    BRICS घोषणापत्र में पहलगाम आतंकी हमले की निंदा, भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत

    BRICS घोषणापत्र में पहलगाम आतंकी हमले की निंदा, भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत

    किसान संघर्ष समिति की 345वीं किसान पंचायत संपन्न

    किसान संघर्ष समिति की 345वीं किसान पंचायत संपन्न

    स्पष्टीकरण दे सरकार : रघु ठाकुर 

    स्पष्टीकरण दे सरकार : रघु ठाकुर 

    जब सवालों के जवाब नहीं तो प्रेस कॉन्फ्रेंस कैसी योगी जी ?

    जब सवालों के जवाब नहीं तो प्रेस कॉन्फ्रेंस कैसी योगी जी ?

    विराट कोहली या इमरान खान? द्रविड़ ने पकिस्तान के पूर्व कप्तान को बताया बेस्ट!

    विराट कोहली या इमरान खान? द्रविड़ ने पकिस्तान के पूर्व कप्तान को बताया बेस्ट!

    BRICS में पेजेशकियान का PM मोदी ने थामा हाथ, कैमिस्ट्री देख जलभुन जाएंगे ट्रंप

    BRICS में पेजेशकियान का PM मोदी ने थामा हाथ, कैमिस्ट्री देख जलभुन जाएंगे ट्रंप