भारी बारिश के बीच राम बचन यादव के गांव गोलवा पहुंची यात्रा

हमारा गांव-हमारा सवाल यात्रा यादव बाजार, कौड़िया, मुडियार होते हुए गोलवा पहुंची

भारी बारिश में निजामाबाद की जर्जर, कीचड़ भरी सड़कों से होती हुई विश्राम राय और राम बचन यादव स्मृति यात्रा निजामाबाद क्षेत्र से देर शाम नौहरा गोलवा पहुंची। यात्रियों ने मेज़वा पहुंचकर कैफ़ी आज़मी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। हमारा गांव, हमारा सवाल पदयात्रा तीसरे दिन निजामाबाद के यादव बाजार से शुरू होकर कौड़िया, मुंडियार की टूटी-फूटी सड़कों, कीचड़ भरे रास्तों से होती हुई सोशलिस्ट नेता रामवचन यादव के गांव नौहरा गोलवा पहुंची। रास्ते में कौड़िया, मुड़ियार, फूलपुर, अंबारी में नुक्कड़ सभाओं का आयोजन हुआ।

नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए किसान नेता राजीव यादव ने कहा कि निजामाबाद से लहीडीह, कौड़िया, मुडियार होते हुए बेलवाई तक जाने वाली सड़क के चौड़ीकरण का प्रस्ताव था उसके लिए पीडब्ल्यूडी विभाग ने शासन को चौड़ीकरण का प्रस्ताव भेजा था लेकिन चौड़ीकरण के प्रस्ताव को नवीनीकरण में बदल दिया गया। बारिश के पहले सड़क बनवाने के आश्वासन के साथ विभाग ने बताया था कि नवीनीकरण के लिए 13 करोड़ रुपए का टेंडर हुआ है। लेकिन आज तक सड़क नहीं बनी। भदुली-निजामाबाद, निजामाबाद-रानी की सराय समेत निजामाबाद की जर्जर सड़कों को बनवाने के लिए सड़कों पर जनता को उतरना होगा। पूर्वांचल किसान यूनियन महासचिव वीरेंद्र यादव ने कहा कि आज के दौर में राम बचन यादव के विचार इसलिए प्रासंगिक हैं क्योंकि रामबचन यादव के साथियों ने भी जमीनों के सवाल, सड़कों का सवाल, नहरो के सवाल को जनता का सवाल बनाया था। सड़क से लेकर सदन तक लड़ाई लड़ी थी। रामबचन यादव के विचारों को आत्मसात करते हुए जन संघर्षों की लड़ाई लड़ी जाएगी।

बिहार से चलकर आए समाजवादी नेता स्वतंत्रता सेनानी जमुना प्रसाद सिंह के पौत्र जयप्रकाश सिंह ने कहां की उत्तर प्रदेश और बिहार समाजवादी राजनीति केंद्र रहा है। आज मैं बिहार से चलकर बाबा रामबचन यादव की धरती को नमन करने आया हूं। हम अपने पुरखों की विरासत से प्रेरणा लेते हुए समाजवादी विचारधारा को मजबूत करेंगे।

यात्रा में प्रमुख रूप से गुड्डू, मनोज यादव, साहबदीन, अधिवक्ता विनोद यादव, दुर्गा यादव, राजेंद्र यादव, राजकुमार सिंह, संतोष कुमार धरकार,धनंजय शुक्ला, एडवोकेट अशोक कुमार, नंदलाल यादव , मनोज यादव, अवधेश यादव, प्रेम, सत्यम प्रजापति, महेंद्र यादव, दिनेश मास्टर, श्याम सुंदर मौर्य सहित दर्जनों लोग शामिल रहे।

  • Related Posts

    महर्षि प्रजापति शिक्षा समिति द्वारा मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

    मोदीनगर महर्षि प्रजापति शिक्षा समिति, शुक्रतीर्थ द्वारा मुल्तानीमल…

    Continue reading
    आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकरा उछली कार, 3 की मौत, 2 घायल

    आगरा में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण सड़क…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘चुनाव आयोग क्या चाहता है, वह…’, ज्ञानेश कुमार विवाद में JDU का बड़ा बयान

    ‘चुनाव आयोग क्या चाहता है, वह…’, ज्ञानेश कुमार विवाद में JDU का बड़ा बयान

    बिहार में अपराध पर चिराग पासवान के बयान पर संजय सिंह बोले, ‘वो तो…’

    बिहार में अपराध पर चिराग पासवान के बयान पर संजय सिंह बोले, ‘वो तो…’

    ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस ने खोला मोर्चा, दिल्ली-UP समेत देशभर में प्रदर्शन

    ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस ने खोला मोर्चा, दिल्ली-UP समेत देशभर में प्रदर्शन

    महर्षि प्रजापति शिक्षा समिति द्वारा मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

    महर्षि प्रजापति शिक्षा समिति द्वारा मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

    अगर भगत सिंह आज ज़िंदा होते: तो वे भारत के सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और सांप्रदायिक हालात पर कैसी प्रतिक्रिया देते?

    अगर भगत सिंह आज ज़िंदा होते: तो वे भारत के सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और सांप्रदायिक हालात पर कैसी प्रतिक्रिया देते?

    Special on Bhagat Singh’s Birth Anniversary : प्रधानमंत्री तो भगत सिंह को भी दिमागी नक्सली करार दे देते!

    Special on Bhagat Singh’s Birth Anniversary : प्रधानमंत्री तो भगत सिंह को भी दिमागी नक्सली करार दे देते!