योगी आदित्‍यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह की शोभा बढ़ाएंगे अंबानी-अडानी

49 कंपनियों के साथ ही साधु संतों और महंतों को भी भेजा गया है न्योता, शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भेजा गया है न्योता, असम, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, उत्तराखंड, कर्नाटक, गुजरात, हरियाणा, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, मणिपुर, और गोवा के मुख्यमंत्री होंगे शामिल शपथ ग्रहण समारोह के माध्यम से भाजपा ने पार्टी के प्रचार की भी बनाई है रणनीति, अतिथियों को भाजपा का झंडा लगाने के लिए कहा गया है

द न्यूज 15 
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत के साथ योगी सरकार ने वापसी की है।  योगी आदित्यनाथ 25 मार्च को लखनऊ के इकाना इंटरनेशनल स्टेडियम में दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों में शासन और प्रशासन दोनों लगे हैं। जानकारी के अनुसार शपथ ग्रहण समारोह में 12 राज्यों के मुख्यमंत्रियों और पांच उप मुख्यमंत्रियों को शामिल होने के लिए निमंत्रण भेजा गया है।योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में साधु संत भी शामिल होंगे। योग गुरु बाबा रामदेव के अलावा विभिन्न मठों और मंदिरों के महंत भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। भाजपा ने शपथ ग्रहण समारोह में कारपोरेट घरानों को भी बुलावा भेजा है। प्रमुख उद्योगपतियों के साथ ही 49 कंपनियों को भी आमंत्रण भेजा गया है। इनमें टाटा ग्रुप से एन शेखरन, अंबानी ग्रुप से नीरज अंबानी, महिंद्रा ग्रुप से आनंद महिंद्र, बिड़ला ग्रुप से कुमार मंगलम बिड़ला और गौतम अडानी भी शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए न्योता भेजा गया है। असम, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, उत्तराखंड, कर्नाटक, गुजरात, हरियाणा, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, मणिपुर, और गोवा के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। कहा जा रहा है कि इस कार्यक्रम के लिए 200 वीवीआईपी मेहमानों की सूची तैयार की गई है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, मुलायम सिंह यादव, बसपा सुप्रीमो मायावती समेत सभी विपक्षी नेताओं को आमंत्रित किया जाएगा।
दरअसल भाजपा ने शपथ ग्रहण समारोह को ऐतिहासिक बनाने की पूरी तैयारी कर ली है। भाजपा शपथ ग्रहण समोराह के माध्यम से पार्टी का पर्चा भी करना चाहती है।  लोग शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने जा रहे हैं, उन्हें अपने वाहनों पर पार्टी का झंडा लेकर आने के लिए कहा गया है। आने वाले लोगों के लिए निमंत्रण पत्र की व्यवस्था जिला स्तर पर ही की गई है।
शपथ ग्रहण समारोह को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। समारोह स्थाल के पास ड्रोन से निगरानी की व्यवस्था की गई है। शपथ ग्रहण समारोह में कोई अनहोनी होने से बचने के लिए स्टेडियम के आसपास एटीएस के कमांडो और ऊंची इमारतों पर सशस्त्र पुलिस कर्मियों को तैनात करने की व्यवस्था की गई है। स्थानीय प्रशासन 60 हजार से अधिक की लोगों के प्रबंधन को लेकर तैयारी की जा रही है। हालांकि यह संख्या और बढ़ भी सकती है।

Related Posts

लोकतंत्र के मामले में कहीं चीन और रूस जैसी स्थिति न हो जाए हमारी?

ज्ञानेश कुमार के मामले पर भी एकजुट नहीं…

Continue reading
एसआईआर को कांग्रेस गंभीर, ज्ञानेश कुमार की बड़ी घेराबंदी  

कांग्रेस की सबसे बड़ी नीति निर्धारक इकाई कांग्रेस…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एशियन गेम्स में भारत को मिला छठा गोल्ड, बेटियों ने किया कमाल

एशियन गेम्स में भारत को मिला छठा गोल्ड, बेटियों ने किया कमाल

आसपा नेत्री रविता गौतम गिरफ्तार

आसपा नेत्री रविता गौतम गिरफ्तार

गुजरात में हलचल, पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला थाम सकते हैं इस पार्टी का दामन

गुजरात में हलचल, पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला थाम सकते हैं इस पार्टी का दामन

लोकतंत्र के मामले में कहीं चीन और रूस जैसी स्थिति न हो जाए हमारी?

लोकतंत्र के मामले में कहीं चीन और रूस जैसी स्थिति न हो जाए हमारी?

जयपुर में बकाया मांगने पर युवक की लाठी डंडों से पीटकर ले ली जान 

जयपुर में बकाया मांगने पर युवक की लाठी डंडों से पीटकर ले ली जान 

UP MLC Election 2026 में BJP ने घोषित किए 6 उम्मीदवार 

UP MLC Election 2026 में BJP ने घोषित किए 6 उम्मीदवार