भाजपा विधायक ने उड़ाया राहुल गांधी का मजाक : कहा-तब भगवान ने उनके माथे पर मुहर लगाई थी कि उल्टा-सीधा काम नहीं करेंगे तो पीएम बनेंगे, पर न बन पाए 

भाजपा विधायक हर्षवर्धन वाजपेयी को 2007 में बसपा से शहर उत्तरी विधानसभा से टिकट मिला और 1500 वोट से हार गये  

द न्यूज 15 

प्रयागराज। भारतीय जनता पार्टी के विधायक हर्षवर्धन वाजपेयी ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को लेकर ऐसा बयान दे दिया है कि बवाल मच गया है। इलाहाबाद की उत्तरी विधानसभा सीट से विधायक हर्षवर्धन ने राहुल गांधी का मजाक बनाते हुए कहा है कि जब वह पैदा हुए थे तब उनके माथे पर भगवान ने मुहर लगाई थी कि अगर उल्टा सीधा काम नहीं करेंगे तो भारत के प्रधानमंत्री बन जाएंगे पर उन्होंने उल्टा-पुल्टा काम कर दिया और पीएम नहीं बन पाये।
दरअसल परिवारवाद और वंशवाद पर उंगली उठाते हुए हर्षवर्धन वाजपेयी ने कहा है कि राजनीति में मिली विरासत को उन्होंने कायदे से संभाला है। हां जन्म से मिली अपनी राजनीतिक विरासत वह संभाल न पाए और इसलिए पीएम नहीं बन पाये। ज्ञात हो कि हर्षवर्धन के माता-पिता कांग्रेस से राजनीति करते रहे हैं।
एक न्यूज चैनल के कार्यक्रम में उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि भाजपा नई कांग्रेस की तरह है। जैसे पहले पूरा भारत कांग्रेस से लड़ रहा था  वैसे ही आज पूरा भारत भाजपा से लड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इसमें कोई दो राय नहीं है कि मुझे मेरे परिवार से मिली राजनीतिक विरासत को मैंने संभाला है। राहुल गाँधी को उन्होंने इतने में ही नहीं बख्शा उन्होंने कहा कि कोई भी इंसान अपने इतिहास से, अपने पूर्वजों से अलग नहीं हो सकता। कुछ लोग होते हैं जो अपनी विरासत बनाकर चलते हैं और कुछ लुटा देते हैं।
दरअसल हर्षवर्धन ने पहली बार बसपा के टिकट पर 2007 में इलाहाबाद शहर उत्तरी से चुनाव लड़ा था पर वह कांग्रेस के उम्मीदवार अनुग्रह नारायण सिंह से हार गए थे। 2012 में भी उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा। इसके बाद वह भाजपा में शामिल हो गए और 2017 में बीजेपी के टिकट पर इसी सीट से विधायक चुने गए हैं। 2022 में भी उन्होंने विजय श्री हासिल की।

Related Posts

लोकतंत्र के मामले में कहीं चीन और रूस जैसी स्थिति न हो जाए हमारी?

ज्ञानेश कुमार के मामले पर भी एकजुट नहीं…

Continue reading
एसआईआर को कांग्रेस गंभीर, ज्ञानेश कुमार की बड़ी घेराबंदी  

कांग्रेस की सबसे बड़ी नीति निर्धारक इकाई कांग्रेस…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एशियन गेम्स में भारत को मिला छठा गोल्ड, बेटियों ने किया कमाल

एशियन गेम्स में भारत को मिला छठा गोल्ड, बेटियों ने किया कमाल

आसपा नेत्री रविता गौतम गिरफ्तार

आसपा नेत्री रविता गौतम गिरफ्तार

गुजरात में हलचल, पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला थाम सकते हैं इस पार्टी का दामन

गुजरात में हलचल, पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला थाम सकते हैं इस पार्टी का दामन

लोकतंत्र के मामले में कहीं चीन और रूस जैसी स्थिति न हो जाए हमारी?

लोकतंत्र के मामले में कहीं चीन और रूस जैसी स्थिति न हो जाए हमारी?

जयपुर में बकाया मांगने पर युवक की लाठी डंडों से पीटकर ले ली जान 

जयपुर में बकाया मांगने पर युवक की लाठी डंडों से पीटकर ले ली जान 

UP MLC Election 2026 में BJP ने घोषित किए 6 उम्मीदवार 

UP MLC Election 2026 में BJP ने घोषित किए 6 उम्मीदवार