28-29 मार्च को होने वाली देशव्यापी हड़ताल को सफल बनाने में जुटी सीटू हड़ताल को सफल बनाने को चल रही है पूरी तैयारी : गंगेश्वर 

द न्यूज 15 
नोएडा। मजदूर विरोधी 4 नए लेबर कोड, निजीकरण, छंटनी, ठेकाकरण, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी के विरोध में और 26000 हजार रुपया न्यूनतम वेतन, सामाजिक सुरक्षा, समान कार्य का समान वेतन, स्थाई प्रति के कार्यों में ठेका करण बंद करने, रेहड़ी पटरी को उजाड़ना बंद कर पथ विक्रेता अधिनियम के तहत कार्य स्थल के पास ही वेंडिंग जोन बनाकर जगह देने, सभी भवन निर्माण मजदूरों का पंजीकरण कर उन्हें योजनाओं का लाभ देने, टेंम्पू, रिक्शा चालकों को सामाजिक सुरक्षा देने, आंगनवाड़ी, आशा व अन्य स्कीम वर्कर्स को कर्मचारी का दर्जा देने आदि मांगों को लेकर टे्ड यूनियनों के संयुक्त आह्वान पर 28-29 मार्च 2022 को दो दिवसीय देशव्यापी हड़ताल होने जा रही है। सीटू जिला कमेटी नोएडा व ग्रेटर नोएडा, गौतम बुध नगर के सभी मजदूरों से हड़ताल में शामिल होकर हड़ताल को सफल बनाने की अपील कर रही है।
प़चार अभियान के दौरान मजदूरों को संबोधित करते हुए सीटू जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा ने कहा कि अपने हक अधिकारों को बचाने के लिए 28-29 मार्च 2022 को अपने कार्यों का बहिष्कार कर विरोध प्रदर्शन करें और बड़ी संख्या में सड़कों पर जुलूस निकालकर अपनी एकता व ताकत का एहसास केंद्र प्रदेश सरकार को कराएं और 28 29 मार्च 2022 को होनेवाली देशव्यापी हड़ताल को सफल बनाएं।
जगह-जगह हुए माइक प्रचार, पर्चा वितरण, नुक्कड़ नाटक, नुक्कड़ सभाओं का नेतृत्व सीटू नेता रामसागर, लता सिंह, पूनम देवी, मुकेश कुमार राघव, गंगेश्वर दत्त शर्मा, मदन प्रसाद, राम स्वारथ, विजय गुप्ता आदि ने किया।

Related Posts

किसान संघर्ष मोर्चा के धरने के तीसरे दिन सैकड़ों किसानों और महिलाओं ने भरी हुंकार

“10% प्लॉट लेकर रहेंगे—जमीन हमारी है, आपकी नहीं,…

Continue reading
लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में आंतरिक…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बिहार में लड़कियां बनीं तस्कर! AC-2 कोच से 15.8 किलो गांजा बरामद

बिहार में लड़कियां बनीं तस्कर! AC-2 कोच से 15.8 किलो गांजा बरामद

राजस्थान नगर निगम रिजल्ट: कहां-कहां कांग्रेस ने जीती BJP से ज्यादा सीटें?

राजस्थान नगर निगम रिजल्ट: कहां-कहां कांग्रेस ने जीती BJP से ज्यादा सीटें?

एयर फोर्स के रिटायर्ड अधिकारी पर हमला, गुरुग्राम पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन 

एयर फोर्स के रिटायर्ड अधिकारी पर हमला, गुरुग्राम पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन 

TMC के 17 बागी सांसद BJP में होंगे शामिल, NCPI नेता का चौंकाने वाला बयान

TMC के 17 बागी सांसद BJP में होंगे शामिल, NCPI नेता का चौंकाने वाला बयान

भू सांस्कृतिक कार्यशाला में प्रकृति संस्कृति पर विचार मंथन

भू सांस्कृतिक कार्यशाला में प्रकृति संस्कृति पर विचार मंथन

गुरुग्राम: महिला राइडर को टक्कर मामले में नया मोड़, कार मालिक ने बताई सच्चाई 

गुरुग्राम: महिला राइडर को टक्कर मामले में नया मोड़, कार मालिक ने बताई सच्चाई