अखिल भारतीय किसान सभा गौतम बुद्ध नगर इकाई ने एनपीसीएल के उच्च अधिकारियों से की बैठक

बैठक में एचपीसीएल की ओर से सारनाथ गांगुली एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में क्षेत्र के किसानों के बिजली के बिल व बिजली चोरी के मुकदमो पर वार्तालाप हुई। किसान सभा की ओर से मांग रखी कि बिजली के बड़ा चढ़ा कर भेजे गए बिलों को खत्म किया जाए। ग्रामीण एवं किसानों को पीड़ित करने के मकसद से दर्द किए गए चोरी के सभी मुकदमे वापस लिए जाएं। वार्ता के अंत में एनपीसीएल के अधिकारियों ने किसान सभा को आस्वस्त किया कि जल्द से जल्द किसानो की सभी परेशानियों का हल किया जाएगा इस मौके पर वीर सिंह नागर बादलपुर ने कहा कि 27 मार्च 2024 धरने स्टार्ट होने से आज तक एनपीसीएल में किसानों की सुनवाई नहीं की है इस बीच किए गए चोरी के मुकदमे सभी निरस्त किए जाएं। महासचिव जगबीर नंबरदार ने कहा कि यदि जल्द से जल्द किसानो की परेशानियों का हल नहीं किया गया तो किसान सभा जल्द ही एनपीसीएल पर आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। इस मौके पर अशोक भाटी बिरौंडा, मोनू मुखिया सैनी, प्रशांत भाटी पाली, निशांत रावल घोड़ी, सुधीर रावल, सचिन भाटी चोगानपुर, सुदेश सुनपूरा, कूड़े सिंह, बाबा संतराम, श्याम सिंह प्रधान पाली आदि सभी साथी मौजूद रहे। भवदीय, डॉक्टर रुपेश वर्मा, अध्यक्ष, अखिल भारतीय किसान सभा, गौतम बुद्ध नगर

  • Related Posts

    महात्मा गांधी और लाल बहादुर जयंती मनाई गई 

    महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के…

    Continue reading
    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को याद किया 

    भारतीय सोशलिस्ट मंच के कार्यालय पर राष्ट्रपिता महात्मा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

    राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

    शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

    शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

    डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

    डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    ‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश

    ‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश