हिजाब विवाद से जुडी मुस्कान को अल कायदा चीफ जवाहिरी ने बताया अपनी बहन, पिता ने लताड़ा

द न्यूज 15 
बेंगलुरु। देश और दुनिया में कट्टरता का ऐसा खेल खेला जा रहा है कि जहां कोई युवा कट्टरता को अपनाता है उसे धर्म के ठेकेदारों का समर्थन मिलना शुरू हो जाता है। यदि कट्टरता पर किसी आतंकी संगठन का समर्थन मिलने लगे तो क्या कहेंगे। जी हां कर्नाटक में हिजाब मामले में हिन्दू कट्टरपंथियों के सामने सीना तानकर खड़ी होनेा वाली मुस्कान को अलकायदा के सरगना जवाहिरी ने अपनी बहन कहा है। हालांकि मुस्कान के पिता ने जवाहिरी को करारा जवाब देते हुए कहा है कि किसी को हमारे मुल्क के मामले में हस्तक्षेप करने का हक़ नहीं है।
दरअसल देश की राजनीति में गत कुछ अरसे में हिजाब विवाद सुर्खिया बटोर रहा था कि एक नया मोड़ तब आ गया। जब आतंकवादी संगठन अल कायदा के सरगना अयमान अल-जवाहिरी ने एक वीडियो जारी कर उस छात्रा मुस्कान की तारीफ की जिसने जय श्रीराम के नारे लगाती भीड़ का सामने डटकर सामना किया। जवाहिरी छात्रा की इतनी तारीफ करने लगा कि उसने उसे अपनी बहन तक बता दिया। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि मुस्कान खान की तारीफ में वह एक कविता भी पढ़ रहा है। उसने वीडियो के साथ एक पोस्टर भी जारी किया गया है, जिसमें मुस्कान के लिए भारत की नोबल लेडी लिखा है। वीडियो में आतंकी सरगना छात्रा के लिए एक कविता भी पढ़ता नजर आ रहा है। उसने कहा कि मुझे मुस्कान के बारे में पता चला है और इस बहन ने तकबीर की आवाज उठाकर उसका दिल जीत लिया है।

Related Posts

होर्मुज की टेंशन खत्‍म, इस रास्‍ते जाएगा तेल-गैस… नेतन्याहू लेकर आए नया प्‍लान!
  • TN15TN15
  • March 20, 2026

ईरान के साथ चल रहे युद्ध के कारण…

Continue reading
हीलियम ने हिला दिया दुनिया को… कतर पर ईरानी हमले से पूरी
  • TN15TN15
  • March 20, 2026

मार्च 2026 में चल रहे ईरान-अमेरिका/इजराइल युद्ध के…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

फिल्म ‘कहानी 2’ के निर्देशक को राहत, स्क्रिप्ट चोरी के आरोप में दर्ज केस सुप्रीम कोर्ट ने निरस्त किया  

  • By TN15
  • March 20, 2026
फिल्म ‘कहानी 2’ के निर्देशक को राहत, स्क्रिप्ट चोरी के आरोप में दर्ज केस सुप्रीम कोर्ट ने निरस्त किया  

अतीक अहमद का जिक्र कर अबू आजमी का बड़ा बयान, ‘मेरी पार्टी के सांसद और ISI के बीच…’

  • By TN15
  • March 20, 2026
अतीक अहमद का जिक्र कर अबू आजमी का बड़ा बयान, ‘मेरी पार्टी के सांसद और ISI के बीच…’

भगवद्गीता और बौद्ध नैतिकता की दलित–आंबेडकरवादी दृष्टि से आलोचनात्मक तुलना

  • By TN15
  • March 20, 2026
भगवद्गीता और बौद्ध नैतिकता की दलित–आंबेडकरवादी दृष्टि से आलोचनात्मक तुलना

होर्मुज की टेंशन खत्‍म, इस रास्‍ते जाएगा तेल-गैस… नेतन्याहू लेकर आए नया प्‍लान!

  • By TN15
  • March 20, 2026
होर्मुज की टेंशन खत्‍म, इस रास्‍ते जाएगा तेल-गैस… नेतन्याहू लेकर आए नया प्‍लान!

मोदी ने अग्निवीर के नाम पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने के साथ ही सेना को भी कमजोर किया! 