बुचा नरसंहारः खून की होली के बीच बच्चियों-महिलाओं को बनाया गया हवश का शिकार 

कीव (एजेंसी)। आप इतिहास उठाकर देख लीजिए। युद्ध विनाश ही लेकर आता है। युद्ध में न केवल नरसंहार होता है बल्कि महिलाएं भी बलात्कार का भी शिकार होती हैं। रूस और यूक्रेन युद्ध में जान माल का नुकसान तो ही हो रहा है साथ ही यूक्रेन की महिलाओं की अस्मत की भी धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। बुचा नरसंहार में जो खून की होली खेली गई है और रेप और गैंगरेप का जो गंदा खेल खेला गया वह रौंगटे खड़े करने वाले हैं। इस नरसंहार में ३०० से अधिक लाशें बिछी हैं। साथ ही बच्चियों और महिलाओं के साथ रेप भी हुआ है। विकासशील देशों को शांति का उपदेश देने वाले देश चीन, अमेरिका, फ़्रांस तमाशबीन बने हुए हैं। दुनिया में हथियारों का धंधे के चलते मानव जाति का खून हो रहा है।
दरअसल रूस के हमले के बाद यूक्रेन के शहर बुचा में नरसंहार की भयानक तस्वीरें और क्रूरता की हदों को पार करनी वाली हैं। अंतरराष्ट्रीय मीडिया के मुताबिक वहां खून की होली खेली गई है और 300 से अधिक लाशें फेंक दी हैं। महिलाओं से लेकर छोटी-छोटी बच्चियों को अपनी हवश का शिकार बनाया गया है। संयुक्त राष्ट्र संघ में चीन के राजदूत झांग जून ने कहा है कि बुचा में  निहत्थे लोगों को मारा गया है। राजदूत ने आक्रामक रुख अपनाते हुए कहा है कि इस तरह के हमले अस्वीकार्य हैं। चीन विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिज़ान ने कहा है कि चीन देश में ‘‘मानवीय संकट को कम करने वाली’’ सभी पहलों तथा उपायों के समर्थन में हैं।
चीन ने रूस पर आर्थिक प्रतिबंधों का विरोध करते हुए अमेरिका तथा उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) पर यूक्रेन को हथियार भेजकर संघर्ष को बढ़ावा देने और रूस को उकसाने का आरोप लगाया है। फिलहाल लेफ्टिनेंट कर्नल अज़ातबेक ओमुरबेकोव ने बुका पर कब्जा कर लिया है। वह इस नरसंहार से जुड़े पहले वरिष्ठ सैन्य अधिकारी हैं। यूक्रेन के रिपोर्टर एवगेनी स्पिरिन का दावा है कि “मारे गए कुछ बच्चों के हाथ बंधे हुए थे।

Related Posts

कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

UAE ने फ्लाई-दुबई फ्लाइट में हुई हाईजैकिंग की…

Continue reading
इजरायली PM ने UAE का किया सीक्रेट दौरा! राष्ट्रपति से नेतन्याहू ने की मुलाकात 

मीडिल ईस्ट में जारी तनाव और हूती विद्रोहियों…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश

‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश