उनके पाले पोसे बाहर आ रहे हैं हिरासत से, आशीष मिश्रा की जमानत पर अखिलेश यादव का तंज

द न्यूज 15

नई दिल्ली। लखीमपुर हिंसा केस के मुख्‍य आरोपी आशीष मिश्रा को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। हालांकि संभावना है कि वे शुक्रवार तक जेल से बाहर आ सकते हैं। आशीष केंद्रीय गृह राज्‍यमंत्री अजय मिश्र टेनी के बेटे हैं। तीन अक्‍टूबर 2021 को किसानों को गाड़ी से कुचलकर मार डालने के मामले में वह मुख्‍य आरोपी हैं। इस घटना में चार किसानों सहित कुल आठ लोगों की मौत हुई थी। आशीष मिश्रा की जमानत पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने तंज कसा है।
गुरुवार को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा को हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने जमानत दी। मामले की सुनवाई पहले ही हो चुकी थी। आज कोर्ट ने इस पर अपना फैसला सुनाया है। बताया जा रहा है कि बेल बांड भरने के बाद आशीष को कल जेल से रिहाई मिल सकती है। आशीष मिश्रा की जमानत पर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने तंज कसा है।
अखिलेश यादव ने ट्वीट किया, “ख़बरदार रहना ज़ुल्मी हुकूमत की सियासत से, उनके पाले-पोसे बाहर आ रहे हैं… हिरासत से”। माना जा रहा है कि अखिलेश यादव का ये ट्वीट आशीष मिश्रा को लेकर किया गया है। हालांकि उन्होंने इसमें किसी का नाम नहीं लिया।

Related Posts

लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन  
  • TN15TN15
  • July 27, 2026

लोकसभा में सोमवार को पेपर लीक पर रोक…

Continue reading
अब गडकरी का नंबर! मैदान में आए केजरीवाल!
  • TN15TN15
  • July 27, 2026

पेपर लीक और नीट में अव्यवस्थाओं के मुद्दे…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अभी और कुछ देखना बाकी है, अभी भी है क्या अंधभक्ति ?

  • By TN15
  • July 27, 2026
अभी और कुछ देखना बाकी है, अभी भी है क्या अंधभक्ति ?

जंतर मंतर आंदोलन पर पैलेट गन के प्रयोग के जिम्मेदार अमित शाह इस्तीफा दें

  • By TN15
  • July 27, 2026
जंतर मंतर आंदोलन पर पैलेट गन के प्रयोग के जिम्मेदार अमित शाह इस्तीफा दें

दिल्ली जंक्शन‌ पर कौन उतरा

  • By TN15
  • July 27, 2026
दिल्ली जंक्शन‌ पर कौन उतरा

लिखावट साहित्य – सम्मान से सम्मानित हुए युवा आलोचक नीरज कुमार मिश्र

  • By TN15
  • July 27, 2026
लिखावट साहित्य – सम्मान से सम्मानित हुए युवा आलोचक नीरज कुमार मिश्र

वैभव सूर्यवंशी को युवराज सिंह से लेनी चाहिए ट्रेनिंग : योगराज सिंह