मुझ पर नहीं चल रहा सीबीआई और ईडी का जोर, PM मोदी के आरोप पर राहुल का पलटवार 

राहुल ने कहा कि मोदी सोचते हैं कि पिछले 70 साल में किसी ने कोई काम नहीं किया और केवल उनके आने के बाद से ही देश जागा है 

द न्यूज 15 
नई दिल्ली/देहरादून। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी के उनकी बात नहीं सुनने के आरोप पर पलटवार करते हुए कहा कि इसका मतलब यह है कि उन पर ईडी और सीबीआई का दवाब नहीं चलता। उन्होंने कहा कि उनके अहंकार को देखकर मुझे हंसी आती है। मोदी को प्रधानमंत्री नहीं बल्कि ‘राजा’ बताते हुए कांग्रेस नेता ने उनकी आलोचना करते हुए कहा कि वह यह सोचते हैं कि पिछले 70 साल में किसी ने कोई काम नहीं किया और केवल उनके आने के बाद से ही देश जागा है।
हरिद्वार में राहुल ने कहा कि मोदी ने देश को अरबपतियों और गरीबों के दो हिस्सों में बांट दिया है। अब दो हिंदुस्तान हैं। मोदी ने नोटबंदी और गलत जीएसटी जैसे फैसलों को लागू कर छोटे व्यापारियों, दुकानदारों, किसानों और मजदूरों को बर्बाद कर दिया है। उन्होंने पूछा कि क्या नोटबंदी से देश में काला धन समाप्त हो गया? कांग्रेस नेता कहा कि यह कालाधन सफेद हो गया और भाजपा को मिल गया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण पूरा देश बेरोजगारी की समस्या से जूझ रहा है। उन्होंने कहा कि देश को रोजगार अरबपति नहीं बल्कि छोटे व्यापारी, दुकानदार और किसान देते हैं जिन्हें केंद्र सरकार ने बर्बाद कर दिया।
राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर कोरोना से निपटने में विफल रहने का भी आरोप लगाया। उनका कहना था कि जहां दूसरे देशों ने अपने नागरिकों से इससे सावधान रहने को कहा, वहीं मोदी ने लोगों से थाली बजाने और मोबाइल फोन की रोशनी जलाने को कहा। उन्होंने कहा कि जब आपके माता-पिता और बच्चों को ऑक्सीजन और वेंटिलेटर की जरूरत थी तो आपकी सरकार कहां थी? कोरोना में केंद्र ने मजदूरों को सड़कों पर बेसहारा छोड़ दिया। जबकि कांग्रेस ने उनके लिए बसों की व्यवस्था की। भाजपा सरकार ने अपने अहंकार के चलते उन बसों को लेने से भी मना कर दिया था।

Related Posts

यूपी राज्यसभा चुनाव के चलते दिल्ली में पीएम मोदी से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ! 

लखनऊ ।  उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ शनिवार…

Continue reading
SIR विवाद पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, ‘वोट चोरी’ और ज्ञानेश कुमार को लेकर कह दी बड़ी बात 

वोट चोरी पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

लो हो गया खेल, संधू और जोशी को बैठा दिया गया ज्ञानेश कुमार के साथ!

लो हो गया खेल, संधू और जोशी को बैठा दिया गया ज्ञानेश कुमार के साथ!

वाराणसी के शिवाजी महोत्सव में भाषण से दिल जीत लिया था सुन्दरलाल ने

वाराणसी के शिवाजी महोत्सव में भाषण से दिल जीत लिया था सुन्दरलाल ने

जब रासमणि को भी निर्धनों के सेवा में आनंद मिलने लगा था

जब रासमणि को भी निर्धनों के सेवा में आनंद मिलने लगा था

वोटों का हिसाब ..

वोटों का हिसाब ..

छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

कबड्डी में भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कांटे के मैच में पुरुष टीम ने ईरान को 40-34 से हराया 

कबड्डी में भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कांटे के मैच में पुरुष टीम ने ईरान को 40-34 से हराया