गुजरात में भी कांग्रेस की दिक्क्तें बढ़ाएगी आप, सहयोगी दल से कर रही गठबंधन की तैयारी

द न्यूज 15

नई दिल्ली। गुजरात में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और उसके लिए अभी से राजनीतिक दल जुट चुके हैं। हाल ही में पंजाब जीतकर उत्साहित आम आदमी पार्टी भी गुजरात में अपना विस्तार करने में जुटी गई है। इसी कड़ी में उसे एक अहम सफलता मिलती दिख रही है। गुजरात में आदिवासी समुदायों के बीच पकड़ रखने वाली भारतीय ट्राइबल पार्टी के नेता महेश वसाना ने सोमवार को अरविंद केजरीवाल से दिल्ली में मुलाकात की। कुछ दिन पहले गुजरात के आप नेताओं ने महेश वसाना और उनके छोटे भाई से भरूच में उनके घर जाकर मुलाकात की थी। इन मुलाकातों के मायने यह निकाले जा रहे हैं कि दोनों दलों के बीच गठबंधन हो सकता है।
दरअसल आम आदमी पार्टी के नेता पहले ही भारतीय ट्राइबल पार्टी को गठबंधन का न्योता दे चुके हैं। भारतीय ट्राइबल पार्टी ने कांग्रेस के साथ मिलकर 2017 का विधानसभा चुनाव लड़ा था और दो सीटों पर जीत हासिल की थी। हालांकि बाद में ट्राइबल पार्टी ने कांग्रेस से दूरी बना ली थी। गुजरात की आम आदमी पार्टी यूनिट ने कहा कि दिल्ली विजिट के दौरान महेश वसाना ने राजधानी के एक स्कूल और मोहल्ला क्लीनिक का भी दौरा किया। महेश वसाना खुद भी देदियापाड़ा सीट से विधायक हैं। महेश वसाना के साथ आम आदमी पार्टी के नात इसुदान गधावी भी गए थे। इस दौरान उन्होंने गुजरात के आदिवासी इलाकों से जुड़े मुद्दों को लेकर बातचीत की।
आम आदमी पार्टी ने ट्वीट कर कहा, ‘दिल्ली के सरकारी स्कूल का दौरा करने के बाद महेश वसाना ने कहा कि यदि आदिवासी समुदायों के लिए इस तरह के स्कूल तैयार किए जाएं तो उनका विकास हो सकेगा।’ बता दें कि शनिवार को गुजरात में आप के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा था कि हमने भारतीय ट्राइबल पार्टी को गठबंधन के लिए न्यौता दिया है। भारतीय ट्राइबल पार्टी का गुजरात के आदिवासी इलाकों में बड़ा जनाधार माना जाता है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि भले ही कांग्रेस राज्य में सरकार नहीं बना पाई थी, लेकिन आदिवासी समुदायों के लिए सुरक्षित 27 सीटों में से 15 पर उसने जीत हासिल की थी। राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस और बीटीपी के बिगड़ गए थे रिश्ते : हालांकि जून 2020 में कांग्रेस और भारतीय ट्राइबल पार्टी के बीच संबंध खराब हो गए थे। दरअसल राज्यसभा चुनाव के लिए वोटिंग होनी थी और भारतीय ट्राइबल पार्टी ने उससे दूरी बना ली थी। बीटीपी का कहना था कि हमारा दल भाजपा और कांग्रेस दोनों से ही अलग है, ऐसे में हम किसी के भी साथ नहीं जाना चाहते।

Related Posts

मोना, मसूद और परगट के सामने संगठन बनाने और विश्वास जीतने की बड़ी चुनौती!

यूपी में ब्राह्मण-मुस्लिम साधने को आराधना और मसूद…

Continue reading
‘चिंता मत करिए, सरकार हर…’, जनता दर्शन में फरियादियों से बोले CM योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर दौरे के दौरान…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

किसान सभा की मांग पर 64.7% अतिरिक्त मुआवजे के वितरण के आदेश लखनऊ से जारी

किसान सभा की मांग पर 64.7% अतिरिक्त मुआवजे के वितरण के आदेश लखनऊ से जारी

अपनी दुर्दशा पर रो रहा नयाबास का सरकारी स्कूल, महीनों गायब रहती हैं शिक्षका, पानी और शौचालय का दुरुस्त व्यवस्था नहीं  

अपनी दुर्दशा पर रो रहा नयाबास का सरकारी स्कूल, महीनों गायब रहती हैं शिक्षका, पानी और शौचालय का दुरुस्त व्यवस्था नहीं  

जंतर-मंतर पर पुलिसवालों के नेम टैग क्यों गायब? CPI सांसद ने अमित शाह को लिखा लेटर!

जंतर-मंतर पर पुलिसवालों के नेम टैग क्यों गायब? CPI सांसद ने अमित शाह को लिखा लेटर!

फॉर्म 6 पर SC की टिप्पणी से बवाल, कांग्रेस और CJP बोली- ‘…तो CEC ने झूठ बोला’

फॉर्म 6 पर SC की टिप्पणी से बवाल, कांग्रेस और CJP बोली- ‘…तो CEC ने झूठ बोला’

क्या लोकतंत्र शासकों के हुक्म का नाम है या लोगों के अधिकारों का?

क्या लोकतंत्र शासकों के हुक्म का नाम है या लोगों के अधिकारों का?

Rajya Sabha : बीजेपी ने घोषित किये 8 प्रत्याशी, बनाया जातीय समीकरण! 

Rajya Sabha : बीजेपी ने घोषित किये 8 प्रत्याशी, बनाया जातीय समीकरण!