सतीश महाना बनेंगे यूपी विधानसभा के स्पीकर, सीएम योगी की मौजूदगी में किया नामांकन

द न्यूज 15

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के विधायक सतीश महाना उत्तर प्रदेश की 18वीं विधानसभा के अध्यक्ष बनने को पूरी तरह तैयार हैं। सोमवार को महाना ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। जानकारी के अनुसार सतीश महाना ने विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप कुमार दुबे को अपना नामांकन पत्र सौंपा। इस मौके पर उनके साथ सीएम योगी आदित्‍यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक तथा वरिष्ठ मंत्री सूर्य प्रताप शाही समेत कई प्रमुख लोग मौजूद थे। इस दौरान कांग्रेस विधायक दल की नेता आराधना मिश्रा मोना और जनसत्ता दल लोकतांत्रित के नेता रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भइया मौजूद थे।
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने विधानसभा अध्यक्ष के निर्वाचन के लिए 29 मार्च की तिथि तय की है। हालांकि सूत्रों ने बताया कि सत्तारूढ़ दल के पूर्ण बहुमत और विपक्ष की ओर से कोई दावेदारी न किये जाने से महाना का निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है। नामांकन के लिए सोमवार, 28 मार्च को दो बजे से पहले का समय निर्धारित किया गया था। आपको बता दें कि सतीश महाना कानपुर जिले की महाराजपुर विधानसभा सीट से आठवीं बार निर्वाचित हुए हैं। पिछली सरकार में वह औद्योगिक विकास मंत्री थे।
आठ बार जीत का परचम फहरा चुके हैं महाना : राम मंदिर आंदोलन से राजनीति में आगाज करने वाले सतीश महाना ने आठवीं बार जीत का परचम फहराया है। वह वर्ष 1991 से लगातार विधानसभा क्षेत्र का चुनाव जीतते आए हैं। वर्ष 1991 से वर्ष 2007 तक कैंट क्षेत्र से पांच बार तो वर्ष 2012 से 2022 तक महाराजपुर क्षेत्र से जीत की हैट्रिक लगाई है। इस चुनाव में सतीश महाना को 1,52,883 मत मिले और उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी उम्मीद्वार को 82,261 मतों से हराया।

Related Posts

मोना, मसूद और परगट के सामने संगठन बनाने और विश्वास जीतने की बड़ी चुनौती!

यूपी में ब्राह्मण-मुस्लिम साधने को आराधना और मसूद…

Continue reading
‘चिंता मत करिए, सरकार हर…’, जनता दर्शन में फरियादियों से बोले CM योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर दौरे के दौरान…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

किसान सभा की मांग पर 64.7% अतिरिक्त मुआवजे के वितरण के आदेश लखनऊ से जारी

किसान सभा की मांग पर 64.7% अतिरिक्त मुआवजे के वितरण के आदेश लखनऊ से जारी

अपनी दुर्दशा पर रो रहा नयाबास का सरकारी स्कूल, महीनों गायब रहती हैं शिक्षका, पानी और शौचालय का दुरुस्त व्यवस्था नहीं  

अपनी दुर्दशा पर रो रहा नयाबास का सरकारी स्कूल, महीनों गायब रहती हैं शिक्षका, पानी और शौचालय का दुरुस्त व्यवस्था नहीं  

जंतर-मंतर पर पुलिसवालों के नेम टैग क्यों गायब? CPI सांसद ने अमित शाह को लिखा लेटर!

जंतर-मंतर पर पुलिसवालों के नेम टैग क्यों गायब? CPI सांसद ने अमित शाह को लिखा लेटर!

फॉर्म 6 पर SC की टिप्पणी से बवाल, कांग्रेस और CJP बोली- ‘…तो CEC ने झूठ बोला’

फॉर्म 6 पर SC की टिप्पणी से बवाल, कांग्रेस और CJP बोली- ‘…तो CEC ने झूठ बोला’

क्या लोकतंत्र शासकों के हुक्म का नाम है या लोगों के अधिकारों का?

क्या लोकतंत्र शासकों के हुक्म का नाम है या लोगों के अधिकारों का?

Rajya Sabha : बीजेपी ने घोषित किये 8 प्रत्याशी, बनाया जातीय समीकरण! 

Rajya Sabha : बीजेपी ने घोषित किये 8 प्रत्याशी, बनाया जातीय समीकरण!