अखिलेश-शिवपाल में झगड़े पर ओमप्रकाश राजभर का बयान, कहा-पता लगाएंगे क्या बीमारी है

द न्यूज 15

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले ऐसा लगा था कि अखिलेश यादव और शिवपाल यादव के एक साथ आने के बाद ऐसा लगा था कि मुलायम कुनबे सब ठीकठाक हो गया है। पर फिर से परिवार में विवाद गहरा गया है। अब सपा विधानमंडल दल की बैठक में नहीं बुलाए जाने से नाराज शिवपाल यादव ने दिल्ली जाकर बड़े भाई मुलायम सिंह यादव से मुलाकात की है। इस बीच सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) चीफ ओपी राजभर ने कहा है कि अखिलेश को उन्हें बुलाना चाहिए था। परिवार में झगड़े तो होते रहते हैं।
राजभर ने एक टीवी चैनल से बातचीत में  यह भी कहा कि सरकार की ओर से आज विधायकों के शपथ ग्रहण का कार्यक्रम तय करने की वजह से सपा गठबंधन के विधायकों की बैठक टाल दी गई है। शिवपाल की नाराजगी को लेकर शिवपाल यादव ने कहा कि जहां परिवार में सैकड़ों लोग हों, कोई न कोई नाराजगी तो होती ही रहती है।
विधायक दल की बैठक में शिवपाल को नहीं बुलाए जाने को लेकर जब सवाल किया गया तो पहले तो उन्होंने यह कहकर टालने की कोशिश की कि उन्हें ज्यादा जानकारी नहीं है। फिर कहा कि पता नहीं कि क्यों नहीं बुलाया गया ?ज्यादा जोर देने पर राजभर ने कहा कि शिवपाल सपा के विधायक हैं। सभी को बुलाया जाना चाहिए था। सपा के सिंबल पर जो जीते हैं, सभी को बुलाना कानूनी अधिकार है।
झगड़े के सुलझाने सुलझाने के प्रश्न पर राजभर ने हंसते हुए कहा कि उनके घर के झगड़े में हम क्या करने जाएं? बाद में उन्होंने कहा कि ”दोनों लोगों से मिलेंगे, बात करेंगे तो बताएंगे क्या दिक्कत है ?

Related Posts

मोना, मसूद और परगट के सामने संगठन बनाने और विश्वास जीतने की बड़ी चुनौती!

यूपी में ब्राह्मण-मुस्लिम साधने को आराधना और मसूद…

Continue reading
‘चिंता मत करिए, सरकार हर…’, जनता दर्शन में फरियादियों से बोले CM योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर दौरे के दौरान…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

किसान सभा की मांग पर 64.7% अतिरिक्त मुआवजे के वितरण के आदेश लखनऊ से जारी

किसान सभा की मांग पर 64.7% अतिरिक्त मुआवजे के वितरण के आदेश लखनऊ से जारी

अपनी दुर्दशा पर रो रहा नयाबास का सरकारी स्कूल, महीनों गायब रहती हैं शिक्षका, पानी और शौचालय का दुरुस्त व्यवस्था नहीं  

अपनी दुर्दशा पर रो रहा नयाबास का सरकारी स्कूल, महीनों गायब रहती हैं शिक्षका, पानी और शौचालय का दुरुस्त व्यवस्था नहीं  

जंतर-मंतर पर पुलिसवालों के नेम टैग क्यों गायब? CPI सांसद ने अमित शाह को लिखा लेटर!

जंतर-मंतर पर पुलिसवालों के नेम टैग क्यों गायब? CPI सांसद ने अमित शाह को लिखा लेटर!

फॉर्म 6 पर SC की टिप्पणी से बवाल, कांग्रेस और CJP बोली- ‘…तो CEC ने झूठ बोला’

फॉर्म 6 पर SC की टिप्पणी से बवाल, कांग्रेस और CJP बोली- ‘…तो CEC ने झूठ बोला’

क्या लोकतंत्र शासकों के हुक्म का नाम है या लोगों के अधिकारों का?

क्या लोकतंत्र शासकों के हुक्म का नाम है या लोगों के अधिकारों का?

Rajya Sabha : बीजेपी ने घोषित किये 8 प्रत्याशी, बनाया जातीय समीकरण! 

Rajya Sabha : बीजेपी ने घोषित किये 8 प्रत्याशी, बनाया जातीय समीकरण!