आम आदमी पार्टी ने मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी को भी भुनाने की बनाई रणनीति

अपने खिलाफ उठने वाली आवाज को दबाने के लिए सरकारी तंत्रों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाकर बीजेपी को घर रही है आप

8 घंटे की पूछताछ के बाद कल शाम दिल्ली के डिप्टी सीएम की गिरफ्तारी हो गई है। इस गिरफ्तारी का अंदेशा सीएम केजरीवाल ने कल सुबह की जता दिया था। आम आदमी पार्टी मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी को मोदी सरकार की तानाशाही बता रही है। जहां आप सांसद संजय सिंह ने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तानाशाही बताते हुए कहा है कि मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी कराकर प्रधानमंत्री ने बहुत गलत काम करा दिया है। जिन मनीष सिसोदिया ने दिल्ली के बच्चों का भविष्य संवारा उनको ही गिरफ्तार करा दिया गया। उधर सीएम केजरीवाल ने ट्वीट जारी कर कहा है कि बीजेपी बहुत गंदी राजनीति कर रही है। आज आम आदमी पार्टी मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के विरोध में भाजपा का मुख्यालय घेर रही है।

दरअसल मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी आपराधिक षड्यंत्र रचने, खातों में हेरीफेरी करने, शराब माफिया के पक्ष में नीति बनाने ओैर सरकारी कर्मचारियों से रिश्वत लेने के आरोप में की गई है। कल सुबह से ही इमोशनल कार्ड खेल रही आम आमदी पार्टी ने मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी को भी भुनाने की रणनीति बनाई है। मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी को आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार के सीबीआई का दुरुपयोग बताया है।

दरअसल मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी बहुत पहले हो चुकी होती पर गुजरात चुनाव के बाद एमसीडी चुनाव की वजह से उनकी गिरफ्तारी रुकी हुई थी। भाजपा को डर था कि कहीं मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी की सहानुभूति आम आदमी पार्टी को न मिल जाए। मनीष सिसोदिया आम आदमी पार्टी के कद्दावर नेता हैं। अरविंद केजरीवाल के बाद मनीष सिसोदिया को नंबर दो का नेता माना जाता है। उन पर 12 मंत्रालय हैं। सत्येंद्र जैन का मंत्रालय भी मनीष सिसोदिया ही संभाल रहे थे। दिल्ली में शिक्षा सुधार का श्रेय मनीष सिसोदिया को दिया जाता है। अब देखना यह है कि मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी आम आम आदमी पार्टी का राजनीतिक नुकसान करती है या फिर आम आदमी पार्टी मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी का भी भुना ले जाती है।

  • Related Posts

    नेपाल की स्थिरता के साथ परिवर्तन की खोज
    • TN15TN15
    • March 12, 2026

    नेपाल में हाल ही में हुए संसदीय चुनावों…

    Continue reading
    क्या मोदी लोगों से पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने की अपील कर सकते हैं?
    • TN15TN15
    • March 10, 2026

    1965 में जब भारत पाकिस्तान के साथ युद्ध…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नोएडा में गैस किल्लत से मचा हाहाकार, प्रशासन के दावे फेल : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    • By TN15
    • March 13, 2026
    नोएडा में गैस किल्लत से मचा हाहाकार, प्रशासन के दावे फेल : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    युवा कुंभ का आयोजन

    • By TN15
    • March 13, 2026
    युवा कुंभ का आयोजन

    कैपिटल पावर सिस्टम लिमिटेड फैक्ट्री में भीषण आग, कई श्रमिक घायल, मौतों की आशंका

    • By TN15
    • March 13, 2026
    कैपिटल पावर सिस्टम लिमिटेड फैक्ट्री में भीषण आग, कई श्रमिक घायल,  मौतों की आशंका

    ऐसे ही तो अजय प्रताप ने गोली नहीं मारी दोनों अधिकारियों को ?

    • By TN15
    • March 13, 2026
    ऐसे ही तो अजय प्रताप ने गोली नहीं मारी दोनों अधिकारियों को ?

    हकीकत की ठोकरें हमें हमारे ख्वाबों की असली कीमत समझाने…

    • By TN15
    • March 13, 2026
    हकीकत की ठोकरें हमें हमारे ख्वाबों की असली कीमत समझाने…

    अज्ञानी रिश्तों में झुकता नहीं-अहंकार, रिश्ते और जीवन की सच्चाई

    • By TN15
    • March 13, 2026
    अज्ञानी रिश्तों में झुकता नहीं-अहंकार, रिश्ते और जीवन की सच्चाई