Congress Plenary Session : खुशी है कि ‘भारत जोड़ो यात्रा’ मेरी पारी का अंतिम पड़ाव, क्या सोनिया गांधी ने कर दिया राजनीतिक संन्यास का इशारा?

Congress Plenary Session Day-2 : कांग्रेस के 85वें राष्ट्रीय अधिवेशन के दूसरे दिन शनिवार को पूर्व प्रमुख सोनिया गांधी ने संबोधित किया है। इस दौरान सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए भी कई बाते कहीं। सोनिया गांधी ने कहा कि केंद्र सरकार और आरएसएस ने स्वायत्त एजेंसियों पर कब्जा कर लिया है। सोनिया गांधी ने इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह दोस्तों के लिए देश चला रहे हैं।

अधिवेशन में शामिल प्रतिनिधियों द्वारा राजनीतिक, आर्थिक और अंतर्राष्ट्रीय मामलों के प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। सत्र के दौरान सोनिया के लिए एक ‘धन्यवाद’ बयान भी पढ़ा गया।

क्या-क्या बोलीं सोनिया गांधी

सोनिया गांधी ने कहा कि यह कांग्रेस और पूरे देश के लिए एक चुनौतीपूर्ण समय है। बीजेपी-आरएसएस ने देश की हर एक संस्था पर कब्जा कर लिया है और उसे बर्बाद कर दिया है। इसने चंद व्यापारियों को फायदा पहुंचाकर आर्थिक तबाही मचाई है। उन्होने कहा कि मनमोहन सिंह के सक्षम नेतृत्व के साथ 2004 और 2009 में हमारी जीत ने मुझे व्यक्तिगत संतुष्टि दी लेकिन मुझे सबसे ज्यादा खुशी इस बात की है कि मेरी पारी भारत जोड़ो यात्रा के साथ समाप्त हुई, जो कांग्रेस के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ था।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने ध्वजारोहण कर की दिन की शुरुआत

कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आज के कार्यक्रमों की शुरुआत करते हुए राष्ट्रीय ध्वज फहराया। एआईसीसी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पहले ही कार्यक्रम स्थल पर पहुंच चुकी हैं। उनके साथ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी थे। इस दौरान खास चर्चा प्रियंका गांधी के स्वागत में सड़क पर बिछाए गए गुलाब के फूलों की है।

  • Related Posts

    सोनिया गांधी की किताब को अब ये कंपनी करेगी पब्लिश, विवाद के बीच ऐलान
    • TN15TN15
    • September 4, 2026

    कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की किताब Belonging: A…

    Continue reading
    झारखंड, दिल्ली-महाराष्ट्र में SIR पर बवाल, विपक्ष बोला- ‘BJP को जिताने के लिए…’
    • TN15TN15
    • September 2, 2026

    चुनाव आयोग की स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) को…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वैज्ञानिक के रूप में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर महक रही बिजनौर मिट्टी की सौंधी खुशबू!

    वैज्ञानिक के रूप में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर महक रही बिजनौर मिट्टी की सौंधी खुशबू!

    Municipal Council Elections : भिवाड़ी में नरेश पटेल की रैली, उमड़ी भीड़ 

    Municipal Council Elections : भिवाड़ी में नरेश पटेल की रैली, उमड़ी भीड़ 

    रूस में रह रहे भारतीयों पर कहर, गिरफ्तार कर जबरदस्ती भर्ती कराया जा रहा है सेना में!

    रूस में रह रहे भारतीयों पर कहर, गिरफ्तार कर जबरदस्ती भर्ती कराया जा रहा है सेना में!

    सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे की मुख्यमंत्री नैतिक जिम्मेदारी लें और पदत्याग करें अन्यथा राष्ट्रपति उन्हें बर्खास्त करें : रघु ठाकुर

    सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे की मुख्यमंत्री  नैतिक जिम्मेदारी लें और पदत्याग करें अन्यथा राष्ट्रपति उन्हें बर्खास्त करें : रघु ठाकुर

    The Bloody Building : छात्रों के लिए काल बन रहे दिल्ली के जर्जर मकान, एक साल में 6 हादसे और 35 मौत 

    The Bloody Building : छात्रों के लिए काल बन रहे दिल्ली के जर्जर मकान, एक साल में 6 हादसे और 35 मौत 

    क्या भारत में पुलिस किसी व्यक्ति को नजरबंद (House Arrest) कर सकती है?

    क्या भारत में पुलिस किसी व्यक्ति को नजरबंद (House Arrest) कर सकती है?