रानीगंज की दामोदर नदी में दोस्तों के साथ स्नान करने गया युवक डूबा

अनूप जोशी

रानीगंज- रानीगंज के गिरजा पाड़ा इलाके के 22 वर्षीय युवक शेख फैयाज मंगलवार दोपहर लगभग बारह बजे दोस्तों के साथ दामोदर नदी में स्नान करने के दौरान डूब गया। घटना के अनुसार, शेख फैयाज अपने 6-7 दोस्तों के साथ नदी में स्नान कर रहा था जब यह हादसा हुआ। एक दोस्त के डूबने की कोशिश में शेख फैयाज खुद नदी की गहराई में चला गया।

दोस्तों ने यह देखकर चिल्लाना शुरू किया, जिससे आसपास के लोग सतर्क हो गए और तुरंत रानीगंज थाने के बल्लभपुर फाड़ी को घटना की सूचना दी। पुलिस और स्थानीय बचाव दल मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य में जुट गए। गिरजा पाड़ा से आए इन युवकों का समूह नदी के पास के पुल के नजदीक गहरे पानी में स्नान कर रहा था, जब यह दुर्घटना घटी।
बल्लभपुर फाड़ी की पुलिस ने घटनास्थल को घेर लिया है और युवक की तलाश में जुटी हुई है। इस बचाव कार्य के लिए आपदा प्रबंधन दल को भी बुलाया गया है। स्थानीय लोग इस घटना से स्तब्ध हैं और पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है कि युवक को जल्द से जल्द ढूंढा जा सके।

  • Related Posts

    आखिर 38 मौतों के सौदागर का संरक्षक कौन है?

    सागर शराब त्रासदी मौतों के पीछे किसका संरक्षण,…

    Continue reading
    पंजाब सीएम के OSD के खिलाफ CBI जांच पर सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, कब होगी सुनवाई?

    पंजाब सरकार ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मायावती को इस मुद्दे पर मिला चंद्रशेखर का साथ!

    मायावती को इस मुद्दे पर मिला चंद्रशेखर का साथ!

    जंतर मंतर पर प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी गिरफ्तार 

    जंतर मंतर पर प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी गिरफ्तार 

    लंच के बहाने जंतर मंतर के लिए राहुल गांधी का कूच!

    लंच के बहाने जंतर मंतर के लिए राहुल गांधी का कूच!

    PM मोदी के 25 साल पर RJD का वार!

    PM मोदी के 25 साल पर RJD का वार!

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    अखिलेश ने जेल से बचने के लिए नथवानी को बनाया सांसद? BJP के सहयोगी का दावा

    अखिलेश ने जेल से बचने के लिए नथवानी को बनाया सांसद? BJP के सहयोगी का दावा