निर्जला एकादशी पर श्याम भक्तो ने निकली श्याम बाबा की निशान यात्रा,मंदिर प्रांगण में भक्तों ने भव्य भजन संध्या का आयोजित

अनूप जोशी

रानीगंज- निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर श्री श्याम बल मंडल की ओर से निशान यात्रा खरसूली बाजार से निकल गई। “हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा देना हो तो दीजिए जनम-जनम का साथ” आदि भजनों के साथ यात्रा सुबह परिक्रमा करते हुए नवनिर्मित श्याम मंदिर में आकर संपन्न हुई।
मंदिर परिसर के बाहार एन एस बी रोड में बाजार में आने वाले राहगीरों को ठंडा शरबत पिलाया गया।
साथ ही मंदिर प्रांगण में भक्तों ने भव्य भजन कीर्तन प्रस्तुत किया।
मंदिर कमेटी की ओर से आयोजित इस भजन
संध्या में विशेष रूप से कलकत्ता से आए गायकार श्री विकाश जी अग्रहरि ने मीठे भजनो प्रस्तुत किए,जिससे श्याम भक्तगण भाव-विभोर हो उठे।
इस मौके पर रानीगंज श्री श्याम बाल मण्डल के अध्यक्ष बिमल सराफ,सचिव पवन केजरीवाल,बिष्णु सराफ,बिनोद बंसल,पप्पू माटोलिया,सवार सिंघानिया,राहुल केजरीवाल, संदीप शर्मा ओर भी तमाम श्याम भक्तगण मौजूद थे।
इस दौरान पवन केजरीवाल ने बताया कि इस अवसर पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी और सबने मिलकर भजनों का आनंद लिया। मंदिर प्रांगण में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा, जहां सभी ने श्रद्धा और भक्ति के साथ पूजा-अर्चना की। मान्यता है कि एकादशी के दिन श्याम बाबा की पूजा-अर्चना करने से उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है।
संयोजक संजय मारोदिया ने बताया कि विशेष कारणों की वजह से नगर परिक्रमा संभव नहीं हो पाई,लेकिन हम लोगों ने उत्साहपूर्वक इस शोभा यात्रा को निकाला और दरबार में पहुंचकर पूजा-अर्चना की। मान्यता है कि एकादशी के दिन पूजा-अर्चना करने से बाबा श्याम की कृपा अवश्य होती है। लोग मन्नत पूरी होने पर निशान उठाते हैं और दरबार में जाकर समर्पण भाव से निशान को रखते हैं।
रानीगंज श्याम मंदिर को देश का तीसरा सबसे बड़ा मंदिर माना जा रहा है। प्रतिदिन यहां हजारों की संख्या में भक्त दर्शन के लिए आते हैं। आज के इस अवसर पर यहां दरबार में सिंगर का विशेष प्रबंध किया गया है।

  • Related Posts

    आखिर 38 मौतों के सौदागर का संरक्षक कौन है?

    सागर शराब त्रासदी मौतों के पीछे किसका संरक्षण,…

    Continue reading
    पंजाब सीएम के OSD के खिलाफ CBI जांच पर सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, कब होगी सुनवाई?

    पंजाब सरकार ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मायावती को इस मुद्दे पर मिला चंद्रशेखर का साथ!

    मायावती को इस मुद्दे पर मिला चंद्रशेखर का साथ!

    जंतर मंतर पर प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी गिरफ्तार 

    जंतर मंतर पर प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी गिरफ्तार 

    लंच के बहाने जंतर मंतर के लिए राहुल गांधी का कूच!

    लंच के बहाने जंतर मंतर के लिए राहुल गांधी का कूच!

    PM मोदी के 25 साल पर RJD का वार!

    PM मोदी के 25 साल पर RJD का वार!

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    अखिलेश ने जेल से बचने के लिए नथवानी को बनाया सांसद? BJP के सहयोगी का दावा

    अखिलेश ने जेल से बचने के लिए नथवानी को बनाया सांसद? BJP के सहयोगी का दावा