प्रेमी के प्यार में दीवानी महिला ने करवा दी पति की हत्या, स्कॉर्पियो कार से रौंदा

 किशनगंज। किशनगंज से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बेवफा पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की निर्दयता से हत्या कर दी। इस मामले में पत्नी समेत 4 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है और पत्नी के प्रेमी गालिब की पुलिस तलाश कर रही है।
मामला पौआखाली थाना क्षेत्र के बांसबाड़ी कचहरी महादलित टोला निवासी प्रगेश लाल राय हत्याकांड से जुड़ा है। इस मामले में ये सामने आया है कि पत्नी बतासी देवी ने अपने प्रेमी के साथ षड्यंत्र रचकर अपने पति की हत्या की है।
दरअसल पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले के माथाभंगा इलाके की रहने वाली बतासी देवी कभी ईंट भट्टे में मजदूरी के सिलसिले में पौआखाली थाना क्षेत्र के हमला आमबाड़ी इलाके में आई थी। यहीं प्रगेश लाल राय जो ईंटभट्ठे में जेसीबी और ट्रैक्टर चलाने का काम करता था, उसके साथ बतासी की नजदीकियां बढ़ीं।
कुछ ही दिनों बाद ये नजदीकियां प्यार में तब्दील हो गईं और दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया। इस बीच बतासी देवी ने 2 पुत्री और एक पुत्र को जन्म दिया। लेकिन कुछ वर्षों के बीतने के बाद ही प्रगेश की पत्नी की नीयत डोल गई और उसका मेलजोल हमला गांव निवासी गालिब से हो गया।
गालिब के पिता मो इजराइल ईटभट्ठा मालिक हैं और उसी ईंटभट्ठे में बतासी देवी और उसका पति प्रगेश लाल राय मजदूरी करता था। इस वजह से गालिब को प्रगेश की पत्नी के करीब आने का मौका भी मिल गया और उसका उनके घर आना-जाना होने लगा।
इसके बाद दोनों के बीच इश्क परवान चढ़ा और गालिब-बतासी के बीच अवैध संबंध हो गए। इसकी भनक लगने के बाद से ही पति प्रगेश और उनके माता पिता इसका विरोध करने लगे। पति-पत्नी के बीच आए दिन झगड़ा होता था।
पति का विरोध करना पत्नी को इतना नागवार गुजरा कि उसने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या का षड़यंत्र रचा। पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करवाई और इस हत्या को एक्सीडेंट की शक्ल देने की कोशिश की। लेकिन पुलिस ने महज दो दिनों के अंदर षड्यंत्रकारी पत्नी सहित तीन अन्य की गिरफ्तारी की और मामले का खुलासा किया।

  • Related Posts

    बिहार: भोजपुर में भरत तिवारी के एनकाउंटर की होगी न्यायिक जांच, CM सम्राट चौधरी का आदेश
    • TN15TN15
    • June 20, 2026

    बिहार के भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र…

    Continue reading
    शशि थरूर ने किया PM मोदी का समर्थन तो राहुल गांधी पर BJP हुई हमलावर, कहा- ‘हो गए बेनकाब’
    • TN15TN15
    • June 20, 2026

    अपनी बेबाक और स्पष्ट बयानबाजी के लिए जाने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बिहार: भोजपुर में भरत तिवारी के एनकाउंटर की होगी न्यायिक जांच, CM सम्राट चौधरी का आदेश

    • By TN15
    • June 20, 2026
    बिहार: भोजपुर में भरत तिवारी के एनकाउंटर की होगी न्यायिक जांच, CM सम्राट चौधरी का आदेश

    जम्मू-कश्मीर में PM स्वास्थ्य योजना में बड़ा घोटाला, 103 सर्जरी पाई गईं संदिग्ध!

    • By TN15
    • June 20, 2026
    जम्मू-कश्मीर में PM स्वास्थ्य योजना में बड़ा घोटाला, 103 सर्जरी पाई गईं संदिग्ध!

    हॉलीवुड स्टार एंजेलिना जॉली संग स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी प्रियंका चोपड़ा, एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा

    • By TN15
    • June 20, 2026
    हॉलीवुड स्टार एंजेलिना जॉली संग स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी प्रियंका चोपड़ा, एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा

    शिक्षा व्यवस्था से वायरस भगाओ: जंतर-मंतर पर ‘थाली बजाओ’ अभियान, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की उठी तेज मांग

    • By TN15
    • June 20, 2026
    शिक्षा व्यवस्था से वायरस भगाओ: जंतर-मंतर पर ‘थाली बजाओ’ अभियान, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की उठी तेज मांग

    International Yoga Day : क्या इस्लामिक देशों के स्कूल-कॉलेज में होते हैं योगा टीचर, उनको कितनी मिलती है सैलरी?

    • By TN15
    • June 20, 2026
    International Yoga Day : क्या इस्लामिक देशों के स्कूल-कॉलेज में होते हैं योगा टीचर, उनको कितनी मिलती है सैलरी?

    ‘रोने लगी थीं…’, ‘राख’ के ‘बब्बू’ का खतरनाक अवतार देख सहम गई थीं एक्टर की वाइफ, बेडरूम से भी कर दिया था बाहर

    • By TN15
    • June 20, 2026
    ‘रोने लगी थीं…’, ‘राख’ के ‘बब्बू’ का खतरनाक अवतार देख सहम गई थीं एक्टर की वाइफ, बेडरूम से भी कर दिया था बाहर