पटना एयरपोर्ट पर इंडिगो के विमान में तकनीकी खराबी

 बिहार के राज्यपाल समेत 174 यात्री फंसे,  राजभवन लौटे अर्लेकर

 पटना। बिहार की राजधानी पटना में पटना एयरपोर्ट पर सोमवार को बड़ा हादसा टल गया। इंडिगो की फ्लाइट 6E 6485, जो पटना से चंडीगढ़ जा रही थी, उड़ान भरने से पहले ही खराब हो गई। फ्लाइट में बिहार के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ अर्लेकर समेत 174 पैसेंजर सवार थे। सभी पैसेंजर्स ने बोर्डिंग कर ली थी और फ्लाइट उड़ान भरने ही वाली थी कि अचानक तकनीकी खराबी आ गई। राज्यपाल फ्लाइट से उतर आए। लेकिन जब फ्लाइट में खराबी ठीक होने में देरी की सूचना मिली तो राज्यपाल आर्लेकर राजभवन लौट गए।
राज्यपाल के जाने के बाद एयरलाइंस कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। इंजीनियरों की टीम ने फ्लाइट को ठीक करने की कोशिश की, इसमें लगभग ढाई घंटे लग गए। फ्लाइट दोपहर 1.55 बजे के बजाय शाम 4.40 बजे चंडीगढ़ के लिए रवाना हुई।
एयरपोर्ट के सूत्रों ने बताया कि इंडिगो की यह फ्लाइट भुवनेश्वर से पटना आई थी। इस फ्लाइट को पटना से चंडीगढ़ जाना था। जब पायलट ने फ्लाइट को रनवे पर ले जाने से पहले कॉकपिट में जांच की तो उसे तकनीकी खराबी का पता चला। इसके बाद एयरलाइंस कर्मचारियों और क्रू मेंबर्स को सूचित किया गया।
पैसेंजर्स को फ्लाइट से उतारकर दोबारा चेक इन करने को कहा गया। एक घंटे तक फ्लाइट में आई खराबी दूर नहीं हुई तो पैसेंजर्स ने हंगामा शुरू कर दिया। बाद में सीआईएसएफ ने उन्हें शांत कराया।

  • Related Posts

    कब तक 2005 का रोना रोते रहोगे ललन सिंह, कुछ तो शर्म करो !

    जमुई एनकाउंटर पर ललन सिंह बोले, ‘सम्राट चौधरी…

    Continue reading
    नंदन यादव के एनकाउंटर के बीच तेजस्वी का रिएक्शन, क्या बोले?

    जमुई मामले में मुख्य आरोपी नंदन यादव के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति पर SC का बंटा फैसला, कहा- बड़ी बेंच पर लें निर्णय CJI 

    चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति पर SC का बंटा फैसला, कहा- बड़ी बेंच पर लें निर्णय CJI 

    स्मृति ईरानी बनीं छत्तीसगढ़ और हरियाणा की प्रभारी!

    स्मृति ईरानी बनीं छत्तीसगढ़ और हरियाणा की प्रभारी!

    आकाश नहीं तो ईशान मतलब प्राइवेट लिमिटेड कंपनी, राष्ट्रीय संयोजक तो परिवार का ही बनेगा 

    आकाश नहीं तो ईशान मतलब प्राइवेट लिमिटेड कंपनी, राष्ट्रीय संयोजक तो परिवार का ही बनेगा 

    मुल्क की बेबसी पे …

    मुल्क की बेबसी पे …

    सूरीनाम की राजदूत हानिशा जयराम ने किया उद्घाटन, भारतीय प्रवासियों के इतिहास, संस्कृति और विरासत पर शोध को मिलेगा नया मंच

    सूरीनाम की राजदूत हानिशा जयराम ने किया उद्घाटन, भारतीय प्रवासियों के इतिहास, संस्कृति और विरासत पर शोध को मिलेगा नया मंच

    आजमगढ़ में ख़राब सिस्टम की भेंट चढ़ गया अच्छा-खासा परिवार!

    आजमगढ़ में ख़राब सिस्टम की भेंट चढ़ गया अच्छा-खासा परिवार!