वो दर्दनाक दौर जिसे इतिहास कभी भुला नहीं सकता: विभाजन विभीषिका में बिछड़े लाखों परिवारों को कोटि-कोटि नमन

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर सीटू गौतम बुद्ध नगर के सचिव गंगेश्वर दत्त शर्मा की ओर से 1947 के भारत विभाजन के दौरान नफरत और हिंसा के कारण अपना घर, परिवार, जमीन और जीवन खोने वाले लाखों निर्दोष लोगों को कोटि-कोटि नमन और विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई। श्री शर्मा ने कहा कि यह दिवस हर साल 14 अगस्त को मनाया जाता है। इसकी घोषणा भारत सरकार ने 2021 में की थी। यह दिन 1947 के विभाजन के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देने, उस दौरान हुए संघर्ष और विस्थापन को याद करने और एकता, शांति और सामाजिक सद्भाव का संदेश देने का दिन है।
उन्होंने कहा कि “विभाजन की सबसे बड़ी मार इस देश के मजदूर, किसान और मेहनतकश आम लोगों पर पड़ी थी। ट्रेनों में भर-भर कर आए लोग, उजड़े हुए गांव और बिछड़े हुए परिवार – वो मंजर आज भी दिल दहला देता है। वह दर्दनाक दौर है जिसे इतिहास कभी भुला नहीं सकता।” सीटू की ओर से उन्होंने आह्वान किया कि हमें इस त्रासदी से सबक लेना होगा। आज जब फिर से समाज को बांटने की कोशिशें हो रही हैं, तब हमें संकल्प लेना होगा कि हम राष्ट्र की एकता, अखंडता और भाईचारे को किसी भी कीमत पर टूटने नहीं देंगे। यही उन लाखों पीड़ितों और बलिदानियों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

  • Related Posts

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    नोएडा । डी.आई.सी. इंडिया लिमिटेड (सी-55, ए एवं…

    Continue reading
    INDIA गठबंधन के बीच 6 पॉइंट पर बनी बात, खड़गे बोले- ‘राष्ट्रपति से मांगेंगे वक्त’

    नई दिल्ली। बुधवार को हुई INDIA गठबंधन की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

    3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

    UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी

    आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी