बाबू विश्राम राय के गांव बीबीपुर से निकली पदयात्रा

बाबू विश्राम राय और रामबचन यादव की स्मृति में बीबीपुर स्थित बाबू विश्राम राय की जन्मस्थली से शुरू हुई पदयात्रा को संबोधित करते हुए मैग्सेसे अवार्ड से सम्मानित सोशलिस्ट पार्टी (इंडिया) के राष्ट्रीय महासचिव डॉक्टर संदीप पांडे ने कहा कि सरकार जहां एक तरफ स्कूलों को बंद कर रही है वहीं दूसरी तरफ शराब के ठेके खोल रही, इससे सरकारों के दिवालियापन का एहसास होता है। देश में शिक्षा जरूरी है की शराब यह सरकारों को तय करना होगा। डॉक्टर पांडे ने कहा कि एक समान शिक्षा लागू कर देश में समानता लायी जा सकती है। जस्टिस सुधीर अग्रवाल के 2015 के फैसले को सरकार लागू करें ताकि सरकारी नौकरी करने वालों के बच्चे सरकारी स्कूल में पढ़ें अगर ऐसा होता है तो सरकारी स्कूल बेहतर होंगे और बच्चों को बेहतर शिक्षा मिलेगी। किसान नेता राजीव यादव ने कहा कि हमारा गांव हमारा सवाल पदयात्रा जनता के साथ संवाद स्थापित करते हुए जनता के मुद्दों को सरकार के समक्ष रखने का प्रयास करेगी। यह यात्रा किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाने, अच्छा स्कूल बनाने, बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने के उद्देश्य की जा रही है।

पदयात्रा विश्राम राय के गांव बीबीपुर से महुवार, तहबरपुर, टीकापुर, मेढ़ी, लारपुर, ददरा, धनियाकुड़ी, इसरपार, नूरुद्दीनपुर, भीरू की पुलिया, पंडिताइन की पुलिया, मंझारी, जनईगंज, होते हुए आतापुर पहुंची। यात्रा में प्रमुख रूप से पूर्वांचल किसान यूनियन के महासचिव वीरेंद्र यादव, किसान समिति के महेंद्र यादव, राष्ट्रीय बांस शिल्प महासंघ के  अध्यक्ष संतोष धरकार, दादर पीजी कॉलेज बलिया के छात्र नेता व पूर्व अध्यक्ष निशांत राज सामाजिक कार्यकर्ता मनोज यादव, उत्कर्ष शुक्ला, मंदुरी किसान आंदोलन के नंदलाल, दिनेश मास्टर, रविंद्र यादव, गुड्डू, प्रेमचंद भारती, निजामाबाद सोशलिस्ट किसान सभा प्रभारी श्याम सुंदर मौर्य, साहबदीन बलिराम बनारस से चलकर आए मुस्तफा सामाजिक न्याय के नेता राजेंद्र, अवधेश यादव, विनोद यादव, दुर्गा प्रसाद, अभिषेक यादव, लखनऊ से आये अशोक कुमार आदि लोग पदयात्रा में शामिल रहे।

  • Related Posts

    महर्षि प्रजापति शिक्षा समिति द्वारा मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

    मोदीनगर महर्षि प्रजापति शिक्षा समिति, शुक्रतीर्थ द्वारा मुल्तानीमल…

    Continue reading
    आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकरा उछली कार, 3 की मौत, 2 घायल

    आगरा में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण सड़क…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘चुनाव आयोग क्या चाहता है, वह…’, ज्ञानेश कुमार विवाद में JDU का बड़ा बयान

    ‘चुनाव आयोग क्या चाहता है, वह…’, ज्ञानेश कुमार विवाद में JDU का बड़ा बयान

    बिहार में अपराध पर चिराग पासवान के बयान पर संजय सिंह बोले, ‘वो तो…’

    बिहार में अपराध पर चिराग पासवान के बयान पर संजय सिंह बोले, ‘वो तो…’

    ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस ने खोला मोर्चा, दिल्ली-UP समेत देशभर में प्रदर्शन

    ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस ने खोला मोर्चा, दिल्ली-UP समेत देशभर में प्रदर्शन

    महर्षि प्रजापति शिक्षा समिति द्वारा मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

    महर्षि प्रजापति शिक्षा समिति द्वारा मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

    अगर भगत सिंह आज ज़िंदा होते: तो वे भारत के सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और सांप्रदायिक हालात पर कैसी प्रतिक्रिया देते?

    अगर भगत सिंह आज ज़िंदा होते: तो वे भारत के सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और सांप्रदायिक हालात पर कैसी प्रतिक्रिया देते?

    Special on Bhagat Singh’s Birth Anniversary : प्रधानमंत्री तो भगत सिंह को भी दिमागी नक्सली करार दे देते!

    Special on Bhagat Singh’s Birth Anniversary : प्रधानमंत्री तो भगत सिंह को भी दिमागी नक्सली करार दे देते!