ठगी करने वाली कंपनियों के खिलाफ दिल्ली जंतर-मंतर पर खुलेगा बड़ा मोर्चा

राष्ट्रीय संयुक्त मोर्चा ठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवार और राष्ट्रीय उपकार संयुक्त मोर्चा 7 फरवरी को डालेंगे डेरा
जंतर-मंतर पर आंदोलन कर 20 करोड़ परिवारों को दिलाया जाएगा : न्याय मदन लाल आजाद

द न्यूज 15
नई दिल्ली। राष्ट्रीय संयुक्त मोर्चा ठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मदन लाल आजाद ने दिल्ली संसद मार्ग स्थित पुलिस आयुक्त कार्यालय में एक आवेदन देकर 7 फरवरी को सुबह दस बजे से शाम 5 बजे तक धरना-प्रदर्शन करने की अनुमति ली है। इस आवेदन में मदन लाल आजाद ने कहा कि ठगी कर निवेशकों को पैसा न देने वाले सहारा इंडिया, पर्ल्स, आदर्श कॉपरेटिव सोसाटीज के खिलाफ 31 जनवरी से संसद सत्याग्रह कर हैं। इस कड़ी में 7 फरवरी पर बड़े स्तर जंतर-मंतर पर आंदोलन होगा। इस आंदोलन में देशड्टार के राज्यों राजस्थान, बिहार, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, पश्चिमी बंगाल, उत्तर प्रदेेश समेत कई राज्यों से हजारेां निवेशक दिल्ली जंतर-मंतर पर पहुंच रहे हैं। इस आंदोलन में ड्टाुगतान के लिए हुंकार ड्टारी जाएगी। उनका कहना है कि देशड्टार में 20 करोड़ परिवारों के साथ इन कंपनियों ने ठगी की है।
राष्ट्रीय उपकार संयुक्त मोर्चा संगठन 7 फरवरी को सहारा इंडिया के खिलाफ दिल्ली जंतर-मंतर पर मोर्चा खोलने वाला है। इस संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश दिवाकर का दावा है कि देशड्टार से उनके संगठन की ओर से हजारों निवेशक दिल्ली जंतर-मंतर पर जुटेंगे। 7 फरवरी को होने वाले आंदोलन की युदधस्तर पर तैयारी चल रहंी है।

उधर राष्ट्रीय उपकार संयुक्त मोर्चा राजस्थान के अध्यक्ष विजय वर्मा ने कहा है कि साथियों चाहे जो  किसी भी क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी से पीड़ित हो। सभी से निवेदन है कि अपना कीमती समय निकालकर अपने हक की लड़ाई अपने निवेशकर्ताओं के हक की लड़ाई लड़ने के लिए आगे आएं। उन्होंने कहा है कि अब समय आ गया है हक़ की लड़ाई युद्धस्तर पर लड़ी जाये। 7 फरवरी को दिल्ली जंतर मंतर पर अधिक से अधिक की संख्या में जंतर मंतर पर पहुंचने के लिए एक दूसरे साथियों से संपर्क कर प्लानिंग करें। हमें हर हाल में  कानून के दायरे में रहकर कार्यक्रम को सफल बनाना है। गरीब जनता को न्याय दिलाने के लिए उनके खून पसीने की कमाई का पैसा दिलवाने के लिए संघर्ष तो करना ही पड़ेगा। इसलिए कहीं से भी किसी भी साथी को निराश होने की जरूरत नहीं है। जरूरत है संघर्ष करने की इन ठगों को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाई ताकि आने वाले समय में कोई भी इस तरह की स्कीम लाने से पहले लाइसेंस लेने से पहले जनता के पैसे की सुरक्षा को प्राथमिकता दें यही हमारी अपील है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में 7 फरवरी को दिल्ली पहुंचे कार्यक्रम को सफल बनाएं।

दरअसल सहारा इंडिया के खिलाफ भुगतान को लेकर लगभग हर राज्य में आंदोलन चल रहा है। सहारा कार्यालयों को घेरा जा रहा है। उधर सहारा सेबी पर उनका पैसा न देने का आरोप लगाकर सेबी के खिलाफ आंदोलन कर रहा है। हाल ही में सहारा ने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर कर सेबी पर कोर्ट की अवमानना करने करने का आरोप लगाया है। सहारा ने कहा कि सेबी का सहारा से पैसा मांगना गलत है।

Related Posts

1857 की क्रांति को दबाने में सेना पर आए खर्च की भरपाई के लिए भारतीयों पर थोपा गया था इनकम टैक्स!
  • TN15TN15
  • June 10, 2026

आज़ाद भारत में भी 24 जुलाई को मनाया…

Continue reading
Pappu Yadav : पप्पू यादव ने नेहरू से की PM मोदी की तुलना, बोले- ‘प्रधानमंत्री का मतलब…’
  • TN15TN15
  • June 10, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के कार्यकाल…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हमे परीक्षा नहीं, शिक्षा और रोजगार चाहिए

  • By TN15
  • June 10, 2026
हमे परीक्षा नहीं, शिक्षा और रोजगार चाहिए

1857 की क्रांति को दबाने में सेना पर आए खर्च की भरपाई के लिए भारतीयों पर थोपा गया था इनकम टैक्स!

  • By TN15
  • June 10, 2026
1857 की क्रांति को दबाने में सेना पर आए खर्च की भरपाई के लिए भारतीयों पर थोपा गया था इनकम टैक्स!

अखिलेश यादव की बेटी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी, सपा बोली- इसके पीछे बीजेपी

  • By TN15
  • June 10, 2026
अखिलेश यादव की बेटी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी, सपा बोली- इसके पीछे बीजेपी

राम मंदिर में चढ़ावे के गबन के आरोपों पर BJP नेता ने जांच करने को PM मोदी को चिट्ठी!

  • By TN15
  • June 10, 2026
राम मंदिर में चढ़ावे के गबन के आरोपों पर BJP नेता ने जांच करने को PM मोदी को चिट्ठी!

Lalu Yadav News: न कोई गनमैन, न एस्कॉर्ट, बिना सुरक्षा के पटना की सड़कों पर निकले लालू यादव, मची हलचल

  • By TN15
  • June 10, 2026
Lalu Yadav News: न कोई गनमैन, न एस्कॉर्ट, बिना सुरक्षा के पटना की सड़कों पर निकले लालू यादव, मची हलचल

UP में सरदार वल्लभभाई पटेल रोजगार एवं औद्योगिक क्षेत्र बनेगा युवाओं का नया भविष्य, योगी सरकार का बड़ा कदम

  • By TN15
  • June 10, 2026
UP में सरदार वल्लभभाई पटेल रोजगार एवं औद्योगिक क्षेत्र बनेगा युवाओं का नया भविष्य, योगी सरकार का बड़ा कदम