टर्निंग प्वाइंट पर खड़ी है दुनिया, ये फैसले बदलेंगे देश की कहानी : मोदी 

आशीष जैन 
नई दिल्ली। पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, ऐसे में केंद्रीय बजट को लेकर एक और विपक्ष हमलावर है तो दूसरी ओर BJP अपने बजट के कसीदे पढ़ने में लगी हुई है। बजट पेश होने के अगले ही दिन बीजेपी के सबसे बड़े ब्रांड PM Modi ने खुद बजट की एक एक बारियों को बताया।  पिछले डेढ़ साल से MSP को लेकर बीजेपी सरकार की खुब किरकिरी हुई, जिसको लेकर पीएम मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधा और कहा कि बीते सालों में MSP पर रिकॉर्ड खरीद की है। किसानों को MSP के रूप में 1.5 लाख करोड़ रुपए अधिक का भुगतान किया गया है। आगे पीएम मोदी ने Corona काल के दौरान बेरोजगार (Unemployment) हुए लोगों और चुनौतियों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि ‘इस समय 100 साल में आई सबसे बड़ी वैश्विक महामारी से देश लड़ रहा है। कोरोना का ये कालखंड दुनिया के लिए अनेक चुनौतियां लेकर आया है। दुनिया उस चौराहे पर आकर खड़ी हो गई है, जहां टर्निंग प्वाइंट (Turning Point) निश्चित है। आगे जो दुनिया जो हम देखने वाले हैं, वो वैसी नहीं होगी, जैसी कोरोना से पहले थी।’
इस साल के बजट में सबसे ज्यादा खास बात भारत की पहली अपनी डिजिटल करेंसी है।
पीएम ने कहा कि “7-8 साल पहले भारत की अर्थव्यवस्था (Indian Economic) 1 लाख 10 हजार करोड़ रुपये थी। आज ये 2 लाख 30 हजार करोड़ के आसपास की है।” “सस्ता और तेज इंटरनेट भारत की पहचान बना, 5G से रोजगार के नए मौके आएंगे” “इस बजट का फोकस गरीब, मिडिल क्लास और युवाओं को बुनियादी सुविधाएं देने और आय के स्थाई समाधानों से जोड़ने पर है।” “इस साल करीब 4 करोड़ ग्रामीण घरों को पाइप से पानी का कनेक्शन दिया जाएगा। इस पर 60 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च किए जाएंगे।” पीएम मोदी ने ये सारी बातें बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ हुई वर्चुअल संवाद में कही। साथ ही अपनी सरकार के बजट की जमकर तारीफ भी की।

Related Posts

मोदी की फैन अमेरिकी सिंगर का दावा – अभिजीत दीपके को अमेरिका से मिल रही फंडिंग? 

अमेरिका की मशहूर सिंगर मैरी मिलबेन भारतीय प्रधानमंत्री…

Continue reading
मोदी सरकार को फिर से झुकाएंगे किसान, एसआईआर के खिलाफ भी संभाला मोर्चा!

आंदोलनकारियों पर हमलावर गुंडों से भी लिया जाएगा मोर्चा…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दिल्ली में युवाओं पर पुलिस दमन के खिलाफ आक्रोश 23 अक्टूबर को देशभर की सड़कों पर दिखेगा

  • By TN15
  • October 17, 2026
दिल्ली में युवाओं पर पुलिस दमन के खिलाफ आक्रोश 23 अक्टूबर को देशभर की सड़कों पर दिखेगा

रिजीम चेंज का नारा तो जनता का अधिकार है, प्रशांत भूषण ने कौन सा अपराध कर दिया ?

  • By TN15
  • October 17, 2026
रिजीम चेंज का नारा तो जनता का अधिकार है, प्रशांत भूषण ने कौन सा अपराध कर दिया ?

‘PM मोदी का कोई बाल भी बांका नहीं कर पाएगा’, विपक्ष पर भड़के बृजभूषण शरण सिंह

  • By TN15
  • October 17, 2026
‘PM मोदी का कोई बाल भी बांका नहीं कर पाएगा’, विपक्ष पर भड़के बृजभूषण शरण सिंह

अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया!

  • By TN15
  • October 17, 2026
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया!

कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका

  • By TN15
  • October 17, 2026
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका

यूपी मिशन की तैयारी में जुटी BJP!

  • By TN15
  • October 17, 2026
यूपी मिशन की तैयारी में जुटी BJP!