पश्चिम चंपारण में अजय कुमार के घर घुसा 12 फीट लंबा किंग कोबरा

-दो घंटे की मशक्कत के बाद पकड़ा गया
-वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में छोड़ा गया दुनिया का सबसे लंबा ज़हरीला सांप
-गांव में मचा था हड़कंप

वाल्मीकि नगर (पश्चिम चंपारण)।

थारी गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक विशालकाय किंग कोबरा सांप अचानक एक घर में घुस आया। यह घटना स्थानीय निवासी अजय कुमार के घर की है, जहां करीब 12 फीट लंबा और बेहद ज़हरीला किंग कोबरा देखा गया। परिवार के लोग भयभीत हो उठे और तुरंत वन विभाग को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही वन विभाग और भारतीय वन्यजीव संस्थान की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। टीम में विशेषज्ञ शशिरंजन कुमार, मनीष कुमार, जलज, मुकेश कुमार और सुनील कुमार शामिल थे। करीब दो घंटे की सावधानीपूर्वक मशक्कत के बाद सांप को सफलतापूर्वक पकड़ लिया गया।

पांच लोगों ने मिलकर पकड़ा दुनिया का सबसे लंबा जहरीला सांप:

टीम के सदस्यों के अनुसार, यह किंग कोबरा दुनिया का सबसे लंबा जहरीला सांप है। इसका वजन और आक्रामक व्यवहार इतना खतरनाक था कि इसे पकड़ने के लिए पूरे पांच लोगों को एक साथ मिलकर काम करना पड़ा।

 

सुरक्षित छोड़ा गया प्राकृतिक आवास में

 

सांप को पकड़ने के बाद वन विभाग की टीम ने उसे वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के जटाशंकर क्षेत्र के गहरे जंगल में छोड़ दिया, ताकि वह अपने प्राकृतिक वातावरण में सुरक्षित रह सके।

 

वन विभाग की अपील: ‘सांप दिखे तो खुद न पकड़े, तुरंत सूचित करें’:

 

वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे किसी भी विषैले या अनजान सांप को देखकर खुद से कोई कार्रवाई न करें, बल्कि तुरंत विभाग को सूचित करें।

  • Related Posts

    तेजप्रताप यादव के घर पूजा में सारी लालू फैमिली, सिर्फ तेजस्वी यादव नहीं आए!
    • TN15TN15
    • October 19, 2026

    पटना। तेज प्रताप यादव शारदीय नवरात्र में भी…

    Continue reading
    अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया!
    • TN15TN15
    • October 17, 2026

    बिहार में जेडीयू विधायक अनंत सिंह के बयान…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो की इस बात पर कांग्रेस की ओर से आया जवाब

    • By TN15
    • October 21, 2026
    अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो की इस बात पर कांग्रेस की ओर से आया जवाब

    भारत का दुश्मन कौन? सवाल पर BJP के नेता संबित पात्रा ने दिया जवाब

    • By TN15
    • October 21, 2026
    भारत का दुश्मन कौन? सवाल पर BJP के नेता संबित पात्रा ने दिया जवाब

    चुनाव से पहले संजय निषाद ने बीजेपी से मांगा मछुआरों को आरक्षण! 

    • By TN15
    • October 21, 2026
    चुनाव से पहले संजय निषाद ने बीजेपी से मांगा मछुआरों को आरक्षण! 

    दिल्ली में प्रदूषण के चलते GRAP-1 के प्रतिबंध हुए लागू, AQI का स्तर ‘खराब’

    • By TN15
    • October 21, 2026
    दिल्ली में प्रदूषण के चलते GRAP-1 के प्रतिबंध हुए लागू, AQI का स्तर ‘खराब’

    CJI सूर्यकांत ने 18 साल से कम उम्र के लड़कों के लिए कह दी बड़ी बात!

    • By TN15
    • October 21, 2026
    CJI सूर्यकांत ने 18 साल से कम उम्र के लड़कों के लिए कह दी बड़ी बात!

    परिसीमन पर कांग्रेस के बदले तेवर! सरकार से पूछा- नया प्रस्ताव है या फिर वही पुराना बिल?

    • By TN15
    • October 21, 2026
    परिसीमन पर कांग्रेस के बदले तेवर! सरकार से पूछा- नया प्रस्ताव है या फिर वही पुराना बिल?