विवाहेत्तर संबंध के शक में युवक ने की खुदकुशी

-ससुराल पक्ष पर लगाया आरोप
-सीतामढ़ी में प्रेम-प्रसंग का पेचीदा मामला
-नानपुर थाना क्षेत्र के सकरौली गांव की घटना -पुलिस जांच में जुटी

सीतामढ़ी। जिले के नानपुर थाना क्षेत्र स्थित सकरौली गांव से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने आत्महत्या कर ली। मामला प्रेम-प्रसंग और पारिवारिक विवाद से जुड़ा हुआ है, जिसमें विवाहेत्तर संबंधों के संदेह ने एक परिवार को बिखेर कर रख दिया है।

मृतक की पहचान 25 वर्षीय रविन्द्र महतो के रूप में हुई है, जो सकरौली गांव निवासी बुटन महतो का पुत्र था। बताया गया कि सोमवार सुबह जब रविन्द्र अपने कमरे से बाहर नहीं आया, तो परिजनों को शक हुआ। दरवाजा खोलने पर उसका शव फंदे से लटका मिला।

विवाहेत्तर संबंध और घरेलू विवाद बना कारण?

मृतक के पिता बुटन महतो ने आरोप लगाया कि उनके बेटे की पत्नी का पहले से ही किसी अन्य व्यक्ति के साथ संबंध था। कुछ दिन पहले रविन्द्र ने अपनी पत्नी को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था, जिससे आहत होकर उसने पत्नी पर पिता (अपने ससुर) के साथ संबंध का भी शक जताया।

घरेलू कलह के चलते पत्नी मायके चली गई। आरोप है कि बाद में ससुराल वालों ने रविन्द्र को बुलाकर मारपीट भी की, जिसके बाद वह किसी तरह घर लौट सका। रविन्द्र के पिता का दावा है कि इन्हीं सब मानसिक और शारीरिक प्रताड़नाओं से तंग आकर उनके बेटे ने जान दे दी।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा:

घटना की सूचना मिलते ही नानपुर थानाध्यक्ष अशोक कुमार व पुअनि सुबोध कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेजा गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

पुलिस कर रही है जांच, हर पहलू की होगी जांच:

नानपुर थाना पुलिस ने बताया कि मामला बेहद संवेदनशील है। फिलहाल सभी आरोपों की जांच की जा रही है। मृतक के परिवार और ससुराल पक्ष से पूछताछ की जा रही है, ताकि सच सामने आ सके।

ग्रामीणों में चर्चा का विषय:

यह घटना गांव में चर्चा का विषय बनी हुई है। एक ओर जहां युवक की आत्महत्या से गांव में शोक की लहर है, वहीं दूसरी ओर इस मामले में उठे गंभीर आरोपों ने पूरे इलाके को चौंका दिया है।

  • Related Posts

    संजय सिंह पर लगे आरोपों पर चिराग पासवान, ‘मेरी पार्टी क्या, मेरे परिवार…’
    • TN15TN15
    • August 31, 2026

    दिल्ली के होटल कांड को लेकर जारी चर्चा…

    Continue reading
    नेपाल बाढ़: बिहार के मंत्री बोले- किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार
    • TN15TN15
    • August 27, 2026

    नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ से मची…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इस दौर में कोई सुरक्षित नहीं, दिल्ली के आश्रम में जरा सी कहासुनी पर मणिपुर के टीचर की हत्या

    इस दौर में कोई सुरक्षित नहीं, दिल्ली के आश्रम में जरा सी कहासुनी पर मणिपुर के टीचर की हत्या

    वडोदरा से PM मोदी ने Gen-Z को दिया मैसेज, बोले- ‘नौजवान सुन लीजिए…’

    वडोदरा से PM मोदी ने Gen-Z को दिया मैसेज, बोले- ‘नौजवान सुन लीजिए…’

    राहुल गांधी को हाई कोर्ट से झटका, PM मोदी के खिलाफ टिप्पणी से जुड़ा है केस

    राहुल गांधी को हाई कोर्ट से झटका, PM मोदी के खिलाफ टिप्पणी से जुड़ा है केस

    Delhi News : एमसीडी की मिलीभगत से फल फूल रहा मौत का धधा!

    Delhi News : एमसीडी की मिलीभगत से फल फूल रहा मौत का धधा!

    डॉ. सत्यवान सौरभ : पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    डॉ. सत्यवान सौरभ : पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    क्या भारत एक ‘Deeper State’ बन गया है?

    क्या भारत एक ‘Deeper State’ बन गया है?