नोएडा । सीपीआई (एम), सीटू, जनवादी महिला समिति, दलित शोषण मुक्ति मंच, झुग्गी झोपड़ी विकास समिति, ग्रामीण विकास समिति व अन्य सहयोगी जन संगठनों के समस्त साथियों ने संयुक्त रूप से सेक्टर 8, नोएडा कार्यालय पर 80वां स्वतंत्रता महोत्सव ध्वजारोहण और राष्ट्रीय गान के साथ मनाया।
ध्वजारोहण माकपा नेता कामरेड भीखू प्रसाद ने किया।
कार्यक्रम को माकपा दिल्ली राज्य सचिव मंडल सदस्य कामरेड राजीव कुंवर, जिला नेता कामरेड रामसागर, धर्मपाल चौहान, हरकिशन सिंह, सीटू दिल्ली एनसीआर राज्य महासचिव कामरेड पी.वी. अनियन, जिला नेता गंगेश्वर दत्त शर्मा, भरत डेंजर, राजकरण सिंह, अरुण कुमार पटेल, जनवादी महिला समिति की नेता रेखा चौहान, गुड़िया देवी, सरोज, सलमा, दलित शोषण मुक्ति मंच के नेता धर्मेंद्र गौतम, ग्रामीण विकास समिति के नेता लायक हुसैन आदि ने संबोधित किया। सीटू कार्यालय भंगेल फेस-2 नोएडा पर भी सीटू जिला महासचिव कामरेड राम स्वारथ के नेतृत्व में ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि यह आजादी किसी शासक की कृपा से नहीं मिली, इसके पीछे क्रांतिकारियों, किसानों, मजदूरों और आम जनता के संघर्ष, त्याग और बलिदान हैं। आज सिर्फ तिरंगा लहराना नहीं, बल्कि संविधान, लोकतंत्र और जनता के अधिकारों की रक्षा का संकल्प लेना है।







