Delhi News: दिल्ली में डेंगू के 162 मामले, MCD ने 8.3 लाख घरों का किया सर्वे

दिल्ली नगर निगम (MCD) की इस सप्ताह की वेक्टर जनित बीमारियों की रिपोर्ट में सामने आया है कि इस साल अब तक राजधानी में डेंगू के 162, मलेरिया के 42 और चिकनगुनिया के 9 मामले दर्ज किए गए हैं। हालांकि पिछले साल की तुलना में इस बार इन बीमारियों के मामले कम हैं। रिपोर्ट के अनुसार, पिछले दो हफ्तों में डेंगू के 10 नए मामले सामने आए हैं। 15 जून तक डेंगू के कुल 20 मामले दर्ज किए गए। पिछले हफ्ते मलेरिया के 3 और चिकनगुनिया का 1 नया मामला आया. डेंगू अभी भी सबसे ज्यादा फैलने वाली बीमारी बना हुआ है। ,

वेस्ट जोन में सबसे ज्यादा डेंगू

सिविक जोन्स में वेस्ट जोन में डेंगू के सबसे अधिक 29 मामले दर्ज किए गए हैं. इसके बाद सेंट्रल जोन में 21 और सिविल लाइन्स जोन में 20 मामले हैं। मलेरिया के मामले में भी वेस्ट जोन सबसे आगे है, जहां 14 मामले सामने आए हैं. कई मामले दिल्ली के बाहर से आए या अधूरे पते वाले पाए गए।

MCD का व्यापक अभियान

MCD अधिकारियों ने इस हफ्ते 8.3 लाख से अधिक घरों का निरीक्षण किया और 4,028 घरों में मच्छर के लार्वा पाए गए. 3,532 कानूनी नोटिस जारी किए गए और 379 मामले दर्ज किए गए. साल के शुरू से अब तक MCD ने 1.7 करोड़ से ज्यादा घरों का सर्वे किया है, 34,480 नोटिस जारी किए और 3,926 मामले दर्ज किए हैं।

MCD ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने घरों और आसपास पानी जमा न होने दें, मच्छर रोधी उपाय अपनाएं और लार्वा पाए जाने पर तुरंत सूचना दें। अधिकारियों का कहना है कि बारिश शुरू होने के साथ वेक्टर जनित बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है, इसलिए सतर्कता बरतनी जरूरी है।

  • Related Posts

    CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली आ रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने ट्रेन से उतारा, जमकर हुआ हंगामा

    मध्य प्रदेश के इटारसी रेलवे स्टेशन पर CJP…

    Continue reading
    Delhi Jantar Mantar Protest : फिरोजाबाद और अलीगढ़ से भी बुलाई जा रही फ़ोर्स फोर्स दिल्ली रवाना

    कॉकरोच जनता पार्टी 10 अक्टूबर 2026 को दिल्ली…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली आ रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने ट्रेन से उतारा, जमकर हुआ हंगामा

    CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली आ रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने ट्रेन से उतारा, जमकर हुआ हंगामा

    Delhi Jantar Mantar Protest : फिरोजाबाद और अलीगढ़ से भी बुलाई जा रही फ़ोर्स फोर्स दिल्ली रवाना

    Delhi Jantar Mantar Protest : फिरोजाबाद और अलीगढ़ से भी बुलाई जा रही फ़ोर्स फोर्स दिल्ली रवाना

    CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द

    CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द

    उत्तर प्रदेश पुलिस तेजी से अपनी विश्वसनीयता खो रही है

    उत्तर प्रदेश पुलिस तेजी से अपनी विश्वसनीयता खो रही है

    बाल साहित्य में डॉ. सत्यवान सौरभ का परचम, ‘प्रज्ञान’ को मिला 31 हजार रुपये का श्रेष्ठ कृति पुरस्कार

    बाल साहित्य में डॉ. सत्यवान सौरभ का परचम, ‘प्रज्ञान’ को मिला 31 हजार रुपये का श्रेष्ठ कृति पुरस्कार

    यूपी में SIR में चुनाव आयोग के सॉफ़्टवेयर ने खुद बना डाले 85,854 वोटर-डिलीशन फ़ॉर्म!

    यूपी में SIR में चुनाव आयोग के सॉफ़्टवेयर ने खुद बना डाले 85,854 वोटर-डिलीशन फ़ॉर्म!