शर्मनाक घोर निंदनीय अक्षम्य कृत्य….।

लखनऊ बीकेटी विधानसभा के भरवारा गांव में दलित समाज की बेटी लगभग 15 वर्ष के आकस्मिक निधन पर पार्थिव शरीर को निकट के शमशान में हिन्दू रिति रिवाजों से अंतिम संस्कार किया गया था अंतिम संस्कार में शामिल परिजनों रिश्तेदारों एवं पड़ोसियों के जाने के कुछ देर बाद कुछ सामंतवादी कुंठा से ग्रसित दूषित मानसिकता के निर्लज्ज लोगों ने बिटिया के अधजली मृत शरीर की चिता पर समरसेबल द्वारा पानी डालकर बुझाने का अति निंदनीय कृत्य किया है….!
शायद ही भारत में ऐसी घटना पहले कहीं भी कभी हुई हो शायद नहीं ऐसा पहली बार घृणित कार्य हुआ होगा…!!
क्षेत्र के लोगों को जानकारी होते ही नाराज ग्राम वासी श्मशान के पास इकट्ठा हो गए पुलिस का भी जत्था इकट्ठा हो गया काफी मशक्कत के बाद दुबारा अधजली चिता पर लकड़ियां रखकर जैसे तैसे चिता को जलाया गया मुलायम सिंह यादव जी द्वारा जानकारी होने पर क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती ममता रावत जी ने घटना स्थल पर पहुंचकर ग्रामवासियों के साथ पुलिस प्रशासन से कड़ा विरोध जताया और दोषियों पर कठोर से कठोर कार्रवाई की जाने की मांग की…!!
ऐसे कुकृत्य किसी भी प्रकार से अक्षम्य एवं शर्मनाक है बर्दाश्त से बाहर हैं
लखनऊ जिले में तमाम क्षेत्रों में ऐसी घटनाएं निरंतर होती जा रही है जहां भी पिछले 50 -60 सालों से शमशान में क्षेत्रीय निवासियों की मृतक शरीर को अंतिम संस्कार में चिता जलाई जाती है लगातार कुंठित मानसिकता के लोग उनका विरोध कर रहे हैं हमारा सवाल यह है जब आपने प्लाट या मकान लिया था तो आसपास के शमशान में जलने वाली चिताओं की स्थिति की जानकारी क्यों नहीं की थी क्या यही हिंदुत्व है तुम्हारा…!! आखिर वह हमारे एक सवाल का जवाब भी दे दें कि क्या वो लोग अमर हैं क्या वे कभी मरेंगे नहीं क्या उनकी चिता नहीं जलाई जाएगी यदि किसी भी शमशान घाट में कोई मृत शरीर को मुखाग्नि दी जाती है तो उन्हें कौन सी ऐसी स्थिति है जिससे उनकी जान पर खतरा मंडराने लगता है……??

  • Related Posts

    बाढ़ ही खा रही  थी फसल को : खुद एनटीए ने ही लीक किए पर्चे!
    • TN15TN15
    • August 8, 2026

    CBI की चार्जशीट से बड़ा खुलासा – NTA के…

    Continue reading
    आंदोलन की कामयाबी के बावजूद जबान पर लगाम जरूरी!
    • TN15TN15
    • August 8, 2026

    जंतर मंतर ‌पर नीट के सवाल पर‌‌ नयी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    CM विजय को बड़ा झटका! परिसीमन पर बुलाई मीटिंग से 37 सांसद गायब

    • By TN15
    • August 8, 2026
    CM विजय को बड़ा झटका! परिसीमन पर बुलाई मीटिंग से 37 सांसद गायब

    रांची: छात्रों से मिली CJP टीम, अभिजीत दीपके के आने पर दिया अपडेट

    • By TN15
    • August 8, 2026
    रांची: छात्रों से मिली CJP टीम, अभिजीत दीपके के आने पर दिया अपडेट

    बाढ़ ही खा रही  थी फसल को : खुद एनटीए ने ही लीक किए पर्चे!

    • By TN15
    • August 8, 2026
    बाढ़ ही खा रही  थी फसल को : खुद एनटीए ने ही लीक किए पर्चे!

    PAK एजेंट के हनी ट्रैप में फंसा वायुसेना का अधिकारी, गिरफ्तार  

    • By TN15
    • August 8, 2026
    PAK एजेंट के हनी ट्रैप में फंसा वायुसेना का अधिकारी, गिरफ्तार  

    रांची छात्र आंदोलन पर उद्धव ठाकरे बोले, ‘अगर जरूरत पड़ी तो मैं…’

    • By TN15
    • August 8, 2026
    रांची छात्र आंदोलन पर उद्धव ठाकरे बोले, ‘अगर जरूरत पड़ी तो मैं…’

    मूड खराब है तो मत आओ ऑफिस, इस कंपनी ने लागू की Unhappy Leave पॉलिसी

    • By TN15
    • August 8, 2026
    मूड खराब है तो मत आओ ऑफिस, इस कंपनी ने लागू की Unhappy Leave पॉलिसी