खान सर के कोचिंग संस्थान के बाहर हुए हमले के मामले में ज्ञान बिंदु कोचिंग संस्थान के संचालक रौशन आनंद सहित तीन लोगों को पटना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस मामले में चर्चित कोचिंग शिक्षक गुरु रहमान ने बुधवार (03 जून, 2026) को बातचीत में बताया कि क्या कुछ मामला है। कई राज उन्होंने बताए। गुरु रहमान के अनुसार, पूरा मामला सिपाही भर्ती परीक्षा के रिजल्ट से जुड़ा है। हाल ही में सिपाही भर्ती परीक्षा में 19,838 अभ्यर्थियों का रिजल्ट हुआ है। रिजल्ट जारी होने के बाद कोचिंग संस्थान अपने-अपने छात्रों का सम्मान करने में जुट गए। बीते 31 मई को ज्ञान बिंदु कोचिंग संस्थान में भी चयनित सिपाही अभ्यर्थियों को सम्मानित किया गया। खान सर के कोचिंग में भी सम्मान समारोह हुआ लेकिन विवाद का पूरा मामला आंकड़ों के खेल का है।
अलग-अलग कोचिंग ने किया अपना-अपना दावा
खान सर की भी हो गिरफ्तार
गुरु रहमान ने बताया कि जहां तक मुझे जानकारी मिली है कि रात्रि में दोनों संस्थान के लोगों के बीच पहले मारपीट हुई है और एक-दूसरे का पोस्टर फाड़ा गया है, लेकिन गोली चलने की बात पूरी तरह से गलत है। इसमें पुलिस को भी गुमराह किया गया है. पुलिस ने रौशन आनंद और उनके लोगों को गिरफ्तार किया है तो दूसरे पक्ष से भी गिरफ्तार करना चाहिए. खान सर की भी गिरफ्तारी होनी चाहिए।







