Noida News : किसान संघर्ष मोर्चा की पुलिस कमिश्नर से हुई वार्ता मुद्दों पर बनी सहमति

  • सहमति के आधार पर किसान संघर्ष मोर्चा ने 25 तारीख की महापंचायत स्थगित की

 

किसान संघर्ष मोर्चा ने 25 सितंबर को कलेक्ट्रेट पर किसानों के 10% आबादी प्लाट, नए कानून को लागू करने, हाई पावर कमेटी की सिफारिशों को लागू करने, आबादियों का निस्तारण करने, एनटीपीसी के किसानों की समस्याओं को हल करने, किसानों पर दर्ज नाजायज मुकदमों को वापस करने सहित अन्य मुद्दों पर महापंचायत बुलाई थी। गौरतलब है कि 25 तारीख को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी एक्सपो मार्ट में उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंच रहे हैं इसी परिपेक्ष में प्रशासन ने संघर्ष मोर्चा के नेताओं को आज आमंत्रित किया जिसमें नेताओं ने किसानों पर दर्ज सभी मुकदमों को वापस करने एवं 10% आबादी प्लॉट, नए कानून को लागू करने, सर्किल रेट के रिवीजन, हाई पावर कमेटी की सिफारिश को लागू करने के संबंध में मुख्य सचिव के साथ वार्ता करने का मुद्दा रखा एनटीपीसी के किसानों के संबंध में एनटीपीसी के सीएमडी से वार्ता करने का मुद्दा रखा, साथ ही दिसंबर महीने में हुए आंदोलन के दौरान किसानों पर दर्ज मुकदमों को वापस करने की बात रखी उक्त सभी मसलों पर वार्ता सकारात्मक रही पुलिस कमिश्नर ने 29 अथवा 30 सितंबर को तीनों प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारियों के साथ प्राधिकरण स्तर की समस्याओं पर वार्ता तय करवाई है शासन स्तर के मुद्दे नए कानून और 10% प्लाट पर मुख्य सचिव के साथ वार्ता शीघ्र ही फाइनल करने का आश्वासन दिया है एनटीपीसी के किसानों के संबंध में एनटीपीसी के सीएमडी के साथ दशहरा के बाद वार्ता करने का आश्वासन दिया है एवं किसानों पर दर्ज मुकदमों को वापस करने का आश्वासन दिया है किसान सभा के जिला अध्यक्ष डॉ रुपेश वर्मा ने कहा कि किसान संघर्ष मोर्चा ने 29 मई को अपने मुद्दों को लेकर कलेक्ट्रेट का घेराव कर आंदोलन किया था जिसमें लिखित रूप में उक्त मुद्दों को लेकर सहमति बनी थी परंतु प्रशासन के स्तर पर प्राधिकरण के स्तर पर और शासन के स्तर पर किसी भी मुद्दे पर कोई प्रगति नहीं हुई जिससे किसानों में भारी आक्रोश पनप गया इस संबंध में किसान परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखबीर खलीफा ने कहा कि किसान संघर्ष मोर्चा अपने उक्त मुद्दों को लेकर वचनबद्ध है प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान किसानों की महापंचायत से प्रशासन मुद्दों को लेकर गंभीर हुआ है और मुद्दे आगे बढ़ाने की फिर से शुरुआत हुई है किसान एकता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोरन प्रधान ने कहा कि किसान संघर्ष मोर्चा गंभीरता के साथ उक्त मुद्दों को हल करने में जुटा है पुलिस कमिश्नर के साथ हुई वार्ता सकारात्मक रही है मुद्दे आगे बढ़े यही किसान संघर्ष मोर्चा का मुख्य मकसद है इस सिलसिले में प्रशासन द्वारा प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान महापंचायत नहीं बुलाने का आग्रह किया गया जिस पर किसान संघर्ष मोर्चा ने आग्रह को स्वीकार कर 25 सितंबर की महापंचायत को स्थगित कर दिया है। आज की वार्ता में उदल आर्य, अजब सिंह नेताजी वनीष प्रधान प्रमोद शर्मा गुरप्रीत एडवोकेट वीर सिंह नागर सतीश कनारसी कुंवरपाल प्रधान सचिन एडवोकेट एडवोकेट उम्मेद भिखारी सिंह नागर उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा व अखिल भारतीय किसान सभा का जिलाधिकारी कार्यालय पर जेल भरो आंदोलन
    • TN15TN15
    • August 10, 2026

    ग्रेटर नोएडा । केंद्रीय ट्रेड यूनियनों (INTUC, AITUC,…

    Continue reading
    ‘मैं बाबा बागेश्वर तो नहीं…’, IIT दिल्ली में ऐसा क्यों बोले पीएम मोदी
    • TN15TN15
    • August 8, 2026

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं को जीवन की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    UP में महिलाओं को पैसे बांटेगी BJP? डिंपल यादव बोलीं- ‘बिहार, महाराष्ट्र में देखा…’

    • By TN15
    • August 13, 2026
    UP में महिलाओं को पैसे बांटेगी BJP? डिंपल यादव बोलीं- ‘बिहार, महाराष्ट्र में देखा…’

    नांदेड़ के गुरुद्वारा माता साहिब कौर में सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला, हिरासत में एक शख्स

    • By TN15
    • August 13, 2026
    नांदेड़ के गुरुद्वारा माता साहिब कौर में सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला, हिरासत में एक शख्स

    हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, ‘अपमान हुआ’, जेपी नड्डा ने कहा- जांच कराएंगे

    • By TN15
    • August 13, 2026
    हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, ‘अपमान हुआ’, जेपी नड्डा ने कहा- जांच कराएंगे

    मुजफ्फरनगर दंगे में सपा सांसद समेत 22 नेताओं के मुकदमे वापस, BJP नेताओं भी राहत

    • By TN15
    • August 13, 2026
    मुजफ्फरनगर दंगे में सपा सांसद समेत 22 नेताओं के मुकदमे वापस, BJP नेताओं भी राहत

    संवैधानिक अधिकारों की गारंटी करे सरकार

    • By TN15
    • August 13, 2026
    संवैधानिक अधिकारों की गारंटी करे सरकार

    चला गया एक और समाजवादी पुरोधा !

    • By TN15
    • August 13, 2026
    चला गया एक और समाजवादी पुरोधा !