नगर निगम ने फूगसढ़ गांव में साढे 3 एकड़ भूमि को करवाया कब्जा मुक्त : डॉ. वैशाली शर्मा

निगमायुक्त की चेतावनी-सरकारी जमीन, रिवेन्यू रास्ते व श्यामलात देह पर कब्जा करने वालों के खिलाफ की जाएगी सख्त कानूनी कार्रवाई

करनाल, (विसु)। नगर निगम करनाल की भूमि शाखा ने बुधवार को फूसगढ़ स्थित गऊशाला के पीछे निगम की साढे 3 एकड़ भूमि को कब्जा मुक्त करवाया। नगर निगम आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा के निर्देश पर यह कार्रवाई अमल में लाई गई।
कार्रवाई की जानकारी देते निगमायुक्त ने बताया कि फूसगढ़ गांव के एक निवासी द्वारा गऊशाला के साथ लगती जमीन पर फसल बिजाई कर कब्जा किया गया था। जैसे ही नगर निगम के संज्ञान में यह मामला आया, तो भूमि शाखा की ओर से कब्जा मुक्त की कार्रवाई शुरू की गई। इसे लेकर कब्जाधारी को भूमि खाली करने के नोटिस दिए गए, परंतु वह नहीं माना। इस पर भूमि शाखा की ओर से संयुक्त आयुक्त, नगर निगम की कोर्ट में केस दाखिल किया गया, जिस पर कोर्ट की ओर से नगर निगम की जमीन को कब्जा मुक्त करने के निर्देश जारी हुए।
उन्होंने बताया कि कब्जाधारी को हरियाणा नगर निगम अधिनियम 1994 की धारा 408-ए के नोटिस जारी किए गए, परंतु उसके द्वारा नोटिस की पालना नहीं की गई। इसे देखते नगर निगम की एन्फोर्समेंट टीम ने मौके पर पहुंच कर टैक्टर की सहायता से ईख की फसल को नष्टï किया और जमीन को अपने कब्जे में लिया गया। यह कार्रवाई करीब 2 घण्टे तक चली। टीम द्वारा सम्बंधित व्यक्ति को चेतावनी दी गई कि अगर उसके द्वारा दोबारा कब्जा करने की चेष्टा की गई, तो उसके विरूद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
नगर निगम आयुक्त ने कहा कि सरकारी जमीन व रिवेन्यू रास्ते पर किसी भी व्यक्ति को कब्जा करने का अधिकार नहीं है, ना ही कोई व्यक्ति इस तरह के रास्तो पर अवैध निर्माण करने की कोशिश करें, अन्यथा उन्हें भारी जोखिम उठाना पड़ सकता है। उन्होंने ऐसे तथाकथित लोगों को चेतावनी देते कहा कि जो व्यक्ति नगर निगम की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करेगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्टï रूप से कहा कि अवैध कब्जों के खिलाफ नगर निगम की कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी।
एन्फोर्समेंट टीम में नगर निगम के नायब तहसीलदार राम कुमार, कानूनगो सुरेश कुमार, पटवारी ईश्वर सिंह तथा फोर्स मौजूद रही।

  • Related Posts

    लोकतंत्र बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

    राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, SIR…

    Continue reading
    10% विकसित प्लॉट के मुद्दे पर 21 अक्टूबर से यमुना प्राधिकरण पर किसान संघर्ष मोर्चा का महापड़ाव

    ग्रेटर नोएडा । आज सेक्टर-144 स्थित पेमे चौहान…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लोकतंत्र बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

    लोकतंत्र बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

    10% विकसित प्लॉट के मुद्दे पर 21 अक्टूबर से यमुना प्राधिकरण पर किसान संघर्ष मोर्चा का महापड़ाव

    10% विकसित प्लॉट के मुद्दे पर 21 अक्टूबर से यमुना प्राधिकरण पर किसान संघर्ष मोर्चा का महापड़ाव

    विपक्षी सांसदों का अब राजघाट तक मार्च 

    विपक्षी सांसदों का अब राजघाट तक मार्च 

    नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, यूं दी अंतिम श्रद्धांजलि

    नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, यूं दी अंतिम श्रद्धांजलि

    गांव की मिट्टी में रमे थे नाना पाटेकर, जन्मभूमि से थी अंतिम विदाई की इच्छा! 

    गांव की मिट्टी में रमे थे नाना पाटेकर, जन्मभूमि से थी अंतिम विदाई की इच्छा! 

    अपने गांव से अंतिम विदाई चाहते थे नाना पाटेकर! 

    अपने गांव से अंतिम विदाई चाहते थे नाना पाटेकर!