सोशल मीडिया पर अवैध हथियार के साथ फोटो लगाने वाले को पुलिस ने दबोचा

ऋषि तिवारी
नई दिल्ली। राजधानी उत्तर-पूर्व जिले के गोकुलपुरी इलाके में व्हाट्सएप स्टेटस पर अवैध हथियार के साथ फोटो लगाना एक युवक को भारी पड़ गया और इस कि सूचना मिलते ही हरकत में आई गोकुलपुरी थाने की पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कुछ ही घंटों में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। उत्तर पूर्वी दिल्ली के डीसीपी हरेश्वर वी स्वामी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान गोकुलपुरी के संजय कॉलोनी निवासी 23 वर्षीय विजय के तौर पर हुई है जिसके पास से एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गया है।

डीसीपी ने बताया कि विजय ने 12 मई को अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर देसी कट्टे के साथ अपनी तस्वीर डाली ​थी। इस संबंध में सूचना जेजे क्लस्टर समिति के एक सतर्क सदस्य ने गोकुलपुरी थाने को दी गई और सूचना मिलते ही एसीपी गोकुलपुरी के देखरेख में इंस्पेक्टर परवीन कुमार, एसएचओ गोकुलपुरी, के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित किया और इस टीम में हेड कॉन्स्टेबल्स अनिल, अनुज व सिपाही रोहित, प्रवीन और हितेश को शामिल हुए। टीम ने क्षेत्र में तुरंत सर्च ऑपरेशन शुरू किया और आरोपी को गोकुलपुरी के डी-ब्लॉक पार्क से दबोच लिया गया। बता दे कि पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध कबूल किया और साथ ही उसने अवैध हथियार की प्राप्ति के स्रोत के बारे में भी जानकारी दी, जिसकी पुष्टि की जा रही है। पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि आरोपी विजय पूर्व में एक लूट के मामले में भी शामिल हुआ है।

  • Related Posts

    किसान आंदोलन से डरी योगी सरकार – जनपद को छावनी में बदला, फिर भी हर गांव से उठी हक की आवाज
    • TN15TN15
    • August 17, 2026

    ग्रेटर नोएडा । किसान संघर्ष मोर्चा, गौतम बुद्ध नगर…

    Continue reading
    10 प्रतिशत प्लाट की मांग को लेकर किसानों ने दी गिरफ्तारी 
    • TN15TN15
    • August 17, 2026

    पुलिस दमन के बावजूद किसान संघर्ष जारी रहेगा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    किसान आंदोलन से डरी योगी सरकार – जनपद को छावनी में बदला, फिर भी हर गांव से उठी हक की आवाज

    • By TN15
    • August 17, 2026
    किसान आंदोलन से डरी योगी सरकार – जनपद को छावनी में बदला, फिर भी हर गांव से उठी हक की आवाज

    नक्सलियों के प्रकार का पाठ पढ़ें प्रधानमंत्री जी से ?

    • By TN15
    • August 17, 2026
    नक्सलियों के प्रकार का पाठ पढ़ें प्रधानमंत्री जी से ?

    छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द

    • By TN15
    • August 17, 2026
    छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द

    राम मंदिर चंदा चोरी: CJI की अहम टिप्पणी, ‘तार्किक परिणाम तक पहुंचाएं’  

    • By TN15
    • August 17, 2026
    राम मंदिर चंदा चोरी: CJI की अहम टिप्पणी, ‘तार्किक परिणाम तक पहुंचाएं’  

    CJP/Gen Z और डॉ. आंबेडकर का ‘शिक्षित बनो, संगठित हो और संघर्ष करो’ : लोकतांत्रिक नागरिकता का पुनर्जागरण