निगमायुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने विभिन्न वार्डों का किया दौरा

सडक़ सुदृढ़ीकरण, मरम्मत, सेनीटेशन तथा बरसाती ड्रेन के सफाई कार्यों का किया निरीक्षण, गुणवत्ता पर विशेष फोकस रखने के अभियंताओं को दिए निर्देश

 

करनाल, (विसु)। नगर निगम आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने बुधवार को निगम क्षेत्र के वार्ड 3, 4, 8, 9, 14 व 16 का निरीक्षण कर सडक़ सुदृढ़ीकरण, मरम्मत, सेनीटेशन तथा बरसाती ड्रेन की साफ-सफाई जैसे विभिन्न कार्यों को देखा। इस दौरान उनके साथ अतिरिक्त निगम आयुक्त अशोक कुमार, कार्यकारी अभियंता प्रदीप कल्याण व मोनिका शर्मा, सलाहकार महीपाल सिंह के अतिरिक्त अभियंता व सफाई शाखा के कर्मचारी मौजूद रहे।
दौरे में सर्वप्रथम निगमायुक्त ने वार्ड 9 के सेक्टर 8 में बीएसएनएल कार्यालय के सामने वाली सडक़ के दोनो तरफ की बर्म को इंटरलॉकिंग टाईलों से पक्का करने का कार्य किया जा रहा है। अनुमानित 23 लाख 59 हजार रुपये की राशि से इस कार्य को किया जा रहा है। निगमायुक्त ने कार्यकारी अभियंता मोनिका शर्मा को लेबर की संख्या ओर बढ़ाने के निर्देश दिए, ताकि कार्य को जल्दी पूरा करवाया जा सके। इस दौरान उन्होंने पास से गुजर रहे कूड़ा-कर्कट एकत्र करने वाले टिप्पर वाहन को रूकवाकर देखा कि गीला व सूखा कचरा अलग-अलग एकत्र किया जा रहा है या नहीं। मौके पर अलग-अलग कूड़ा मिला।
इसके पश्चात उन्होंने वार्ड 3 के राजीव पुरम क्षेत्र की गलियों में घूमकर बरसाती पाईप लाईन के सफाई कार्य को चेक किया और अपनी संतुष्टिï जाहिर की। उन्होंने कनिष्ठï अभियंता सोहन सिंह को निर्देश दिए कि सफाई कार्य को तसल्ली से करवाया जाए। सभी मेनहोल साफ होने चाहिए। बता दें कि वार्ड 3 की एस.पी. कॉलोनी, राजीव पुरम, विकास नगर, फूसगढ़ गांव, नरेन्द्रा कॉलोनी व दुर्गा कॉलोनी की मुख्य ड्रेन की साफ-सफाई पर अनुमानित 16 लाख रुपये की राशि खर्च होगी। इस दौरान उन्होंने उत्तर नगर रोड पर नवनिर्मित नागरिक सुविधा केन्द्र का निरीक्षण कर और वहां मौजूद ऑप्रेटर से बात की। उन्होंने ऑप्रेटर को निर्देश दिए कि वह प्रात: 9 से सांय 5 बजे तक पूरे समय के लिए बैठें, कोई भी बीच में उठकर ईधर-उधर न जाएं। बता दें कि शहर की 8 अलग-अलग लोकेशन पर नागरिक सुविधा केन्द्र बनाए गए हैं।
इसके बाद उन्होंने वार्ड 4 में कर्ण विहार से उत्तम नगर क्षेत्र को आने वाली सडक़ का निरीक्षण किया। सडक़ का कार्य प्रगति पर चल रहा है। खास बात यह है कि पहले इस सडक़ की चौड़ाई 12 फुट थी, जिसे बढ़ाकर 18 फुट कर दिया गया है। बिटुमिन कंक्रीट से मजबूत सडक़ का निर्माण किया जाएगा। करीब 525 मीटर लम्बी सडक़ पर 31 लाख रुपये की अनुमानित राशि खर्च की जाएगी। निगमायुक्त ने कार्यकारी अभियंता प्रदीप कल्याण को निर्देश दिए कि शुरू से लेकर अंत तक सडक़ की चौड़ाई बराबर होनी चाहिए, कम-ज्यादा न हो। गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए, इसके लिए मजबूत सुपरविजिन करें।
निगमायुक्त ने वार्ड 8 के सेक्टर-14 तथा वार्ड 16 में रेलवे अंडरपास के नजदीक सडक़ व गलियों के मरम्मत कार्यों को देखा। रेलवे अंडरपास के नजदीक जलभराव न हो, इसके लिए चैम्बर भी बनाया गया है, ताकि साथ-साथ पानी की निकासी होती रहे। उन्होंने कनिष्ठï अभियंताओं को निर्देश दिए कि सम्बंधित वार्ड में मुख्य सडक़ों व गलियों में जहां-जहां भी गढ्ढे हैं, उन्हें दुरूस्त करवाया जाए। इसके लिए शिकायत आने का इंतजार न करें।
अंतिम दौरे में उन्होंने बगवाडिय़ा गैस एजेंसी के पास निर्माणाधीन फव्वारा स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने सहायक अभियंता रमनदीप को फव्वारे का कार्य 10 दिन में मुकम्मल करने के निर्देश दिए। इस दौरान स्थानीय निवासियों व एजेंसी के कर्मचारियों ने निगमायुक्त को बताया कि रात्रि के समय शरारती तत्वों द्वारा फव्वारे को नुकसान पहुंचाया जा रहा है, इसलिए बार-बार मरम्मत करने के कारण कार्य में कुछ देरी हो रही है। इस पर निगमायुक्त ने रात्रि में पुलिस गश्त करवाने तथा होमगार्ड की ड्यूटि लगाने की बात कही। उन्होंने सम्बंधित अभियंताओं पर इस चौक पर शौचालय की व्यवस्था करने को भी कहा, ताकि मार्किट के दुकानदार उसका प्रयोग कर सकें।

  • Related Posts

    किसान संघर्ष मोर्चा के धरने के तीसरे दिन सैकड़ों किसानों और महिलाओं ने भरी हुंकार

    “10% प्लॉट लेकर रहेंगे—जमीन हमारी है, आपकी नहीं,…

    Continue reading
    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में आंतरिक…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    BRICS घोषणापत्र में पहलगाम आतंकी हमले की निंदा, भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत

    BRICS घोषणापत्र में पहलगाम आतंकी हमले की निंदा, भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत

    किसान संघर्ष समिति की 345वीं किसान पंचायत संपन्न

    किसान संघर्ष समिति की 345वीं किसान पंचायत संपन्न

    स्पष्टीकरण दे सरकार : रघु ठाकुर 

    स्पष्टीकरण दे सरकार : रघु ठाकुर 

    जब सवालों के जवाब नहीं तो प्रेस कॉन्फ्रेंस कैसी योगी जी ?

    जब सवालों के जवाब नहीं तो प्रेस कॉन्फ्रेंस कैसी योगी जी ?

    विराट कोहली या इमरान खान? द्रविड़ ने पकिस्तान के पूर्व कप्तान को बताया बेस्ट!

    विराट कोहली या इमरान खान? द्रविड़ ने पकिस्तान के पूर्व कप्तान को बताया बेस्ट!

    BRICS में पेजेशकियान का PM मोदी ने थामा हाथ, कैमिस्ट्री देख जलभुन जाएंगे ट्रंप

    BRICS में पेजेशकियान का PM मोदी ने थामा हाथ, कैमिस्ट्री देख जलभुन जाएंगे ट्रंप