आवास योजना सर्वे के नाम पर कोई शुल्क देय नहीं : बीडीओ

-मांगे जाने पर शिकायत करें,कार्यवाई होगी: बीडीओ
-बीडीओ के सरकारी नम्बर या ऑफिस में आकर लोग शिकायत करें
-लोगों को किसी से डरने की जरूरत नहीं

मुजफ्फरपुर/बंदरा। पीएम आवास योजना के सर्वे के दौरान बिचौलियों द्वारा अवैध वसूली की शिकायते सुनी जा रही हैं। हालांकि, अब तक प्रखंड कार्यालय में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं हुई है, लेकिन क्षेत्र में चर्चा है कि कुछ लोग सर्वे के नाम पर गरीबों का शोषण कर रहे हैं।लोगों को भय में डालकर या गुमराह कर सर्वे कराने और उनका नाम जोड़ने के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है।

बीडीओ ने किया साफ, सर्वे के लिए कोई शुल्क नहीं:

मंगलवार को इस संदर्भ में प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) आमना वसी ने स्पष्ट किया कि—
“आवास योजना के सर्वे के लिए किसी भी तरह का शुल्क नहीं लिया जा रहा है। यदि कोई सर्वे कर्मी या बिचौलिया पैसे की मांग करता है तो लोग टोल-फ्री नंबर या मेरे सरकारी मोबाइल नंबर पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।”

शिकायतकर्ताओं की पहचान रहेगी गुप्त:

बीडीओ ने आश्वासन दिया कि शिकायतकर्ताओं की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। कोई भी व्यक्ति सीधे प्रखंड कार्यालय में आकर लिखित शिकायत दर्ज करा सकता है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

31 मार्च तक चलेगा आवास सर्वे:

बीडीओ आमना वसी ने बताया कि आवास योजना के तहत सर्वे का कार्य 31 मार्च तक चलेगा। उन्होंने जनता से अपील की कि—
“लोग किसी के बहकावे में न आएं, सर्वे के नाम पर पैसा मांगने वालों की तुरंत शिकायत करें।”

  • Related Posts

    संजय सिंह पर लगे आरोपों पर चिराग पासवान, ‘मेरी पार्टी क्या, मेरे परिवार…’
    • TN15TN15
    • August 31, 2026

    दिल्ली के होटल कांड को लेकर जारी चर्चा…

    Continue reading
    नेपाल बाढ़: बिहार के मंत्री बोले- किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार
    • TN15TN15
    • August 27, 2026

    नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ से मची…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल आंदोलन जारी, धरना अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया गया

    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल आंदोलन जारी, धरना अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया गया

    नाकारा है 80 प्रतिशत लोगों में डर पैदा करने वाली सत्ता!

    नाकारा है 80 प्रतिशत लोगों में डर पैदा करने वाली सत्ता!

    ‘आकाश आनंद के पास अभी भी मौका है…’ अशोक सिद्धार्थ का नाम लेकर मायावती का बड़ा बयान

    ‘आकाश आनंद के पास अभी भी मौका है…’ अशोक सिद्धार्थ का नाम लेकर मायावती का बड़ा बयान

    सहारनपुर में BBC हिंदी की पूर्व रिपोर्टर हुदा जरीवाला गिरफ्तार!

    सहारनपुर में BBC हिंदी की पूर्व रिपोर्टर हुदा जरीवाला गिरफ्तार!

    पाकिस्तान टीम की मदद से वसीम अकरम ने साफ कर दिया मना

    पाकिस्तान टीम की मदद से वसीम अकरम ने साफ कर दिया मना