डॉ. राजीव मिश्रा का निधन, शहर में शोक की लहर

समस्तीपुर। शहर के प्रतिष्ठित मेडिकाना हॉस्पिटल के संचालक डॉ. राजीव कुमार मिश्रा उर्फ गुडडू जी का पटना के फोर्ड अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे समस्तीपुर शहर में शोक की लहर दौड़ गई।
डॉ. राजीव मिश्रा प्रसिद्ध चिकित्सक स्वर्गीय डॉ. आर. पी. मिश्रा के पुत्र थे। वे अपने मृदुभाषी स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व के लिए जाने जाते थे। समाज के हर वर्ग के लोगों से उनका गहरा जुड़ाव था और वे हमेशा जरूरतमंदों की मदद के लिए तत्पर रहते थे।
उनके निधन पर सामाजिक कार्यकर्ता एवं एनजीओ संघ बिहार के सचिव एडवोकेट संजय कुमार बब्लू ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि “भगवान से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को शांति दें और परिवार को इस अपार दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।”
उन्होंने बताया कि मात्र दो दिन पहले, 1 मार्च 2025 को, एक जन्मदिन समारोह में उनकी डॉ. राजीव मिश्रा से लंबी बातचीत हुई थी और उन्होंने साथ में भोजन भी किया था। यह विश्वास कर पाना कठिन है कि जो व्यक्ति इतने हंसमुख और ऊर्जावान थे, वे अब हमारे बीच नहीं रहे।
डॉ. राजीव मिश्रा के निधन की खबर से मित्रों, शुभचिंतकों और अस्पताल से जुड़े लोगों में गहरा दुख है। उनकी अंतिम यात्रा में स्थानीय लोग और चिकित्सक समुदाय शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
समस्तीपुर की चिकित्सा और समाजसेवा के क्षेत्र में डॉ. राजीव मिश्रा का योगदान अविस्मरणीय रहेगा।

  • Related Posts

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading
    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

    राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

    शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

    शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

    डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

    डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    ‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश

    ‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश