बगहा में त्रिवेणी संगम पर उमड़े श्रद्धालु

 वाहनों की लगी लंबी कतारें

 बगहा। मौनी अमावस्या के दिन वाल्मीकि नगर के त्रिवेणी संगम पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। बुधवार ( 29 जनवरी ) को लाखों श्रद्धालुओं ने संगम में पवित्र स्नान किया। ऐसा लग रहा था मानो पूरा बिहार ही नहीं, बल्कि आसपास के राज्य उत्तर प्रदेश और नेपाल के लोग भी यहां आ गए हों। संगम स्थल पर भीड़ का आलम यह था कि तीन-तीन किलोमीटर तक गाड़ियों की कतारें लग गईं। सुबह से ही लोगों का आना शुरू हो गया था।
ब्रह्म मुहूर्त में ही लोग गंडक नदी के पवित्र जल में डुबकी लगाने के लिए बेताब दिखे। श्रद्धालुओं ने नदी में स्नान कर भगवान विष्णु, भगवान शिव और सूर्य देव की पूजा की। दान-पुण्य भी किया। वाल्मीकि नगर के नेपाल से सटे होने के कारण वहां से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु आए थे। साथ ही, उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती जिलों से भी लोग स्नान करने आये थे। इससे भीड़ और भी बढ़ गई थी।
प्रशासन ने भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। पुलिस बल, सीमा सुरक्षा बल (BSF) और मेडिकल टीमें तैनात की गई थीं। किसी भी तरह की अप्रिय घटना या भगदड़ से बचने के लिए सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद थी। स्नान घाटों पर अतिरिक्त पुलिस बल, BSF के जवान और मेडिकल टीम तैनात रही। तीन-तीन किलोमीटर लंबी वाहनों की कतारें भीड़ का अंदाजा लगाने के लिए काफी थीं।
मौनी अमावस्या का धार्मिक दृष्टि से बहुत महत्व है। मान्यता है कि इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करने से सभी पाप धुल जाते हैं और आत्मा पवित्र हो जाती है। वाल्मीकि नगर का त्रिवेणी संगम गंडक, तमसा और सोनभद्र, इन तीन नदियों के संगम स्थल के रूप में प्रसिद्ध है। इसे उत्तर भारत का दूसरा सबसे बड़ा संगम स्थल माना जाता है। प्रयागराज के बाद इसका धार्मिक महत्व बहुत अधिक है। हर साल बिहार, उत्तर प्रदेश और नेपाल से लाखों श्रद्धालु यहां स्नान और दान करने आते हैं।

  • Related Posts

    Lalu Yadav News: न कोई गनमैन, न एस्कॉर्ट, बिना सुरक्षा के पटना की सड़कों पर निकले लालू यादव, मची हलचल
    • TN15TN15
    • June 10, 2026

    बिहार में इन दिनों जनता से जुड़े मुद्दों…

    Continue reading
    RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- ‘मैंने 3-4 दिन से…’

     बिहार में एमएलसी चुनाव के बीच लालू यादव…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली की 72 लाख में से सिर्फ 10 हजार इमारतों में सुरक्षा सिस्टम, अब अनिवार्य बनाने की तैयारी

    • By TN15
    • June 11, 2026
    दिल्ली की 72 लाख में से सिर्फ 10 हजार इमारतों में सुरक्षा सिस्टम, अब अनिवार्य बनाने की तैयारी

    ओमान में एक और जहाज पर हमला, MT जलवीर में आग, शिप पर भारतीय फंसे

    • By TN15
    • June 11, 2026
    ओमान में एक और जहाज पर हमला, MT जलवीर में आग, शिप पर भारतीय फंसे

    राम मंदिर के चढ़ावा गबन मामले में महंत नृत्य गोपाल दास के उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास ने कर दी बड़ी मांग

    • By TN15
    • June 11, 2026
    राम मंदिर के चढ़ावा गबन मामले में महंत नृत्य गोपाल दास के उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास ने कर दी बड़ी मांग

    प्लास्टिक का एक नोट छापने में कितना होता है खर्च, RBI के कागज के नोट से महंगा या सस्ता?

    • By TN15
    • June 11, 2026
    प्लास्टिक का एक नोट छापने में कितना होता है खर्च, RBI के कागज के नोट से महंगा या सस्ता?

    Alwar News: ‘मामा पापा को जाकर संभाल लो…’, नाबालिग ने पिता को उतारा मौत के घाट

    • By TN15
    • June 11, 2026
    Alwar News: ‘मामा पापा को जाकर संभाल लो…’, नाबालिग ने पिता को उतारा मौत के घाट

    ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका, शुखेंदु शेखर-सुष्मिता देव के बाद प्रकाश चिक ने दिया राज्यसभा से इस्तीफा

    • By TN15
    • June 11, 2026
    ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका, शुखेंदु शेखर-सुष्मिता देव के बाद प्रकाश चिक ने दिया राज्यसभा से इस्तीफा