सवाल पूछने पर पत्रकारों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, मोबाइल भी छीना

 भागलपुर। भागलपुर के जदयू सांसद अजय मंडल पर पत्रकारों से मारपीट का आरोप लगा है। यह घटना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संभावित दौरे की तैयारी के दौरान हुई। मारपीट का शिकार हुए पत्रकार कुणाल शेखर और सुमित कुमार एक निजी चैनल के लिए कवरेज कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने जेडीयू सांसद अजय मंडल से कोई सवाल पूछा। सवाल सुनते ही सांसद भड़क गए और अपने सहयोगियों के साथ मिलकर पत्रकारों पर हमला कर दिया। जेडीयू सांसद ने गाली-गलौज करते हुए पत्रकारों को पीटना शुरू कर दिया। घायल पत्रकारों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। इस घटना से स्थानीय पत्रकारों में गुस्सा है और वे सांसद के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक, पत्रकार कुणाल शेखर और सुमित कुमार हवाई अड्डा मैदान के मुख्य द्वार पर कवरेज कर रहे थे। तभी सांसद अजय मंडल वहां पहुंचे और दोनों पत्रकारों पर हमला कर दिया। सांसद ने पत्रकारों को न केवल पीटा बल्कि उन्हें भद्दी-भद्दी गालियां भी दीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सांसद ने पत्रकारों को जमीन पर गिरा-गिरा कर पीटा। मारपीट इतनी बेरहमी से हुई कि पत्रकारों को गंभीर चोटें आईं। इस दौरान वहां मौजूद पुलिसकर्मी मूकदर्शक बने रहे और उन्होंने पत्रकारों को बचाने का कोई प्रयास नहीं किया।
घटना के बाद घायल पत्रकारों को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस घटना से पत्रकार समुदाय में भारी आक्रोश है। पत्रकारों का कहना है कि अगर जनप्रतिनिधि ही उन पर हमला करेंगे तो वे अपना काम कैसे करेंगे? उन्होंने नीतीश सरकार से सुरक्षा की मांग की है।
इधर घटना को लेकर विपक्ष ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। नेता विपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार इस तरह के मामले पर चुप्पी साधे रहते हैं। उन्होंने बिना नाम लिए कहा कि मोकामा में फायरिंग हो रही थी, ये लोग तब भी चुप्पी साधे हुए थे। बिहार में अपराध चरम पर है। रोज गोलीबारी हो रही है। लेकिन नीतीश कुमार कुछ नहीं बोल रहे हैं।
पत्रकारों को पीटे जाने की घटना पर कांग्रेस नेता अजीत शर्मा ने कहा कि ‘बिहार में कानून के राज की हकीकत यही हकीकत है। पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में हवाई अड्डा गेट पर खबर कवरेज कर रहे पत्रकारों के साथ सांसद अजय मंडल ने भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए मारपीट की। फिर उनका फ़ोन छीनकर चलते बने। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के साथ इस बर्ताव की मैं निंदा करता हूं और सरकार से अजय मंडल के खिलाफ कार्रवाई की मांग करता हूं।’

  • Related Posts

    बिहार में प्रेमी-प्रेमिका को उम्र कैद की सजा, पूरा मामला जान उड़ जाएंगे आपके होश

    बिहार में एक प्रेमी-प्रेमिका को उम्र कैद की…

    Continue reading
    परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ पश्चिम चंपारण अंतर्गत विद्यालय अध्यापक प्रकोष्ठ का गठित किया गया.

    बेतिया. परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ पश्चिम चंपारण के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा

    • By TN15
    • July 7, 2026
    क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा

    बिहार में प्रेमी-प्रेमिका को उम्र कैद की सजा, पूरा मामला जान उड़ जाएंगे आपके होश

    • By TN15
    • July 7, 2026
    बिहार में प्रेमी-प्रेमिका को उम्र कैद की सजा, पूरा मामला जान उड़ जाएंगे आपके होश

    कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला

    • By TN15
    • July 7, 2026
    कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला

    राम मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष का बड़ा बयान- अखिलेश यादव से पहले चंपत राय को थी चढ़ावा चोरी की जानकारी

    • By TN15
    • July 7, 2026
    राम मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष का बड़ा बयान- अखिलेश यादव से पहले चंपत राय को थी चढ़ावा चोरी की जानकारी

    गोविंद देव गिरी के बाद अब कमल नयन दास…सवालों पर झुंझला कर झटक दिया न्यूज़ चैनल का माइक

    • By TN15
    • July 7, 2026
    गोविंद देव गिरी के बाद अब कमल नयन दास…सवालों पर झुंझला कर झटक दिया न्यूज़ चैनल का माइक

    वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video 

    • By TN15
    • July 7, 2026
    वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video