नोएडा पुलिस ने 80-90 CCTV कैमरों का अवलोकन कर आरोपी को किया गिरफ्तार

ऋषि तिवारी
नोएडा। थाना सेक्टर-126 पुलिस द्वारा विवेचना के दौरान करीब 80-90 CCTV कैमरों की फुटेज का अवलोकन कर आरोपी की पहचान कर थाना क्षेत्र के पुस्ता रोड़ पर सेक्टर-126 नोएड़ा हैरिटेज नर्सरी के सामने से आरोपी सारधी पुत्र मंगेश को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के पास से अभियुक्त के कब्जे से मु0अ0सं0-263/24 धारा 305 बी.एन.एस. से संबंधित 01 लैपटॉप व अन्य थाना क्षेत्रों की घटनायों से संबंधित 02 लैपटॉप व 07 विभिन्न कंपनीयों के कीमती मोबाइल फोन बरामद किए गए है।

बता दे कि पिछले 18 नवंबर 2024 को वादी द्वारा थाना सेक्टर-126 पर सूचना दी गयी कि किसी अज्ञात चोर द्वारा दिनांक 16 नवंबर 2024 की प्रातः सुबह वादी के रूम से 02 लैपटॉप चोरी कर लिये है। इसके अलावा वादी के पड़ोस में रहने वाले उसके अन्य साथियों के भी लैपटॉप व मोबाइल फोन चोरी कर लिये गये है। वादी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना सेक्टर-126 पर मु0अ0सं0-262/24 धारा 305 बी.एन.एस. मु0अ0सं0-263/24 धारा 305, 317(2), 317(5) बी.एन.एस. व मु0अ0सं0 264/24 धारा 305 बी.एन.एस. पंजीकृत किये गये एवं लैपटॉप व मोबाइल चोरी की घटनाओं के संबंध में पूर्व से ही थाना सेक्टर-126 पर मु0अ0सं0-235/24 धारा 305 बी.एन.एस., मु0अ0सं0-245/24 धारा 305 बी.एन.एस., मु0अ0सं0-246/24 धारा 305 बी.एन.एस. पंजीकृत है।

आरोपी से पूछताछ के दौरान बताया कि वह ऐसे मकान/कमरों/पीजी को घूम-घूमकर चिन्हित कर लेता है जहाँ पर रात्री के समय अक्सर लोग कमरे खोलकर सोते है या छतों पर जाकर सो जाते है। रात्री में समय करीब 12.00 बजे से प्रातः 06.00 बजे के बीच जब लोग खुले कमरे या छतों पर गहरी नींद में होते है, उसी दौरान ऐसे कमरों/ मकानों से कीमती सामान मोबाइल फोन, लैपटॉप, नगदी आदि को चोरी कर ले जाता है। अब तक की गई चोरी की घटनाओं/चोरी के खरीदे गये माल से लगभग 80 लैपटॉप एवं 150 से अधिक मोबाइल फोनों को चोरी कर बेच चुका है।

  • Related Posts

    महात्मा गांधी और लाल बहादुर जयंती मनाई गई 

    महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के…

    Continue reading
    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को याद किया 

    भारतीय सोशलिस्ट मंच के कार्यालय पर राष्ट्रपिता महात्मा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

    राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

    शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

    शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

    डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

    डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    ‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश

    ‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश