अपने ही बच्चो की हत्या करने वाली मां गिरफ्तार

ऋषि तिवारी
नोएडा। शुक्रवार को थाना बादलपुर पर वादी द्वारा दी गई तहरीर पर आरोपी सोनम पत्नी सोनू निवासी खेडा धर्मपुरा, थाना बादलपुर, गौतमबुद्धनगर मूल पता ग्राम परतापुर, थाना पिलुखवा, जिला हापुड़ उम्र 24 करीब वर्ष द्वारा अपने दो बच्चो उम्र 06 वर्ष (लडकी) व उम्र 04 वर्ष (लडका) की गला दबाकर हत्या करने के शिकायत दर्ज की गई ​थी। जिसमें शुक्रवार को थाना बादलपुर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए लोकल इंटेलिजेंस गोपनीय सूचना की सहायता से उपरोक्त मुकदमा से सम्बन्धित आरोपी सोनम उपरोक्त को थाना क्षेत्र के सिद्द बाबा मन्दिर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है।

बता दे कि आरोपी सोनम उपरोक्त ने साहिल पुत्र आश मोहम्मद निवासी पिलखुवा, थाना पिलखुवा जनपद हापुड से परिवार की बिना अनुमति के घर से भागकर प्रेम विवाह किया था, जिस कारण सोनम का अपने मायके में आना-जाना बंद था। साहिल से अभियुक्ता सोनम उपरोक्त को दो बच्चे उम्र 06 वर्ष (लडकी) व उम्र 04 वर्ष (लडका) पैदा हुए थे। इस दौरान साहिल द्वारा अभियुक्ता के साथ घरेलू बात को लेकर मारपीट की जाती थी। साहिल ने वर्ष 2021 में एक व्यक्ति की हत्या कर दी थी जिसके संबंध में मु0अ0सं0 974/2021 थाना मसूरी गाजियाबाद से साहिल जेल गया था। तभी से अभियुक्ता सोनू पुत्र राजवीर निवासी खेडा धर्मपूरा, थाना बादलपुर, गौतमबुद्धनगर के साथ लिव इन रिलेशन मे रहने लगी। सोनू से अभियुक्ता सोनम को एक लड़का पैदा हुआ था। सोनम द्वारा पूछताछ के दौरान बताया गया कि साहिल का फोन आया था कि मैं जेल से छुट गया हूँ जिस कारण अभियुक्ता को डर लगने लगा कि साहिल जेल से छुट आया है और कही वह मुझे व मेरे बच्चो को परिवार सहित ना मार दे। मैं भी अपनी जिदगी से परेशान हो गयी थी। इसलिए मैने अपने दोनो बच्चो को गला दबाकर मार दिया और मैं भी मरना चाहती थी।

  • Related Posts

    महात्मा गांधी और लाल बहादुर जयंती मनाई गई 

    महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के…

    Continue reading
    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को याद किया 

    भारतीय सोशलिस्ट मंच के कार्यालय पर राष्ट्रपिता महात्मा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

    राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

    शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

    शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

    डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

    डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    ‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश

    ‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश