जमाबंदी और म्यूटेशन में हो रहा था बड़ा खेला, हो गया पर्दाफाश

 बिहार में गजब का खेल!

 बगहा। पश्चिम चंपारण जिले के बगहा अनुमंडल के चौतरवा में शनिवार को एक बड़े जमीन से जुड़े फर्जीवाड़े का पर्दाफाश हुआ है। बगहा की सीओ नर्मदा श्रीवास्तव को मिली शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ओली नगर गांव में छापेमारी की। इस दौरान फर्जी दस्तावेज तैयार करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ हुआ और दो लोगों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार किए गए लोगों में एक सरकारी शिक्षक रमकिशुन साह और दूसरा मुकेश साह शामिल है। ये दोनों मिलकर फर्जी अंचल अधिकारी बनकर ग्रामीणों से मोटी रकम वसूल कर जाली जमीन के कागजात तैयार कर रहे थे। पुलिस ने मौके से एक लैपटॉप, दो मोबाइल और कई अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं।सूचना मिलते ही गिरोह का सरगना योगेश साह फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।
बगहा कांग्रेस कमिटी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के महासचिव फिरोज अंसारी ने सीओ को शिकायत दी थी कि ओली नगर में बड़े पैमाने पर जमीन से जुड़े फर्जीवाड़े का काम चल रहा है। इसी शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की।
बगहा एक सीओ नर्मदा श्रीवास्तव ने फिरोज अंसारी से मिली शिकायत के आलोक में बड़ी कार्रवाई करके चौतरवा के ओली नगर गांव में फर्जी राजस्व का काम करने वाले एक बड़े गिरोह खुलासा किया है ।गिरोह के दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।जिसमें एक सरकारी शिक्षक रमकिशुन साह है दूसरा मुकेश साह है जिसके मकान मे यह फर्जीवाडा योगेश साह के मकान मे चल रहा था वह घटना की सुचना मिलते ही फरार हो गया ।इधर सीओ नर्मदा श्रीवास्तव ने इस फर्जीवाड़े मामले को लेकर चौतरवा थाना में प्राथमिकी दर्ज करा अग्रेतर कार्रवाई के लिये लिखा है।
सीओ नर्मदा श्रीवास्तव ने बताया कि बगहा के फिरोज अंसारी जो बिहार कांग्रेस कमीटी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के महासचिव है के द्वारा शिकायत की गई थी,की ओली नगर चौतरवा में बड़े पैमाने पर जमीन से सम्बंधित फर्जी कागजात तैयार किया जा रहा है, जिसके आलोक में आज छापेमारी किया गया है।वही थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि सीओ द्वारा प्राप्त आवेदन के आलोक में कार्रवाई की जा रही है।

  • Related Posts

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार के सरकारी स्कूल के बच्चों को क्षेत्रीय…

    Continue reading
    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

    ‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

    ‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

    राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम

    राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम

    मोदी सरकार को फिर से झुकाएंगे किसान, एसआईआर के खिलाफ भी संभाला मोर्चा!

    मोदी सरकार को फिर से झुकाएंगे किसान, एसआईआर के खिलाफ भी संभाला मोर्चा!

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!

    यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!