बिहार में लुढ़का तापमान का पारा

 कई जिलों में कोहरे का साया

30 जिलों के लिए अलर्ट जारी
 कड़ाके की ठंड के लिए रहें तैयार

पटना। राजधानी पटना समेत पूरे बिहार में तेज पछुआ हवाओं के चलने से मौसम में अचानक बदलाव आया है। पिछले 24 घंटों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग ने 12 जिलों में बहुत घना कोहरा होने की चेतावनी जारी की है और पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, दरभंगा, सुपौल, अररिया, किशनगंज जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 7 जिलों सारण, वैशाली, समस्तीपुर, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार में घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
पटना सहित कई अन्य जिलों में सुबह के समय हल्का कोहरा और धुंध छाया रहा है। आने वाले दिनों में कोहरा और घना हो सकता है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि सुबह और शाम में आर्द्रता का स्तर अधिक होने के कारण कोहरे का असर बढ़ रहा है। अगले दो-तीन दिनों में तापमान और गिरने की संभावना है, जिससे रातें और अधिक ठंडी हो सकती हैं।
मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। वाहन चालकों को धीमी गति से वाहन चलाने और फॉग लाइट्स का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।मौसम विभाग के अनुसारआने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहेगा। रात को तापमान में गिरावट होगी और हवा 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। सुबह में कोहरा छाए रहने के बाद दिन में धूप निकलने की संभावना है।

  • Related Posts

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार के सरकारी स्कूल के बच्चों को क्षेत्रीय…

    Continue reading
    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

    ‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

    ‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

    राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम

    राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम

    मोदी सरकार को फिर से झुकाएंगे किसान, एसआईआर के खिलाफ भी संभाला मोर्चा!

    मोदी सरकार को फिर से झुकाएंगे किसान, एसआईआर के खिलाफ भी संभाला मोर्चा!

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!

    यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!